एक्सप्लोरर

दुनिया के 5 सबसे छोटे मोबाइल फोन कौन से हैं, माचिस के डिब्बे में रख सकते हैं आप

दुनिया के ये 5 सबसे छोटे मोबाइल फोन अपने मिनी साइज और स्मार्ट फीचर्स से सभी को चौंका देते हैं.

आपने ज्यादातर लोगों के हाथों में बड़ी स्क्रीन वाले बेहतरीन स्मार्टफोन्स देखे होंगे, लेकिन छोटे और कॉम्पैक्ट फीचर फोन्स की लोकप्रियता आज भी बरकरार है. इनका एक खास यूजर ग्रुप है जो मिनी फोन पसंद करता है. ये मोबाइल अपने छोटे साइज के बावजूद कॉलिंग, मैसेजिंग और कुछ मामलों में कैमरा जैसी सुविधाएं भी प्रदान करते हैं.

यहां हम ऐसे ही 5 सबसे छोटे मोबाइल फोनों की बात कर रहे हैं, जो न केवल तकनीकी रूप से रोचक हैं, बल्कि बेहद हल्के और पोर्टेबल भी हैं.

1. Zanco Tiny T1 

यह दुनिया का सबसे छोटा मोबाइल है, जिसकी लंबाई सिर्फ 46.7 mm और वजन मात्र 13 ग्राम है. इसमें 0.49 इंच की OLED स्क्रीन, 2G नेटवर्क सपोर्ट और 300 कॉन्टैक्ट स्टोर करने की सुविधा मिलती है. इसकी 200 mAh बैटरी स्टैंडबाय पर 3 दिन तक चलती है. इतना छोटा कि आसानी से जेब या माचिस के डिब्बे में रख सकते हैं.

2. Zanco Tiny T2

Tiny T1 का अपग्रेडेड वर्जन है Tiny T2। इसमें 3G सपोर्ट, कैमरा, 128MB रैम और 64MB इंटरनल स्टोरेज मिलता है. वजन सिर्फ 31 ग्राम और बैटरी बैकअप करीब 7 दिन का है। इस फोन में म्यूजिक, वीडियो और बेसिक गेम्स का मजा भी ले सकते हैं.

3. Unihertz Jelly 2

यह दुनिया का सबसे छोटा 4G स्मार्टफोन माना जाता है. 3 इंच की स्क्रीन, Android 11, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है. इसमें फेस अनलॉक, GPS, कैमरा, Wi-Fi और गूगल प्ले स्टोर सपोर्ट भी मिलता है. वजन सिर्फ 110 ग्राम है लेकिन फीचर्स किसी बड़े फोन जैसे हैं.

4. Light Phone 2

यह फोन उन लोगों के लिए है जो सिर्फ कॉल और मैसेज के लिए मोबाइल का इस्तेमाल करना चाहते हैं. इसमें ई-इंक डिस्प्ले है और यह 4G नेटवर्क सपोर्ट करता है। कोई सोशल मीडिया, गेम या ऐप नहीं - सिर्फ जरूरी फीचर्स. साइज छोटा, डिजाइन प्रीमियम और बैटरी लाइफ लंबी.

5. Kyocera KY-01L 

इस फोन को "दुनिया का सबसे पतला मोबाइल" कहा जाता है. इसकी मोटाई सिर्फ 5.3 mm और वजन 47 ग्राम है. इसमें 2.8 इंच की मोनोक्रोम स्क्रीन है और यह सिर्फ कॉल, मैसेज और ब्राउजिग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. जापान में काफी पॉपुलर रहा यह फोन दिखने में क्रेडिट कार्ड जैसा लगता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI बना बड़ी मुसीबत! जानें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्यों दी चेतावनी?
AI बना बड़ी मुसीबत! जानें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्यों दी चेतावनी?
iPhone Duo के कवर की कीमत ने चौंकाया, इतने में आता है Android फोन
iPhone Duo के कवर की कीमत ने चौंकाया, इतने में आता है Android फोन
ये फोन यूज करते हैं तो सबसे सस्ता होगा रिचार्ज, देख लें पूरी लिस्ट
ये फोन यूज करते हैं तो सबसे सस्ता होगा रिचार्ज, देख लें पूरी लिस्ट
कैसे बनाएं अपने घर का डिजिपिन? ये टिप्स आएंगे आपके काम
कैसे बनाएं अपने घर का डिजिपिन? ये टिप्स आएंगे आपके काम

वीडियोज

BRICS Summit 2026 Update: Putin और PM Modi के संबोधन से लेकर, समिट की हर तस्वीर| PM Modi | Russia
BRICS Summit 2026: PM Modi और Putin की हो गई सबसे बड़ी डील ? | India Russia Relations
BRICS Summit 2026: PM Modi और Putin की बैठक खत्म क्या क्या फैसला हुआ ? | India Russia Relations
Bhuvan Bam Interview: The Revolutionaries, BB Ki Vines और NBA पर खुलकर बोले Bhuvan, Pratibha, Gurfateh
BRICS Summit 2026: PM Modi-Putin को साथ देखते ही बढ़ी Trump की टेंशन ? | India Russia

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हाथ मिलाए, गले लगाया...ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन
हाथ मिलाए, गले लगाया...ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन
...तो नीतीश कुमार के नाम पर JDU? पार्टी ने साफ किया स्टैंड
...तो नीतीश कुमार के नाम पर JDU? पार्टी ने साफ किया स्टैंड
'भारतीय क्रिकेटर गन्ना नहीं कि निचोड़ लें...', क्यों भड़के सुनील गावस्कर, ICC को दी सलाह
'भारतीय क्रिकेटर गन्ना नहीं कि निचोड़ लें...', क्यों भड़के सुनील गावस्कर, ICC को दी सलाह
OTT से लेकर थियेटर तक, इस हफ्ते दमदार फिल्में हुईं रिलीज, ये 5 हैं मस्ट वॉच
OTT से लेकर थियेटर तक, इस हफ्ते दमदार फिल्में हुईं रिलीज, ये 5 हैं मस्ट वॉच
BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी और पेजेश्कियान के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, अराघची भी मौजूद रहे
LIVE: पीएम मोदी और पेजेश्कियान के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, अराघची भी मौजूद रहे
सत्तू-मखाना...कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू
सत्तू-मखाना...कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू
बाब-अल-मंदेब पर हूती का कब्जा, यूरोप की सप्लाई होगी बंद, सऊदी ने भी बरसाए बम
बाब-अल-मंदेब पर हूती का कब्जा, यूरोप की सप्लाई होगी बंद, सऊदी ने भी बरसाए बम
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
Embed widget