एक्सप्लोरर

विदेशी जमीन पर कितने भारतीय जेल में, कितनों को हुई सजा; हैरान कर देंगे आंकड़े

Indians Are Imprisoned In Foreign Jails: भारत की जेलों में तो गुनाह किए हुए भारतीय सजा काट ही रहे हैं, साथ ही साथ विदेश की जेलों में भी बड़ी संख्या में भारतीय कैद हैं. चलिए उनका आंकड़ा जानते हैं.

भारत से बड़ी संख्या में लोग विदेशों में रोजगार के लिहाज से कमाने के लिए जाते हैं. लेकिन वे वहां पर किसी न किसी वजह से जेलों में बंद हैं. अजनबी देशों की जेलों में अपने देश की मिट्टी को याद करते हुए भारतीय नागरिक सजा काटने पर मजबूर हैं. हाल ही में विदेश मंत्रालय ने लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए जो आंकड़े बताए हैं, वो सच में हैरान करने वाले हैं. चलिए इन आंकड़ों को समझते हैं.

कितने भारतीय विदेशी जेलों में बंद

विदेश मंत्रालय का कहना है कि वर्तमान में 11 देशों में 43 भारतीय मौत की सजा का सामना कर रहे हैं. साथ ही दुनिया की 70 से ज्यादा देशों की जेलों में 10,574 भारतीय नागरिक जेल में बंद हैं. इनमें से कुछ कैदी वो हैं, जिनकी सजा को लेकर अभी कोर्ट में केस चल रहा है, वहीं कुछ सजा पा चुके हैं, तो कुछ की सजा पूरी हो गई है और वे रिहाई का इंतजार कर रहे हैं. वहीं 14 ऐसे देश हैं जहां पर 100 से ज्यादा भारतीय जेलों में कैद हैं.

पिछले 9 साल में बढ़ी कैदियों की संख्या

विदेश मंत्रालय ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ये संख्या ज्यादा भी हो सकती है, क्योंकि कई देश में प्राइवेसी को लेकर कड़े कानून हैं, इसीलिए सभी मामलों की विस्तृत जानकारी देना संभव नहीं है. कुछ देशों का मामला तो ऐसा भी है कि वहां पर जानकारी तब तक साझा नहीं की जाती है, जब तक कि कैदी इजाजत नहीं दे देता है. पिछले एक दशक की बात करें तो विदेशी जेलों में भारतीय कैदियों की संख्या 63 फीसदी बढ़ी है. साल 2016 में विदेशी जेलों में 6489 भारतीय बंद थे. अगस्त 2025 में इनकी संख्या बढ़ चुकी है और अब 10,574 हो गई है. 

सबसे ज्यादा भारतीय खाड़ी देशों में

इस लिस्ट में सबसे ज्यादा भारतीय छह खाड़ी देशों में बंद हैं. इसमें सऊदी अरब में 1653, यूएई में 838, कुवैत में 459, ओमान में 109, बहरीन में 68 कैदी शामिल थे. 2016 में इन कैदियों की संख्या 3266 थी, जो कि 2025 में दोगुने से भी ज्यादा 6671 हो गई है. 

कितनों को हुई सजा

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों की मानें तो अभी तक 43 भारतीय नागरिक जेल में मौत की सजा का सामना कर रहे हैं. इसमें से सबसे ज्यादा यूएई में हैं. यूएई में 21 भारतीय शामिल हैं. इसके बाद सऊदी अरब में 7, चीन में 4, इंडोनेशिया में 3, यमन में 1 और बाकी कुछ अन्य देशों में शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें: ये थी भारत की सबसे पहली कंपनी? जानें अब क्या बेचती है? कौन हैं इसके मालिक

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget