एक्सप्लोरर

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का ये वीडियो अबू धाबी के मंदिर का है, महाकुंभ का नहीं

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया. असल में वायरल वीडियो अबू धाबी के स्वामीनारायण अक्षरधाम (BAPS) मंदिर का है, जिसे अब महाकुंभ का बताकर शेयर किया जा रहा है.

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के महाकुंभ जाने को लेकर एक वीडियो वायरल किया जा रहा है. विश्वास न्यूज की जांच में वायरल दावा फर्जी निकला. जिस वीडियो को महाकुंभ का बताया जा रहा है, वो असल में अबू धाबी के स्वामीनारायण अक्षरधाम ((BAPS) मंदिर का साल 2024 का है. जब दोनों अभिनेता अपनी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के प्रमोशन के दौरान अबू धाबी के मंदिर गए थे. उसी वीडियो को अब हालिया बताकर महाकुंभ के नाम से गलत दावे से शेयर किया जा रहा है.

vishvasnews

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज). सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का एक वीडियो वायरल किया जा रहा है. कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि दोनों महाकुंभ पहुंचे हैं और वीडियो वहीं का है.

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया. असल में वायरल वीडियो अबू धाबी के स्वामीनारायण अक्षरधाम (BAPS) मंदिर का है, जिसे अब महाकुंभ का बताकर शेयर किया जा रहा है.

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘Rdx Bhaltu Kumar’ ने (आर्काइव लिंक) 13 फरवरी 2025 को वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है,”के ऊपर लिखा हुआ है, “सुपरस्टार टाइगर और अक्षय कुमार आया महाकुंभ.”

इंस्टाग्राम यूजर its_chhotu65 नई भी इस वीडियो शेयर किया है और लिखा है, “टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार प्रयागराज”

पड़ताल

सबसे पहले हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया. हमें कहीं भी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के महाकुंभ में जाने की कोई खबर नहीं मिली.

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट्स निकाले और उन्हें गूगल लेंस के जरिए सर्च किया. हमें वीडियो से जुड़ी खबर दैनिक जागरण कि वेबसाइट पर मिली. रिपोर्ट को 9 अप्रैल 2024 को प्रकाशित किया गया है. दी गई जानकारी के अनुसार, “वीडियो फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ प्रमोशन के दौरान की है, जब अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अबू धाबी के प्रसिद्ध हिंदू मंदिर अक्षरधाम (BAPS) दर्शन करने पहुंचे थे. उसी वीडियो को अब महाकुंभ का बताकर शेयर किया जा रहा है.”

vishvasnews

सर्च में वायरल वीडियो से जुड़ी तस्वीरें baps.org की वेबसाइट पर मिली. 8 अप्रैल 2024 को प्रकाशित आर्टिकल में वायरल वीडियो से जुड़ी तस्वीरें देखी जा सकती हैं. इन्हे अबू धाबी के बीएपीएस अक्षरधाम मंदिर का बताया गया है.

अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने भी वायरल वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. 9 अप्रैल 2024 को किए गए पोस्ट में वीडियो को अबू धाबी अक्षरधाम (BAPS) हिन्दू मंदिर का बताया गया है.

वायरल वीडियो से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ी का सकती है.

वीडियो की पुष्टि के लिए हमने दैनिक जागरण, प्रयागराज के संपादकीय प्रभारी राकेश पांडेय से संपर्क किया. उनके साथ वायरल वीडियो को शेयर किया. उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो महाकुंभ का नहीं है. वीडियो में जो पीछे दृश्य नजर आ रहा है, वो यहां का नहीं है.

महाकुंभ के नाम से पहले भी कई फर्जी और भ्रामक दावे सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं. जिनकी फैक्ट चेक रिपोर्ट विश्वास न्यूज की वेबसाइट पर पढ़ी जा सकती है.

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले vishvasnews.com पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Russian Missile: रूस की तीन सबसे खतरनाक मिसाइलें, पल भर में दुश्मन को कर सकती हैं तबाह, जानें कीमत
रूस की तीन सबसे खतरनाक मिसाइलें, पल भर में दुश्मन को कर सकती हैं तबाह, जानें कीमत
अजमेर दरगाह चादरपोशी पर बड़ा विवाद, हिंदू सेना की याचिका पर कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस
अजमेर दरगाह चादरपोशी पर बड़ा विवाद, हिंदू सेना की याचिका पर कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस
20 हार के बाद बदली किस्मत, 2023 के बाद अब भारत को मिली जीत; दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुआ 'करिश्मा'
20 हार के बाद बदली किस्मत, 2023 के बाद अब भारत को मिली जीत; दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुआ 'करिश्मा'
'धुरंधर' के रहमान डकैत की वाइफ की 10 तस्वीरें, कभी गोरी मैम बनकर दर्शकों के दिलों पर करती थीं राज
'धुरंधर' के रहमान डकैत की वाइफ है बेहद ग्लैमरस, यकीन ना हो तो देख लें ये तस्वीरें

वीडियोज

Babri Masjid Controversy: बाबरी मस्जिद नाम पर बड़ा खेल, मचेगा बवाल! Mamata की डूबेगी लुटिया?
Indigo Flight News: क्या भारतीय विमान सेक्टर में इंडिगो मोनोपॉली का उठा रही फायदा ? | abp News
Indigo Flight News: इंडिगो की मनमानी... यात्रियों के लिए बनी बड़ी परेशानी ! | abp News
Indigo Flight News: 'घर से निकलने से पहले फ्लाइट  का स्टेटस चेक करें यात्री '- IGI Airport
Indigo Flight News:  वीडियो के जरिए इंडिगो संकट पर परेशान यात्री ने सुनाई अपनी दर्द भरी कहानी
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Russian Missile: रूस की तीन सबसे खतरनाक मिसाइलें, पल भर में दुश्मन को कर सकती हैं तबाह, जानें कीमत
रूस की तीन सबसे खतरनाक मिसाइलें, पल भर में दुश्मन को कर सकती हैं तबाह, जानें कीमत
अजमेर दरगाह चादरपोशी पर बड़ा विवाद, हिंदू सेना की याचिका पर कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस
अजमेर दरगाह चादरपोशी पर बड़ा विवाद, हिंदू सेना की याचिका पर कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस
20 हार के बाद बदली किस्मत, 2023 के बाद अब भारत को मिली जीत; दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुआ 'करिश्मा'
20 हार के बाद बदली किस्मत, 2023 के बाद अब भारत को मिली जीत; दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुआ 'करिश्मा'
'धुरंधर' के रहमान डकैत की वाइफ की 10 तस्वीरें, कभी गोरी मैम बनकर दर्शकों के दिलों पर करती थीं राज
'धुरंधर' के रहमान डकैत की वाइफ है बेहद ग्लैमरस, यकीन ना हो तो देख लें ये तस्वीरें
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
न्यूक्लियर प्लांट, यूरिया प्रोडक्शन, टूरिस्ट वीजा और यूक्रेन वॉर... PM मोदी और पुतिन का ज्वाइंट स्टेटमेंट | बड़ी बातें
न्यूक्लियर प्लांट, यूरिया प्रोडक्शन, टूरिस्ट वीजा और यूक्रेन वॉर... PM मोदी और पुतिन का ज्वाइंट स्टेटमेंट | बड़ी बातें
सर्दी होते ही बच्चों को देने लग जाते हैं स्टीम, जानें एक दिन में कितनी बार भाप दे सकते हैं आप?
सर्दी होते ही बच्चों को देने लग जाते हैं स्टीम, जानें एक दिन में कितनी बार भाप दे सकते हैं आप?
एमिटी यूनिवर्सिटी में हो गया कलेश, दो लड़कियों में जमकर हुई बाल नोंचाई; देखें वीडियो
एमिटी यूनिवर्सिटी में हो गया कलेश, दो लड़कियों में जमकर हुई बाल नोंचाई; देखें वीडियो
Embed widget