एक्सप्लोरर

TCS के शेयर हुए धड़ाम, पहली तिमाही में धमाकेदार प्रॉफिट के बाद भी क्यों IT स्टॉक में आई गिरावट?

TCS Shares: पहली तिमाही में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने 12760 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया. हालांकि, शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर में लगभग 2 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई.

TCS Shares: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में लगभग 2 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई. बताया जा रहा है कि वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में अनुमान से कम आए नतीजे के चलते शेयरों में गिरावट आई है. सुबह 9:55 बजे BSE पर शेयर 1.83 परसेंट की गिरावट के साथ 3,320.20 रुपये पर कारोबार कर रहे थे. बीते पांच दिनों में TCS के शेयरों में 2.74 परसेंट की गिरावट आई है और पिछले एक महीने में 4.37 परसेंट की गिरावट आई है. छह महीने में कंपनी के शेयर 22.63 परसेंट नीचे फिसल चुके हैं. 

जून तिमाही में कंपनी के नतीजे

देश की इस सबसे बड़ी आईटी कंपनी के नेट प्रॉफिट में जून तिमाही में पिछले साल के मुकाबले 6 परसेंट की बढ़त दर्ज की गई. पिछले साल के 12,040 करोड़ रुपये के मुकाबले इस बार कंपनी ने 12,760 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जो 12,205 करोड़ रुपये के अनुमान से अधिक रहा. 

कंपनी ने इस दौरान ऑपरेशन से 63,437 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जेनरेट किया, जो एक साल पहले के 62,613 करोड़ रुपये से 1.3 परसेंट अधिक है. टीसीएस ने वित्त वर्ष 26 के लिए 11 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश की भी घोषणा की है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट 16 जुलाई निर्धारित की गई है और लाभांश का भुगतान 4 अगस्त को किया जाएगा.

स्टॉक खरीदें या बेचें? 

कंपनी को इस साल 9.4 अरब अमेरिकी डॉलर के ऑर्डर भी मिले हैं, जिसका बुक-टू-बिल रेश्यो 1.3 है.  जेएम फाइनेंशियल के अभिषेक कुमार ने कहा कि तिमाही आधार पर CC रेवेन्यू में 3.3 परसेंट की गिरावट लगाए गए 0.6 परसेंट की गिरावट के अनुमान से कहीं ज्यादा है. BSNL के बंद होने से भी टीसीएस के रेवून्यू में कमी आई है. अंतर्राष्ट्रीय व्यापार भी काफी हद तक स्थिर बना हुआ है. 

उन्होंने आगे बताया, पिछली चार तिमाही में  50 मिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा के ग्राहकों में नौ परसेंट की गिरावट, जो कंपनी के क्लाइंट बेस का लगभग 6 परसेंट है, अब तक की सबसे ज्यादा गिरावट है. यह गहरी चुनौतियों का संकेत देती है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि एक बार व्यापार को लेकर अनिश्चितताएं दूर हो जाएंगी, तो कंपनी के ग्रोथ में फिर से सुधार आएगी. इसी के साथ उन्होंने 3,950 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ टीसीएस के शेयर को खरीदने की सलाह दी है. एक और मार्केट एनालिस्ट ने कहा कि टीसीएस के कमजोर आंकड़े आईटी क्षेत्र, खासकर लार्ज-कैप कंपनियों के व्यापक संघर्ष को दर्शाते हैं. उन्होंने आगे कहा, "मिडकैप आईटी के अभी भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है."

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: 

अभी नहीं बढ़ेगी सैलरी, TCS ने टाला इंक्रीमेंट का फैसला; जानें कब से बढ़कर मिलेगी तनख्वाह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget