एक्सप्लोरर

Sudhakar Singh: RJD सांसद का विवादित बयान, सुधाकर ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को बताया 'आतंकवादी'

Sudhakar Singh Controversial Statement: आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह रोहतास में अतिथि गृह में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने गिरिराज सिंह को निशाने पर लिया.

बिहार में इस साल (2025) होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ चुका है. एक तरफ विपक्षी दल के नेता एसआईआर (SIR) को लेकर सरकार और चुनाव आयोग को घेर रहे हैं तो दूसरी ओर नेताओं की ओर से विवादित बयान भी दिए जा रहे हैं. गुरुवार (14 अगस्त, 2025) को आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह को 'आतंकवादी' कह दिया. सांसद के इस बयान पर सियासत तय है.

'माहौल बिगाड़ने का काम करते हैं गिरिराज सिंह'

दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी 17 अगस्त से सासाराम से 'वोटर अधिकार यात्रा' शुरू करने वाले हैं. इसी को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद ने उक्त बयान दिया. इस दौरान सुधाकर सिंह ने कहा कि गिरिराज सिंह अपने बयानों से बिहार में माहौल बिगाड़ने का काम करते हैं. सुधाकर सिंह ने कहा कि सभी लोग समाज को जोड़ने के लिए राजनीति करते हैं, लेकिन गिरिराज सिंह ऐसे व्यक्ति हैं, जो तोड़ने का काम करते हैं. यह सिर्फ बीजेपी-आरएसएस में अकेले नहीं हैं, बल्कि ऐसे कई लोग हैं जो नफरत फैलाने वाले बयान देते हैं.

सुधाकर सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि भारत सरकार ने सेमीकंडक्टर के लिए पैसा रिलीज कर दिया है, लेकिन बिहार को इसमें कोई हिस्सा नहीं मिला. इसके बावजूद गिरिराज सिंह भारत सरकार को बधाई देते हैं.

'ऐतिहासिक साबित होगी वोटर अधिकार यात्रा'

सुधाकर सिंह जिला अतिथि गृह में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे. सुधाकर सिंह ने दावा किया कि पिछले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी जिन 10 लोकसभा क्षेत्रों से गुजरे, उनमें से सात सीटों पर महागठबंधन को जीत मिली थी. उन्होंने कहा, "इस बार भी महागठबंधन पूरी एकजुटता के साथ बिहार में चुनाव लड़ेगा और राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा ऐतिहासिक साबित होगी."

यह भी पढ़ें- तेजस्वी यादव से मिले खेसारी लाल, क्या कुछ हुई बात? कहा- 'हम चुनाव लड़ने के लिए…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
प्रशांत किशोर की 'पोल खोलने' की धमकी पर नीरज कुमार का जवाब, बोले- 'मेरी कुंडली...'
प्रशांत किशोर की 'पोल खोलने' की धमकी पर नीरज कुमार का जवाब, बोले- 'मेरी कुंडली...'
बिहारः बाढ़ पीड़ितों के खाते में पहुंचे 7-7 हजार रुपये, CM सम्राट ने जारी किए 112 करोड़
बिहारः बाढ़ पीड़ितों के खाते में पहुंचे 7-7 हजार रुपये, CM सम्राट ने जारी किए 112 करोड़

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget