एक्सप्लोरर

Delhi: बारिश के दौरान पेड़ गिरने से हुई शख्स की मौत, अब CM रेखा गुप्ता ने उठाया ये बड़ा कदम

Delhi News: दिल्ली के कालकाजी में पेड़ गिरने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सड़कों पर खतरनाक पेड़ों की पहचान कर उन्हें शिफ्ट करने का आदेश दिया है.

राजधानी दिल्ली के कालकाजी में गुरुवार (14 अगस्त) भारी बारिश के दौरान एक पेड़ के मोटरसाइकिल पर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. इस घटना का संज्ञान लेते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा एक्शन लिया है.

सीएम रेखा गुप्ता ने सड़क का निर्माण, रखरखाव करने वाले विभागों पीडब्ल्यूडी, शहरी विकास, एमसीडी और एनडीएमसी को आदेश दिया है की जल्द से जल्द ऐसे सभी पेड़ों की तुरंत पहचान की जाए जो लोगों की जान और संपत्ति के लिए खतरा बन सकते हैं और इनकी छंटाई की जाए साथ ही जरूरत पढ़े पर इन खतरनाक पेड़ो को हटाने या सुरक्षित स्थान पर प्रतिरोपण की भी कार्रवाई की जाए.

सीएम रेखा गुप्ता ने जताया दुख

दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी लिए गए बयान के मुताबिक कालकाजी की घटना पर मुख्यमत्री रेखा गुप्ता ने शोक और दुख व्यक्त किया. साथ ही कहा की मानसून में भारी बारिश और तेज हवाओं से सड़क किनारे या सार्वजनिक स्थलों पर स्थित असुरक्षित, बहुत बड़े या जर्जर पेड़ गंभीर खतरा पैदा करते हैं. 

ऐसे में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि समय पर इन पेड़ों की छंटाई और देखरेख न केवल दुर्घटनाओं को रोकेगी बल्कि यातायात को सुचारु रखेगी और बिजली सहित अन्य सेवाओं को होने वाले नुकसान को भी कम करेगी.

'ऐसी घटनाएं दोबारा न हों'

दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक रेखा गुप्ता ने कहा, "दिल्लीवासियों की सुरक्षा उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है यह हमारी जिम्मेदारी है कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों और जनता सुरक्षित वातावरण में जीवन व्यतीत कर सके इसके लिए सभी विभागों और एजेंसियों को जिम्मेदार अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए हैं, जो ना सिर्फ खतरनाक पेड़ो की निगरानी करेंगे बल्कि सुरक्षा मानकों के मुताबिक इनकी छंटाई सुनिश्चित करके और समयबद्ध रिपोर्ट पेश करेंगे." 

'पेड़ों की छंटाई को प्राथमिकता'

दिल्ली सरकार के सीएमओ के अनुसार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि जिन क्षेत्रों में पैदल यात्रियों और वाहनों की आवाजाही अधिक है, वहां पेड़ों की छंटाई को प्राथमिकता दी जाए.

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget