एक्सप्लोरर

गुरुग्राम में बेसमेंट की खुदाई के दौरान गिरी दीवार, 10 बिल्डिंगें कराई गईं खाली

Gurugram News: गुरुग्राम के बादशाहपुर में बेसमेंट खुदाई के दौरान दीवार गिरने से आसपास के 10 मकानों में दरारें आईं. प्रशासन ने सुरक्षा के लिए 400 लोगों को निकाला.

दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम के बादशाहपुर इलाके में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां बिल्डर द्वारा बेसमेंट की खुदाई का काम चल रहा था इस दौरान बेसमेंट की दीवार गिर गई और मिट्टी ढह गई, जिसके कारण आसपास के मकान में कुछ हाल की दरारें आ गई जिसको देखते हुए प्रशासन ने वहां 10 बिल्डिंग को खाली कर दिया .

अधिकतर बिल्डिंग पिग्गी के तौर पर इस्तेमाल की जा रही थी, जिनमें.रहने वाले करीब 400 लोगों को सुरक्षा के लिहाज से बाहर सुरक्षित निकाला गया है. सिविल डिफेंस अधिकारी के अनुसार जब तक बिल्डर द्वारा दीवार को फिर से सही नहीं किया जाता तब तक सुरक्षा के मद्देनजर सभी को वापस बिल्डिंग में नहीं भेजा जा सकता.

करीब 70 फीट तक मकान में देखी गई दरार

सिविल डिफेंस अधिकारी मोहित शर्मा ने बताया कि उनको करीब 11:30 बजे सूचना मिली थी कि बादशाहपुर की नीलकंठ कॉलोनी के पीछे M3M बिल्डर द्वारा बेसमेंट खुदाई के साथ दीवार बनाई जा रही थी, जो मिट्टी खिसकने से दीवार गिर गई. यही नहीं इस दौरान नीलकंठ कॉलोनी के मकान में भी मिट्टी खिसकने के कारण दरार आ गई. करीब 70 फीट तक मकान में दरार देखी गई.

बिल्डिंगों को कराया गया है खाली

इसके बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर करीब 10 बिल्डिंगों को खाली कर दिया सुरक्षा के मद्देनजर इन बिल्डिंगों को खाली कराया गया है ताकि कोई बड़ा हादसा ना हो जाए. फिलहाल जिला प्रशासन M3M बिल्डर द्वारा बनाए जा रहे बेसमेंट की खुदाई के काम को तेजी से करवाना चाहते हैं ताकि बिल्डिंगों से बाहर आए लोगों को दोबारा उनके आशियाने में भेजा जा सके.

नहीं हुई है जान माल की कोई हानि

आपको बता दें कि यह तो प्रशासन तक खबर पहुंच गई वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था. M3M बिल्डर द्वारा प्रोजेक्ट बनाए जाने के दौरान यह घटना घटित हुई है, हालांकि इसमें किसी के जान माल की कोई हानि नहीं हुई है. लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर वहां की 10 बिल्डिंगों को पूर्ण रूप से खाली कर दिया गया है जैसे ही बिल्डर द्वारा फिर से वहां पर मिट्टी को सही कर कर दीवार नहीं बनाई जाती तब तक वहां रहने वाले लोगों को वापस ऑन बिल्डिंग में नहीं भेजा जाएगा. वहां के लोगों की सुरक्षा को देखते हुए मौके पर NDRF, गुरुग्राम पुलिस, SDRF, सिविल डिफेंस की टीम सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा
BJP की नई टीम का हिस्सा बने अरुण यादव से जुड़ा है यह विवाद, खूब रहा चर्चा में
BJP की नई टीम का हिस्सा बने अरुण यादव से जुड़ा है यह विवाद, खूब रहा चर्चा में
हरियाणा कांग्रेस में महिला नेताओं की लड़ाई? अल्का लांबा पर गंभीर आरोप
हरियाणा कांग्रेस में महिला नेताओं की लड़ाई? अल्का लांबा पर गंभीर आरोप
हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget