एक्सप्लोरर

लॉन्च के बाद से लगातार नंबर-1, EV सेगमेंट की बेस्टसेलर बनी MG Windsor कार, जानें डिटेल्स

MG Windsor Car: एमजी विंडसर ईवी ने नया रिकॉर्ड बनाया है. जुलाई 2025 में इसकी 4,308 यूनिट बिकीं और यह लगातार 10वें महीने भारत की नंबर-1 EV रही है. आइए विस्तार से जानते हैं.

भारत के इलेक्ट्रिक कार बाजार में MG Windsor EV ने एक और नया रिकॉर्ड कायम किया है. जुलाई 2025 में इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार की 4,308 यूनिट्स बिकीं, जो अब तक का सबसे बड़ा मासिक आंकड़ा है. इसके साथ ही, विंडसर ने लगातार 10वें महीने भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली EV का खिताब अपने नाम किया है.

लॉन्च के बाद से बिक्री में शानदार प्रदर्शन

  • MG Windsor को अक्टूबर 2024 में लॉन्च किया गया था और तब से इसने पीछे मुड़कर नहीं देखा. सिर्फ 10 महीनों में इसकी 35,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं. कंपनी का EV मार्केट शेयर Q2 CY2025 में 28% से बढ़कर 32% हो गया. इस दौरान विंडसर की औसत मासिक बिक्री में 17% की बढ़ोतरी दर्ज की गई. अक्टूबर 2024 से जुलाई 2025 तक कुल 35,100 यूनिट्स बिकीं, यानी औसतन हर महीने करीब 3,510 यूनिट्स की बिक्री हुई.

बिक्री के कुछ खास आंकड़े

  • दिसंबर 2024 में MG Windsor की 3,785 यूनिट्स बिकीं, जबकि मई 2025 में यह आंकड़ा 3,939 यूनिट्स तक पहुंच गया. जुलाई 2025 में बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया, जब 4,308 यूनिट्स की डिलीवरी हुई. खास बात यह है कि फरवरी 2025 जैसे स्लो महीनों में भी इसकी बिक्री मजबूत बनी रही.

प्रीमियम डिजाइन और फीचर्स

  • MG Windsor का ‘AeroGlide’ डिजाइन सेडान की एलिगेंस और SUV की प्रैक्टिकैलिटी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करता है. इसमें Aero Lounge सीट्स दी गई हैं, जो 135 डिग्री तक रीक्लाइन हो सकती हैं और बिजनेस-क्लास जैसा आराम देती हैं. इसके इंटीरियर में 15.6-इंच का GRANDVIEW टच डिस्प्ले मौजूद है, जो अल्ट्रा-रिच इन-कार एक्सपीरियंस देता है.

कीमत और ओनरशिप प्लान

  • MG Windsor की कीमत बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) मॉडल के तहत सिर्फ 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जिसमें बैटरी के लिए 3.9 प्रति किमी का चार्ज लगता है. यह प्लान EV ओनरशिप को और भी किफायती बना देता है, जिससे ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक कार अपनाने की ओर बढ़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Mahindra BE6 Black Edition: फास्ट चार्जिंग और लंबी रेंज के साथ जल्द आ रही महिंद्रा BE6 ब्लैक एडिशन, जानें कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
Honda 0 Alpha का इंतजार खत्म, भारत में 2 दिसंबर को उठेगा पर्दा
Honda 0 Alpha का इंतजार खत्म, भारत में 2 दिसंबर को उठेगा पर्दा

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget