एक्सप्लोरर

टीम इंडिया को मिला ODI वर्ल्ड कप जीतने का 'गुरुमंत्र', ये काम कर लिया तो समझो ट्रॉफी पक्की!

Womens ODI World Cup 2025: महिला एकदिवसीय वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन भारत और श्रीलंका में होगा. उससे पहले टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत का गुरुमंत्र मिला है.

लगभग डेढ़ महीने बाद महिला एकदिवसीय वर्ल्ड कप (Womens ODI World Cup 2025) शुरू होने वाला है. टूर्नामेंट 30 सितंबर-2 नवंबर तक चलेगा, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर कर रहे होंगे. भारतीय टीम अब तक 2 बार वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची है, लेकिन दोनों बार उसे हार का मुंह देखना पड़ा. अब टीम इंडिया की पूर्व कप्तान मिताली राज ने भारत को पहली बार वर्ल्ड कप में परचम लहराने का गुरुमंत्र दिया है.

टीम इंडिया को मिला गुरुमंत्र

ICC डिजिटल से वार्ता के दौरान मिताली राज ने कहा कि टीम इंडिया को बड़े मैचों में छोटे-छोटे मौकों का भरपूर फायदा उठाना होगा. उनका कहना है कि छोटे-छोटे मौकों को जीत में तब्दील करने की काबिलियत ही वर्ल्ड कप की टीमों में बड़ा अंतर पैदा करेंगी.

मिताली राज ने कहा, "अन्य टीमें इन्हीं छोटे-छोटे मौकों को भुनाकर मैच का रुख अपनी ओर लाने का प्रयास करती हैं. भारतीय टीम को भी उसी तरह मौकों को भुनाना होगा."

2 वर्ल्ड कप फाइनल का है अनुभव

मिताली राज के पास बतौर कप्तान 2 ODI वर्ल्ड कप फाइनल खेलने का अनुभव है. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 2005 और 2017 का फाइनल खेला था. 2005 को याद करें तो पूरे टूर्नामेंट में कमाल प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 98 रनों की बड़ी हार झेलनी पड़ी थी. 2017 की बारी आई तो टीम इंडिया इस बार जीत के बेहद करीब आ गई थी, लेकिन इंग्लैंड ने उसे 9 रन से हराकर खिताब जीता था.

वर्ल्ड कप जीतने की संभावना पर मिताली राज ने कहा, "अगर भारत चैंपियन बनता है तो यह बहुत बड़ा और खास लम्हा होगा. हर एक खिलाड़ी जो भारत का प्रतिनिधित्व करता है, वह वर्ल्ड कप जीतना चाहता है और अब तक कोई भी ऐसा नहीं कर पाया है. हम 2 बार ट्रॉफी जीतने के करीब आए, लेकिन वाकई में उसे जीतने का सपना पूरा नहीं कर पाए."

यह भी पढ़ें:

एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड किस बल्लेबाज के नाम है? ये भारतीय बना चुका है गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: दूसरे सेशन का खेल शुरू, जडेजा इतिहास रचने से एक विकेट दूर
LIVE: दूसरे सेशन का खेल शुरू, जडेजा इतिहास रचने से एक विकेट दूर
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget