एक्सप्लोरर

एशिया कप के लिए कब होगा टीम इंडिया का एलान? आ गई कंफर्म डेट; अजीत अगरकर करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

Asia Cup India Squad Announcement Date: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय स्क्वाड की घोषणा पर बड़ा अपडेट सामने आया है. जानिए किस तारीख को स्क्वाड का एलान होगा.

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय स्क्वाड की घोषणा पर बड़ी खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 अगस्त को मुंबई में अजीत अगरकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भारतीय स्क्वाड का एलान करेंगे. एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होगा और खिताबी भिड़ंत 28 सितंबर को होगी. कयास लगाए जा रहे हैं कि टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी, जिन्हें हाल ही में हर्निया सर्जरी से गुजरना पड़ा था.

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक एशिया कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा 19 अगस्त को होगी. बताया जा रहा है कि मेडिकल और फिटनेस रिपोर्ट 'ओके' होने पर ही प्लेयर्स को एशिया कप स्क्वाड में शामिल किया जाएगा. पिछले दिनों शुभमन गिल की टी20 टीम में वापसी की अटकलें जोरों पर रही हैं. यह तक दावा किया गया है कि गिल बतौर उपकप्तान एशिया कप में खेल कर सकते हैं.

अब तक क्या है अपडेट?

एशिया कप के लिए अब तक किसी भी खिलाड़ी के नाम पर मुहर नहीं लगी है. हर्निया सर्जरी के बाद सूर्यकुमार यादव बतौर कप्तान नजर आएंगे. हालांकि गिल उपकप्तान बनेंगे या नहीं, इस पर स्थिति कुछ स्पष्ट नहीं है. कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या का स्थान भी पक्का लग रहा है. वहीं रिंकू सिंह और यशस्वी जायसवाल को ड्रॉप किया जा सकता है.

जसप्रीत बुमराह को आखिरी बार 2024 के वर्ल्ड कप में कोई टी20 मैच खेलते देखा गया था. अभी तक सामने आई रिपोर्ट्स अनुसार बुमराह एशिया कप में भारतीय पेस अटैक को लीड कर सकते हैं. उनका साथ देने के लिए मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को भी मौका मिल सकता है. ये खबरें सच साबित होंगी या नहीं, यह 19 अगस्त को साफ हो जाएगा.

यह भी पढ़ें:

शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने निकोलस पूरन को बनाया कप्तान, ड्वेन ब्रावो बने हेड कोच

अजहरुद्दीन ने किया मोहम्मद सिराज की असली डाइट का खुलासा, जानिए कैसे इंग्लैंड में फेंक डाले 185.3 ओवर

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान को घटिया टीम बताने पर बवाल, पूर्व क्रिकेटर ने किया पलटवार
पाकिस्तान को घटिया टीम बताने पर बवाल, पूर्व क्रिकेटर ने किया पलटवार
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Embed widget