एक्सप्लोरर

'नरेंद्र मोदी बड़ी प्रॉब्‍लम नहीं, आपने उन्‍हें सिर चढ़ा रखा है, वो सिर्फ...', बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने शुक्रवार, 25 जुलाई 2025 को एक सम्मेलन में पीएम मोदी को लेकर ऐसी बात कह दी, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है. आइए जानते हैं कि राहुल गांधी ने पीएम को लेकर क्या कहा?

कांग्रेस विपक्ष नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार (25 जुलाई, 2025) को राजधानी दिल्ली में 'ओबीसी भागीदारी न्याय सम्मेलन' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने उनकी सार्वजनिक छवि को नकारते हुए इस एक दिखावा बताया. दरअसल राहुल गांधी ने ये टिप्पणी तब की, जब उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित लोगों से पूछा कि क्या आप जानते हैं कि राजनीति में असली समस्या क्या है? इसपर एक शख्स ने प्रधानमंत्री का नाम लेकर जवाब दिया. 

राहुल गांधी ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी कोई 'हौव्वा' नहीं हैं. मीडिया वालों ने बस उन्हें बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है. उन्होंने आगे कहा कि मैं उनसे मिल चुका हूं, उनके साथ कमरे में बैठा हूं. बस ‘शो’ हैं, कोई दम नहीं है.

OBC वर्ग को लेकर क्या बोले राहुल गांधी?

राहुल गांधी ने 'ओबीसी भागीदारी न्याय सम्मेलन' में कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं 'हिंदू इंडिया', जबकि 50 प्रतिशत हिंदू तो ओबीसी हैं. अगर हिंदू इंडिया है तो मीडिया और कार्पोरेट सेक्टर में ओबीसी क्यों नहीं हैं, बड़े-बड़े एंकरों को लिस्ट में ओबीसी क्यों नहीं हैं. 

उन्होंने कहा कि इनके सिस्टम में कोई OBC नहीं है. इसलिए हमने कहा है कि जहां भी कांग्रेस की सरकार होगी, हम जाति जनगणना करेंगे, ताकि हमें पता चले कि OBC वर्ग के लोगों की देश में कितनी भागेदारी और हिस्सेदारी है. 

हर हिंदुस्तानी को मिले सम्मान और भागीदारी

राहुल गांधी ने आगे कहा कि आप मेरी बहन प्रियंका से पूछिएगा कि राहुल ने अगर किसी काम को करने का मन बना लिया है तो वो उस काम को छोड़ेगा या नहीं? मैं नहीं छोड़ने वाला हूं. जातिगत जनगणना तो मेरा पहला कदम है, मेरा लक्ष्य है कि आपके काम को हिंदुस्तान में सम्मान और भागीदारी मिले. 

ये भी पढ़ें:- राज्यसभा में पेश ही नहीं हुआ था जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव, सूत्रों का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget