एक्सप्लोरर

सचिन तेंदुलकर के बेटे की तो सगाई हो गई, जानें राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली के बच्चों का रिलेशनशिप स्टेटस?

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई सानिया चंडोक से हो गई है. सचिन तेंदुलकर के बेटे की तो सगाई हो गई, लेकिन चलिए जानें राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली के बच्चों का रिलेशनशिप स्टेटस क्या है.

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे 25 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई के मशहूर कारोबारी रवि घई की पोती सानिया चंडोक से सगाई कर ली है. यह सगाई 13 अगस्त 2025 को एक निजी समारोह में हुई, जिसमें दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल थे. सचिन तेंदुलकर के बेटे की तो सगाई हो गई लेकिन चलिए जानते हैं कि राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली के बच्चों कितने बड़े हैं और इनका रिलेशनशिप स्टेटस क्या है?

कौन है सानिया चंडोक

सानिया चंडोक एक प्रीमियम पेट सैलून और स्पा, 'मिस्टर पॉज' की संस्थापक हैं और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर चुकी हैं. उनके परिवार का हॉस्पिटैलिटी और फूड इंडस्ट्री में बड़ा नाम है, जिसमें इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी जैसे ब्रांड शामिल हैं. सोशल मीडिया पर अर्जुन और सानिया की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. सानिया, सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर की दोस्त भी हैं. दोनों की बॉन्डिंग काफी क्लोज है. सानिया को सारा तेंदुलकर के साथ कई मौकों पर देखा गया है. इंस्टाग्राम में कई मौकों पर वह सानिया के साथ फोटोज शेयर कर चुकी हैं. इसी बीच चलिए जानते हैं कि राहुल द्रविड़ और सौरभ गांगुली के बच्चों का क्या रिलेशनशिप स्टेटस है.

राहुल द्रविड़ के बच्चों के बारे में

राहुल द्रविड़, जिन्हें 'द वॉल' के नाम से जाना जाता है, के दो बेटे हैं समित द्रविड़ और अन्वय द्रविड़. समित, जो 19 साल के हैं एक उभरते हुए क्रिकेटर हैं और कर्नाटक से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. समित अभी छोटे हैं और फिलहाल वह अभी अपने क्रिकेट करियर पर ध्यान दे रहे हैं.  वहीं राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ भी एक उभरते हुए क्रिकेटर हैं और कर्नाटक की अंडर-16 टीम के लिए खेलते हैं. अन्वय एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और उन्होंने विजय मर्चेंट ट्रॉफी  में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया है.

सौरभ गांगुली के बच्चे

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की सिर्फ एक बेटी हैं जिनका नाम सना गांगुली हैं. 24 साल की सना अपनी पढ़ाई और प्रोफेशनल करियर के लिए जानी जाती हैं. सना ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं. सना की तुलना अक्सर सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर से की जाती है, लेकिन रिलेशनशिप की बात करें तो सना का कोई रिलेशनशिप स्टेटस सार्वजनिक नहीं है. वह अपने करियर और सामाजिक कार्यों पर ध्यान दे रही हैं. 

इसे भी पढ़ें- प्योर वेजिटेरियन हैं भारतीय क्रिकेट टीम के ये खिलाड़ी, नॉनवेज को देखना तक नहीं करते पसंद

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Most Dangerous Fighter Jet: यह है दुनिया का सबसे खतरनाक फाइटर जेट, जानें कितने देशों के बेड़े में शामिल?
यह है दुनिया का सबसे खतरनाक फाइटर जेट, जानें कितने देशों के बेड़े में शामिल?
जब नहीं था NTA तब कैसे होती थी NEET की परीक्षा, कितना सुरक्षित था क्वेश्चन पेपर?
जब नहीं था NTA तब कैसे होती थी NEET की परीक्षा, कितना सुरक्षित था क्वेश्चन पेपर?
अमेरिका और इजरायल का क्या इतिहास है, क्या दोनों देश हमेशा से दोस्त थे?
अमेरिका और इजरायल का क्या इतिहास है, क्या दोनों देश हमेशा से दोस्त थे?
Dk Shivakumar Oath Ceremony: डिप्टी सीएम से CM बनते ही कितनी बढ़ी डीके शिवकुमार की सैलरी, जानें कितनी होगी हर महीने कमाई?
डिप्टी सीएम से CM बनते ही कितनी बढ़ी डीके शिवकुमार की सैलरी, जानें कितनी होगी हर महीने कमाई?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमलेश बिंद ढेर, 50 हजार का था इनाम
गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमलेश बिंद ढेर, 50 हजार का था इनाम
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
टीचर भर्ती घोटाला में अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, 15 जून को पेश होने का ED ने किया समन
टीचर भर्ती घोटाला में अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, 15 जून को पेश होने का ED ने किया समन
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
Karnataka New CM DK Shivakumar: डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट
डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की लिस्ट
फोल्डेबल आईफोन को हीट से बचाने के लिए स्पेशल प्लान, कूलिंग के लिए मिलेगा यह खास सिस्टम
फोल्डेबल आईफोन को हीट से बचाने के लिए स्पेशल प्लान, कूलिंग के लिए मिलेगा यह खास सिस्टम
Explained: 15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बनता जा रहा बिहार?
15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बन रहा बिहार?
Embed widget