एक्सप्लोरर

हर साल छपती हैं 90,000 किताबें! किताबों की दुनिया में भारत बना 10वां सबसे बड़ा देश

हर साल 90,000 किताबें छापकर भारत दुनिया के टॉप 10 किताब प्रकाशित करने वाले देशों में शामिल हो गया है. यह उपलब्धि भारतीय भाषाओं और पढ़ने की संस्कृति की बड़ी पहचान है.

कहते हैं कि किताबें इंसान की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं. और भारत इस दोस्ती को खूब निभा रहा है. एक ताज़ा रिपोर्ट में सामने आया है कि भारत अब किताबें छापने वाले देशों की लिस्ट में 10वें नंबर पर आ गया है. हर साल भारत में लगभग 90,000 किताबें प्रकाशित की जाती हैं वो भी 24 से ज्यादा भाषाओं में! यह आंकड़ा बताता है कि भारत सिर्फ डिजिटल दुनिया में नहीं, बल्कि छपे हुए शब्दों की दुनिया में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है. इस लिस्ट में पहले नंबर पर है यूनाइटेड किंगडम (UK), जो हर साल करीब 188,000 किताबें छापता है.

कौन-कौन से देश हैं टॉप 10 में?

  • 1. यूनाइटेड किंगडम
  • 2. चीन
  • 3. अमेरिका
  • 4. रूस
  • 5. जर्मनी
  • 6. इटली
  • 7. फ्रांस
  • 8. जापान
  • 9. इरान
  • 10. भारत

भारतीय भाषाओं में भी चमक रहा है प्रकाशन

इस लिस्ट में भारत ने बड़ी छलांग लगाई है और अब वह दुनिया के उन देशों में शामिल हो चुका है जहां सबसे ज्यादा किताबें छपती हैं. भारत की सबसे खास बात यह है कि यहां किताबें सिर्फ अंग्रेजी में ही नहीं छपतीं, बल्कि हिंदी, तमिल, बांग्ला, उर्दू, गुजराती, तेलुगु जैसी 24 से अधिक भाषाओं में छपती हैं. इससे यह साबित होता है कि भारतीय पाठकों का झुकाव सिर्फ एक भाषा तक सीमित नहीं है.

यह भी पढ़ें- पंजाब में निकली 2000 PTI पदों पर भर्ती, जानिए योग्यता, उम्र सीमा और आवेदन प्रक्रिया

किताबों की दुनिया में क्यों है भारत का नाम?

  • अधिक युवाओं की आबादी: भारत में युवाओं की संख्या ज्यादा है और शिक्षा के स्तर में भी लगातार सुधार हो रहा है.
  • विविध भाषाएं: इतनी सारी भाषाएं होने से हर क्षेत्र में किताबों की मांग बनी रहती है.
  • डिजिटल टेक्नोलॉजी का सहयोग: ई-बुक्स और ऑनलाइन पब्लिशिंग ने नए लेखकों को मौका दिया है.

डिजिटल के ज़माने में भी छपी हुई किताबों का क्रेज

भले ही आज के समय में लोग मोबाइल और लैपटॉप पर पढ़ना पसंद करते हों, लेकिन छपी हुई किताबों की महत्ता अब भी बनी हुई है. भारत में हर साल होने वाले बुक फेयर और लिटरेचर फेस्टिवल इस बात का सबूत हैं कि किताबों का दीवाना अब भी भारत में खूब है.

यह भी पढ़ें- फिनलैंड में पढ़ाई का सपना? वीजा इंटरव्यू में पूछे जाएंगे ये सवाल, खाते में होना चाहिए इतना पैसा!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में वॉक इन इंटरव्यू, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में वॉक इन इंटरव्यू, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी
कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget