एक्सप्लोरर

130 किमी की रेंज और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Odysse Sun इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत और फीचर्स

ओडसी सन इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हो गया है, जिसकी कीमत 81,000 रुपये (एक्स-शोरूम) है. यह ई-स्कूटर सिंगल चार्ज पर 130 किमी तक चल सकता है. आइए इसकी खासियत जानते हैं.

भारत के इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में Odysse Electric Vehicles ने अपना नया हाई-स्पीड ई-स्कूटर Odysse Sun लॉन्च कर दिया है. ये स्कूटर दो बैटरी ऑप्शन के साथ आता है. पहला-1.95kWh बैटरी पैक जिसकी कीमत 81,000 (एक्स-शोरूम) है और दूसरा 2.9kWh बैटरी पैक है, जिसकी कीमत 91,000 (एक्स-शोरूम) रखी गई है. बड़ी बैटरी वेरिएंट एक बार चार्ज करने पर 130 किमी तक की रेंज देता है, जबकि स्कूटर की टॉप स्पीड 70 किमी/घंटा है.

सिटी राइडर्स के लिए खास डिजाइन

  • कंपनी इसे एक सिटी-फोकस्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में पेश कर रही है, जो परफॉर्मेंस, कम्फर्ट और सुविधा का बेहतर बैलेंस देता है. इसका डिजाइन प्लस-साइज एर्गोनॉमिक है, जिससे बैठने में आराम और लुक में स्पोर्टी अपील मिलती है. Odysse Sun चार कलर ऑप्शन (पेटिना ग्रीन, गनमेंटल ग्रे, फैंटम ब्लैक और आइस ब्लू) में उपलब्ध है.

फीचर्स जो बनाते हैं इसे खास

  • Odysse Sun में LED लाइटिंग और एविएशन-ग्रेड सीट दी गई है, जो लंबी जर्नी को भी आरामदायक बनाती है. इसमें 32 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज स्पेस है, जो Ola S1 Air (34L) से थोड़ा कम और Ather Rizta (22L) से ज्यादा है.

  • स्कूटर में टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और हाइड्रोलिक मल्टी-लेवल एडजस्टेबल रियर शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं, जो खराब सड़कों पर भी स्मूद राइड सुनिश्चित करते हैं. ब्रेकिंग के लिए इसमें फ्रंट और रियर दोनों डिस्क ब्रेक लगे हैं. इसके अलावा कीलेस स्टार्ट-स्टॉप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डबल फ्लैश रिवर्स लाइट और तीन राइडिंग मोड (Drive, Parking, Reverse) भी मिलते हैं.

चार्जिंग और रेंज

  • Odysse Sun के बड़े बैटरी वेरिएंट से आपको 130 किमी तक की रेंज मिल सकती है, जो इसे डेली कम्यूट के लिए बेहतरीन विकल्प बनाता है. इसकी टॉप स्पीड 70 kmph है, जो शहर में तेज और सुरक्षित राइडिंग के लिए बेहतर है.

ओला और एथर से मुकाबला

  • Odysse Sun का मुकाबला Ola और Ather जैसे ब्रांड्स से हो सकता है. ये ब्रांड ज्यादा हाई-टेक फीचर्स देते हैं, लेकिन Odysse Sun अपनी सादगी, ज्यादा स्पेस और किफायती कीमत से अच्छी टक्कर देता है. जो लोग आराम, लंबी रेंज और प्रैक्टिकैलिटी चाहते हैं, उनके लिए यह स्कूटर अच्छा विकल्प है.

ये भी पढ़ें: 500 KM रेंज वाली Maruti e-Vitara किस तारीख को होगी लॉन्च? येां जान लीजिए हर डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Janmashtami पर Mathura-Vrindavan जा रहे, Car में जरूर रखें ये चीजें
Janmashtami पर Mathura-Vrindavan जा रहे, Car में जरूर रखें ये चीजें
बाइक में तेज LED Light लगवाई, कट सकता है इतने रुपये का चालान
बाइक में तेज LED Light लगवाई, कट सकता है इतने रुपये का चालान
Venue से बड़ी, Creta से सस्ती, Hyundai ला रही नई SUV
Venue से बड़ी, Creta से सस्ती, Hyundai ला रही नई SUV
SUV के आगे Hatchback कारें फेल, बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान
SUV के आगे Hatchback कारें फेल, बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान

वीडियोज

NEPAL में अंधेरी सुरंगों में फंसे सैकड़ों लोग, 900 की मौत..ड्रोन भी दे गए जवाब तस्वीरें रुला देंगी!
UP-Bihar Flood Alert News: यूपी-बिहार में कहर बरपा रही गंगा! | Varanasi Flood | PM Modi
UP-Bihar Flood Alert News: बाढ़ से बिगड़े हालात, PM मोदी ने घुमाया फोन...दिया बड़ा ऑर्डर! | Varanasi
UP-Bihar Flood Alert News: यूपी-बिहार में Ganga का रौद्र रुप! बाढ़ से त्राहिमाम... | Waether
UP-Bihar Flood Alert News | Gandak Nadi: बिहार से यूपी तक...बाढ़ का खतरनाक मंजर! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल बाढ़: अपनों के इंतजार में टूटे लोग, बेबसी में पुतलों का कर रहे अंतिम संस्कार
नेपाल बाढ़: अपनों के इंतजार में टूटे लोग, बेबसी में पुतलों का कर रहे अंतिम संस्कार
यूपी चुनाव से पहले CM योगी की नई रणनीति! 2 घंटे में पोस्ट किए 2 रील्स, अब क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले CM योगी की नई रणनीति! 2 घंटे में पोस्ट किए 2 रील्स, अब क्या कहा?
CJP के खिलाफ बनी CJP D, कहा- 'अभिजीत दीपके ने...'
CJP के खिलाफ बनी CJP D, कहा- 'अभिजीत दीपके ने...'
इंजमाम उल हक के भतीजे इमाम पर क्यों लग सकता है 2 साल का बैन?
इंजमाम उल हक के भतीजे इमाम पर क्यों लग सकता है 2 साल का बैन?
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- किस दिन वर्ल्डवाइड होगी रिलीज?
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- वर्ल्डवाइड रिलीज डेट
'CM मान की पत्नी पर लगे आरोपों की हो जांच', SAD ने DGP को लिखा पत्र
'CM मान की पत्नी पर लगे आरोपों की हो जांच', SAD ने DGP को लिखा पत्र
CJP का साथ क्यों दिया? सोनम वांगचुक का खुलासा, बोले-'पाकिस्तान में...'
CJP का साथ क्यों दिया? सोनम वांगचुक का खुलासा, बोले-'पाकिस्तान में...'
अब होगी डायरेक्ट सप्लाई... भैंस ही बाइक पर टांग लाया दूधिया; वीडियो वायरल
अब होगी डायरेक्ट सप्लाई... भैंस ही बाइक पर टांग लाया दूधिया; वीडियो वायरल
Embed widget