एक्सप्लोरर

Bihar Police: बिहार पुलिस का फरमान, कोई और ऑफिसर नहीं अब ADG ही करेंगे मीडिया को ब्रीफिंग, DGP का स्पष्टीकरण

DGP Vinay Kumar: बिहार पुलिस महानिदेशक ने स्पष्टीकरण जारी कहा है कि जिलों में पहले की तरह एसएसपी या अधिकृत पुलिस अधिकारी मीडिया को जानकारी देंगे. पटना में एडीजी मीडिया को ब्रीफ करेंगे.

राजधानी पटना के पारस अस्पताल में हुए चंदन मिश्रा हत्याकांड या गोपाल खेमका हत्याकांड सहित राज्य भर के कई जिलों में बड़े और चर्चित अपराधीक घटनाओं में बिहार पुलिस की किरकिरी हुई. तो मीडिया के प्रचार प्रसार पर लगाम लगाने को लेकर बिहार डीजीपी ने 22 जुलाई को एक फरमान जारी किया. बात बढ़ी तो अब बुधवार को इस पर डीजीपी का स्पष्टीकरण भी आ गया है. 

बिहार पुलिस कप्तान का नया फरमान

बिहार पुलिस कप्तान डीजीपी विनय कुमार ने नया फरमान जारी किया है कि प्रेस-मीडिया को सिर्फ पुलिस मुख्यालय के एडीजी जो पूर्व से प्रवक्ता के रूप में नामित हैं, वहीं किसी भी मामले का ब्रीफिंग करेंगे. इसके अलावा किसी को यह अधिकार नहीं दिया गया है. पुलिस मुख्यालय के लिए अधिकृत प्रवक्ता (अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय) ही महत्वपूर्ण विषयों पर डीजीपी की स्वीकृति के बाद प्रेस नोट पढ़कर मीडिया को जानकारी देंगे. 

कोई भी बड़ी या छोटी घटना होगी तो सबसे पहले प्रेस मीडिया सेल उसका अनुमोदन करेगा और उसके बाद डीजीपी विनय कुमार तथ्यों को जानकर क्या मीडिया में क्या परोसना है, उसे लिखित रूप से एडीजी को आगे करेंगे और इस लेटर को एडीजी पढ़कर मीडिया को संबोधित करेंगे और प्रेस विज्ञप्ति जारी करेंगे.

बिहार पुलिस महानिदेशक की ओर से यह आदेश जारी किया गया है कि पटना छोड़कर अन्य जिलों में भी पहले की तरह एसएसपी या अधिकृत पुलिस अधिकारी मीडिया को जानकारी देंगे. इस आदेश के माध्यम से यह स्पष्ट किया गया है कि अनधिकृत पुलिस पदाधिकारी मीडिया को बाइट संबोधन नहीं करेंगे. कहा जाए तो जिले पुलिस कप्तान को छोड़कर कोई भी डीएसपी या एएसपी और नगर एवं ग्रामीण एसपी मीडिया को ब्रीफिंग नहीं करेंगे.

यह आदेश 22 जुलाई को निर्गत किया गया था और इस आदेश पत्र को मीडिया के बीच आने नहीं दिया गया था, लेकिन किसी तरह मीडिया में यह लेटर आया तो विवाद के बाद बुधवार को पुलिस मुख्यालय की ओर से इस इस आदेश को सार्वजनिक किया गया है और कहा गया है कि कई चैनलों एवं सोशल मीडिया के जरिए सही ढंग से इसे व्याख्यापित नहीं किया जा रहा है.

मीडिया संबोधन में ऐसा कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, पहले से भी पुलिस मुख्यालय में एडीजी के पद पर तैनात पुलिस प्रवक्ता ही मीडिया को संबोधन करते रहे हैं. इसमें बदलाव यही किया गया है कि डीजीपी के जरिए प्रेस मीडिया के संबोधन को अनुमोदन कर दिए गए लेटर को ही पढ़ेंगे. बड़े मामलों में सिर्फ एडीजी ही मीडिया को संबोधन करने का अधिकार दिया गया है.

एडीजी करेंगे मीडिया को ब्रीफिंग 

बता दें कि 22 जुलाई को जो आदेश जारी किए गए थे, उसमें स्पष्ट किया गया था कि जो पुलिस मुख्यालय के नामित अपर पुलिस महानिदेशक पटना प्रवक्ता के रूप में पहले से नामित हैं. वही महत्वपूर्ण विचारों पर ब्रीफ़िंग प्रेस नोट के आधार पर जारी करेंगे. उनके जरिए ही मीडिया को प्रेस नोट उपलब्ध कराया जाएगा. किसी भी मामले में अन्य पुलिस पदाधिकारी या कर्मी के जरिए कोई जानकारी नहीं दी जाएगी. प्रेस एवं मीडिया सेल महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेस नोट को अनुमोदन के पश्चात पुलिस प्रवक्ता को ससमय उपलब्ध कराया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: Bihar Flood: बिहार में बक्सर से खगड़िया तक बाढ़ का खतरा, खोले गए फरक्का बराज के सभी गेट

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका
पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका
नवादा में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकले 3 लोगों की मौत, 8 घायल
नवादा में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकले 3 लोगों की मौत, 8 घायल
JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती
JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget