एक्सप्लोरर

रिद्धिमा ने अंगुलियों के सहारे लिखी सफलता की कहानी, IIT तक का सफर बना मिसाल

कानपुर की रिद्धिमा पॉल ने जन्मजात बीमारी स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी के बावजूद आईआईटी कानपुर में दाखिला लेकर मिसाल कायम की.

कानपुर की गलियों से निकलकर आईआईटी जैसे बड़े सपने को पूरा करना वैसे ही मुश्किल है, लेकिन अगर जिंदगी में बीमारी जैसी चुनौती भी हो, तो यह सफर और कठिन हो जाता है. फिर भी, कानपुर की रिद्धिमा पॉल  ने यह कर दिखाया. जन्म से स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रही रिद्धिमा ने कभी हार नहीं मानी और अपने सपनों को जीने का हौसला रखा.

रिद्धिमा का शरीर कमजोर है, चल-फिर नहीं सकतीं, व्हीलचेयर पर रहती हैं, लेकिन उनका दिमाग और हौसला किसी से कम नहीं. इस साल वह आईआईटी कानपुर में दाखिला लेकर कंप्यूटर साइंस में अपना करियर बनाने जा रही हैं. 2025-26 तक उनकी पढ़ाई पूरी होगी और वो एक बेहतरीन सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का सपना देख रही हैं.

बचपन से ही दिखा था जज़्बा

रिद्धिमा बताती हैं कि उनका बचपन बाकी बच्चों से अलग था. स्कूल में खेलने-कूदने का मौका नहीं मिला, लेकिन पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहीं. परिवार ने भी कभी उनके हौसले को टूटने नहीं दिया. बीमारी के बावजूद उन्होंने क्लास 12 में शानदार अंक लाकर सभी को चौंका दिया.

हर दिन एक नई चुनौती

रिद्धिमा कहती हैं कि "मेरे लिए हर दिन एक नई चुनौती लेकर आता है. यह सिर्फ शारीरिक परेशानी की बात नहीं, बल्कि मानसिक मजबूती की भी परीक्षा होती है. कई बार हालात ऐसे होते हैं कि आगे बढ़ना मुश्किल लगता है, लेकिन जब मन में सपना हो और परिवार का साथ हो, तो कुछ भी नामुमकिन नहीं रहता."

आईआईटी का सपना कैसे पूरा हुआ?

रिद्धिमा का सपना था कि वह देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में पढ़ें. उन्होंने जेईई (JEE) की तैयारी घर पर बैठकर ऑनलाइन क्लासेस के जरिए की. कभी-कभी बिजली या इंटरनेट की दिक्कत आती, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. हर दिन घंटों पढ़ाई की और रिजल्ट आने पर उनका नाम आईआईटी कानपुर में चुन लिया गया.

विदेश में इलाज की उम्मीद

स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी का इलाज भारत में पूरी तरह उपलब्ध नहीं है. इस बीमारी में मांसपेशियां धीरे-धीरे काम करना बंद कर देती हैं. रिद्धिमा का कहना है कि उनका सपना सिर्फ पढ़ाई पूरी करना ही नहीं, बल्कि इलाज करवाकर एक सामान्य जिंदगी जीना भी है. इसके लिए उन्हें विदेश जाना पड़ेगा, जहां इलाज का खर्च बहुत ज्यादा है. बॉलीवुड एक्ट्रेस बेटी मेघना ने भी रिद्धिमा की मदद करने का वादा किया है. सोशल मीडिया पर उनकी कहानी वायरल होने के बाद कई लोग आगे आए हैं, ताकि वह इलाज के लिए जरूरी रकम जुटा सकें.

आईआईटी पहुंचकर क्या करना चाहती हैं रिद्धिमा?

रिद्धिमा चाहती हैं कि पढ़ाई पूरी करने के बाद वह ऐसे सॉफ्टवेयर और ऐप्स बनाएं जो शारीरिक रूप से कमजोर लोगों की मदद कर सकें. वह कहती हैं मैं चाहती हूं कि टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल सिर्फ मुनाफा कमाने के लिए नहीं, बल्कि समाज में बदलाव लाने के लिए हो.

यह भी पढ़ें-पीरियड्स लीव को लेकर दिल्ली में NSUI का जोरदार प्रदर्शन, जानें किन यूनिवर्सिटीज में पहले से है यह सुविधा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC NET आंसर-की को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कब और कैसे डाउनलोड कर पाएंगे
UGC NET आंसर-की को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कब और कैसे डाउनलोड कर पाएंगे
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में शुरू हुए इन कोर्स में एडमिशन, इस डेट तक कर लें अप्लाई, जानें प्रक्रिया
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में शुरू हुए इन कोर्स में एडमिशन, इस डेट तक कर लें अप्लाई, जानें प्रक्रिया
NEET UG Result 2026: इस तारीख को आ सकता है NEET UG 2026 का रिजल्ट, जानें कब से शुरू होगी काउंसलिंग
इस तारीख को आ सकता है NEET UG 2026 का रिजल्ट, जानें कब से शुरू होगी काउंसलिंग
IIT इंदौर में फैकल्टी भर्ती का मौका, 1.01 लाख रुपये तक होगी शुरुआती सैलरी, जानें आवेदन प्रक्रिया
IIT इंदौर में फैकल्टी भर्ती का मौका, 1.01 लाख रुपये तक होगी शुरुआती सैलरी, जानें आवेदन प्रक्रिया

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget