एक्सप्लोरर

15 अगस्त पर यहां देख सकते हैं भारत की यात्रा, जानिए कैसे मिलेगा टिकट

15 अगस्त को लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए पहले से टिकट लेना जरूरी है. जनरल, स्टैंडर्ड और प्रीमियम कैटेगरी के टिकट ऑनलाइन बुक किए जा सकते हैं. कार्यक्रम सुबह 7:30 बजे शुरू होगा

देश इस बार आजादी का 79 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए तैयार है. राजधानी दिल्ली का ऐतिहासिक लाल किला फिर से इस खास दिन का गवाह बनेगा. जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरंगा फहराएंगे और देशवासियों को संबोधित करेंगे. यह सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि एक ऐसा अवसर है जहां देश की संस्कृति, परंपरा और एकता का नजारा एक साथ देखने को मिलता है. अगर आप भी इस पल को अपनी आंखों से देखना चाहते हैं तो पहले से टिकट करना जरूरी है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि भारत यात्रा आप कैसे देख सकते हैं और इसका टिकट आपको कैसे मिलेगा. 

लाल किले पर आजादी का जश्न

हर साल 15 अगस्त की सुबह लाल किले के प्रांगण में देशभर से लोग पहुंचते हैं. यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम परेड और देशभक्ति के रंगों से सजी एक भव्य सजावट देखने को मिलती है. इस दिन न केवल राजधानी बल्कि पूरे देश की नजरें इसी आयोजन पर टिकी होती है. 

टिकट की कैटेगरी और कीमत

हर साल की तरह इस साल भी आम जनता के लिए तीन श्रेणियां में टिकट जारी किए गए है. इनमें पहली श्रेणी जनरल है जिसका टिकट 20 रुपये का है, वहीं दूसरे श्रेणी स्टैंडर्ड है जिसका टिकट 100 रुपये का है और तीसरी श्रेणी प्रीमियम है जिसका टिकट 500 रुपये का है. इन टिकट की कीमत इस आधार पर तय है कि आपकी सीट कितनी नजदीक और सुविधाजनक होगी. 

ऑनलाइन टिकट बुकिंग कैसे करें 

15 अगस्त को लेकर ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू हो चुकी है. ऐसे में आप  घर बैठे भी टिकट बुक कर सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट aamantran.mod.gov.in या e-invitations.mod.gov.in
पर जाना होगा. 

-इसके बाद आपको इंडिपेंडेंस डे 2025 टिकट बुकिंग ऑप्शन चुनना होगा. 
-अब आप अपना नाम, मोबाइल नंबर और टिकटों की संख्या भर सकते हैं. 
-इसके बाद आपको अपना आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट या वोटर आईडी अपलोड करना होगा.
-आईडी प्रूफ अपलोड करने के बाद आपको टिकट कैटेगरी सेलेक्ट कर पेमेंट करना होगा.
-पेमेंट होने के बाद आप टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. जिसमें क्यूआर कोड और सीट की डिटेल शामिल होगी.

कब और कैसे पहुंचे लाल किला 

स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम 15 अगस्त की सुबह 7:30 बजे लाल किले पर शुरू होगा. लेकिन अच्छी सीट पाने के लिए आप सुबह 6:30 से 7 बजे के बीच वहां पहुंच सकते हैं. इसके अलावा लाल किला और चांदनी चौक यहां पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन है. वहीं इस दिन मेट्रो सुबह 4 बजे से शुरू हो जाएगी.

सुरक्षा और सावधानियां

15 अगस्त की सुबह लाल किले पर काफी भीड़ होने की कारण आपको अपनी सुरक्षा और सावधानी खुद बरतनी होगी. इसके लिए आप अपने टिकट और फोटो आईडी दोनों साथ रखें. साथ ही आयोजन में प्रतिबंधित सामान को लेकर लाल किले पर न जाएं. वहीं ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग की जानकारी पहले से ले लें. इसके अलावा 15 अगस्त को लाल किले पर आजादी का जश्न देखना सिर्फ एक कार्यक्रम में शामिल होना नहीं बल्कि भारत की विविधता और ताकत को करीब से महसूस करने का एक मौका भी माना जाता है.

यह भी पढ़ें: ये थी भारत की सबसे पहली कंपनी? जानें अब क्या बेचती है? कौन हैं इसके मालिक

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में करानी है रामलीला, जानिए कितना आता है कुल खर्च?
घर में करानी है रामलीला, जानिए कितना आता है कुल खर्च?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget