एक्सप्लोरर

37 लाख लोगों को कुत्तों ने काटा, कितने लोगों की हुई मौत? सरकार ने जारी किए आंकड़े

SP Singh Baghel On Dog Bites: कर्नाटक में पिछले 6 महीनों के भीतर ही 2.3 लाख से ज्यादा कुत्तों के काटने के मामले सामने आए हैं. इनमें 19 लोगों की रेबीज से मौत हुई.

केंद्र सरकार की तरफ से मंगलवार (22 जुलाई, 2025) को संसद में बताया गया कि 2024 के दौरान कुत्तों के काटने के 37 लाख से अधिक मामले और रेबीज के कारण 54 संदिग्ध मौतें दर्ज की गईं हैं. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने बताया कि कुत्तों के काटने के कुल मामलों और रेबीज के कारण संदिग्ध मौतों का आंकड़ा राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) द्वारा राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम के तहत राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से एकत्र किया जाता है.

साल 2024 में कुत्तों के काटने के कितने मामले आए ?
उन्होंने बताया कि एनसीडीसी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक साल 2024 में कुत्तों के काटने के कुल मामले 37,17,336 थे, जबकि रेबीज के कारण कुल संदिग्ध मौतें 54 थीं. एसपी सिंह बघेल ने बताया कि आवारा कुत्तों की आबादी को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी नगरपालिकाओं की है और वे इनकी आबादी को नियंत्रित करने के लिए पशु जन्म नियंत्रण कार्यक्रम लागू कर रहे हैं.

पीटीआई के मुताबिक कर्नाटक में पिछले 6 महीनों के भीतर ही 2.3 लाख से ज्यादा कुत्तों के काटने के मामले सामने आए हैं. इनमें 19 लोगों की रेबीज से मौत हुई, जो पिछले साल की तुलना से काफी ज्यादा है. 

आवारा पशुओं को खाना देने को लेकर केंद्रीय मंत्री ने क्या बताया ?

केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि इसके अलावा केंद्र सरकार ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के तहत पशु जन्म नियंत्रण (एबीसी) नियम 2023 को अधिसूचित किया है जो आवारा कुत्तों के बंध्याकरण और रेबीज रोधी टीकाकरण पर केंद्रित है.

आवारा पशुओं को खाना देने से संबंधित शिकायतों पर भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड उचित कार्रवाई के लिए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन या संबंधित स्थानीय संगठनों को पत्र लिखता है. मंत्री ने बताया कि 2024-25 और जून 2025 तक, बोर्ड ने ऐसे 166 पत्र जारी किए हैं.

ये भी पढ़ें:

टॉर्चर वाले 23 घंटे! यूपी-बिहार, हरियाणा-पंजाब और दिल्ली समेत इन राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, जमकर बरसेंगे बादल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अब तक कुल 33 देशों से मिले पुरस्कार
स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अब तक कुल 33 देशों से मिले पुरस्कार
रहेजा डेवलपर्स पर ED का बड़ा शिकंजा, 503 करोड़ की संपत्तियां अटैच
रहेजा डेवलपर्स पर ED का बड़ा शिकंजा, 503 करोड़ की संपत्तियां अटैच
असम के शिवसागर जिले में ONGC गैस पाइपलाइन में रिसाव से दहशत, लोगों ने लगाया लापरवाही का आरोप
असम के शिवसागर जिले में ONGC गैस पाइपलाइन में रिसाव से दहशत, लोगों ने लगाया लापरवाही का आरोप
‘हमारी क्षमताएं विशाल हैं और आकांक्षाएं उससे भी बड़ी...’, स्लोवाकिया के PM संग वार्ता में बोले प्रधानमंत्री मोदी
‘हमारी क्षमताएं विशाल हैं और आकांक्षाएं उससे भी बड़ी...’, स्लोवाकिया के PM संग वार्ता में बोले प्रधानमंत्री मोदी

वीडियोज

Sansani | Crime News: एक हीरोइन का 'आखिरी सस्पेंस' ! | Mumbai News
Assam Air Force Plane Crash: शहीद हुए 5 जवान, वीडियो देख दहल जाएगा आपका दिल!
Iran US War | Trump | Mojtaba | Janhit: ट्रंप की डील ईरान के लिए 'जीत' या फिर 'आत्मसमर्पण'?
US Iran Peace Deal | Bharat Ki Baat: होर्मुज खुलेगा तो पेट्रोल-डीजल सस्ता? | Iran US War | Trump
Iran US War | Inflation | Trump | Peace Deal | Sandeep Chaudhary: समझौते से महंगाई पर लगेगी लगाम?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आसमान को चीरकर पाकिस्तान में भारत मचाएगा तबाही! स्वदेशी लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का टेस्ट कामयाब
आसमान को चीरकर PAK में भारत मचाएगा तबाही! लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का टेस्ट कामयाब
स्टैंड-अप कॉमेडी शो विवाद मामले में अपडेट, इस दिन दर्ज होंगे प्रणीत मोरे और सेजल पवार के बयान
स्टैंड-अप कॉमेडी शो विवाद मामले में अपडेट, इस दिन दर्ज होंगे प्रणीत मोरे और सेजल पवार के बयान
PCB ने बदला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का मॉडल, पुराने सिस्टम का अंत; इस फॉर्मूले के तहत मिलेगी सैलरी
PCB ने बदला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का मॉडल, पुराने सिस्टम का अंत; इस फॉर्मूले के तहत मिलेगी सैलरी
'गदर' डायरेक्टर संग खत्म अमीषा पटेल के गिले-शिकवे, तारा-सकीना की दिखी ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री, Inside Photos
'गदर' डायरेक्टर संग खत्म अमीषा पटेल के गिले-शिकवे, तारा पर सकीना ने लुटाया प्यार, देखिए फोटोज
Explained: नेतन्याहू से नाराज ट्रंप ने दी साथ छोड़ने की धमकी! अमेरिका ने नाता तोड़ा तो कैसे बिखर जाएगा इजरायल?
नेतन्याहू से नाराज ट्रंप ने दी साथ छोड़ने की धमकी! क्यों US के बिना नहीं टिक पाएगा इजरायल?
Opinion: सपा नेता जावेद अली ने बहुसंख्यक जहर वाले यूं ही नहीं दिया बयान, इसके पीछे छिपे बड़े सियासी मायने
सपा नेता जावेद अली ने बहुसंख्यक जहर वाले यूं ही नहीं दिया बयान, इसके पीछे छिपे बड़े सियासी मायने
इधर यूएस-ईरान में डील का ऐलान, उधर भारत सरकार का LPG और पेट्रोल को लेकर आ गया बड़ा बयान
इधर यूएस-ईरान में डील का ऐलान, उधर भारत सरकार का LPG और पेट्रोल को लेकर आ गया बड़ा बयान
Farmer Invest in Stock Market: क्या शेयर बाजार में पैसा लगा सकते हैं गांव के किसान, जानें कैसे करें शुरुआत?
क्या शेयर बाजार में पैसा लगा सकते हैं गांव के किसान, जानें कैसे करें शुरुआत?
Embed widget