एक्सप्लोरर

Box Office: 'सैयारा' को पाई-पाई के लिए तरसाने वाली 'कुली'-'वॉर 2' मिलकर भी नहीं रोक पाईं 'महावतार नरसिम्हा' की कमाई

Mahavatar Narsimha Box Office Collection Day 21: 'सैयारा' जैसी ब्लॉकबस्टर लाखों में सिमट गई हैं, लेकिन 'महावतार नरसिम्हा' की आज की कमाई फिर से कमाल तरीके से होती दिख रही है.

14 अगस्त को साल 2025 का सबसे बड़ा क्लैश हुआ. रजनीकांत की 'कुली' और ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' एक साथ रिलीज हुईं. दोनों ही फिल्मों की कमाई हर घंटे तूफानी स्पीड से बढ़ रही है. ऐसा माना जा रहा था कि इनके आते ही बॉक्स ऑफिस पर मौजूद सभी फिल्मों की छुट्टी होने वाली है और ऐसा हुआ भी.

अजय देवगन की हालिया रिलीज 'सन ऑफ सरदार 2' जहां बॉक्स ऑफिस पर आज 10 लाख कमाने के लिए तरसने लगी तो वहीं दूसरी तरफ सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'धड़क 2' की पूरी तरह से छुट्टी हो गई. 'सैयारा' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म भी आज 50 लाख रुपये कमाने के लिए तरसने लगी है.

'महावतार नरसिम्हा' डटकर कर रही कमाई

लेकिन इस बीच इस साल की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्मों में से एक 'महावतार नरसिम्हा' पर इसका बहुत ज्यादा असर पड़ते नहीं दिखा. फिल्म को देखने वाले फिल्म देखने के लिए आज भी जा रहे हैं, वो भी तब जब 'कुली' के नॉर्थ इंडिया में 1400 स्क्रीन्स और 'वॉर 2' को पूरे देश में करीब 5000 स्क्रीन्स में रिलीज करने की वजह से 'महावतार नरसिम्हा' के शोज में कमी आई है.

'महावतार नरसिम्हा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इस एनिमेटेड फिल्म ने 20 दिन में 185.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं आज 21वें दिन 10:40 बजे तक फिल्म की कमाई 2.70 करोड़ रुपये हो चुकी है. टोटल कलेक्शन की बात करें तो ये 188.45 करोड़ रुपये हो चुका है. बता दें कि ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें अभी बदलाव हो सकता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hombale Films (@hombalefilms)

'महावतार नरसिम्हा' से जुड़ी खास बातें

  • ये फिल्म अब तक की इंडिया में बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है.
  • इसके अलावा, फिल्म इंडिया में रिलीज हुई हॉलीवुड एनिमेटेड फिल्मों जैसे 'मुफासा द लॉयन किंग' और 'द लॉयन किंग' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को भी पीछे कर चुकी है.
  • फिल्म को सिर्फ 15 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है और इसने वर्ल्डवाइड 20 दिनों में सैक्निल्क के मुताबिक, 236.25 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है.
  • जल्द ही ये फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली एनिमेशन फिल्म भी बन सकती है.

सर्वजीत सिंह चौहान ABP News की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्हें भारतीय सिनेमा और वर्ल्ड सिनेमा के अलावा मनोरंजन जगत पर अलग नजरिए से खबरें देते हैं. क्विंट हिंदी, नेटवर्क 18 में काम कर चुके हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: चौथे दिन 91 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 91 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget