एक्सप्लोरर

एसबीआई ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अग्निवीरों के लिए शुरू की ये खास योजना, जानें क्या होगा फायदा

Agniveer Loan Scheme SBI: एसबीआई के चेयरमैन सी. एस. शेट्टी ने कहा कि एसबीआई में हमारा मानना है कि जो लोग हमारी स्वतंत्रता की रक्षा कर रहे हैं... वे अपने भविष्य के निर्माण में हमारे अटूट समर्थन के हकदार हैं.

SBI Loan Scheme For Agniveer: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत सरकार के अल्पकालिक अग्निपथ भर्ती कार्यक्रम के तहत भर्ती हुए अग्निवीरों के लिए एक विशेष व्यक्तिगत ऋण योजना शुरू की है. गुरुवार को एसबीआई ने इसका ऐलान किया. इस लोन स्कीम के तहत, एसबीआई में वेतन खाता रखने वाले अग्निवीर जवान चार लाख रुपये तक की राशि बिना किसी गारंटी के ऋण के रूप में प्राप्त कर सकेंगे. इसके साथ ही, इस पर किसी तरह का प्रोसेसिंग चार्ज भी नहीं लगेगा.

अग्निवीर जवानों के लिए विशेष लोन स्कीम:

बयान में आगे कहा गया कि पुनर्भुगतान अवधि अग्निपथ योजना की सेवा अवधि के अनुरूप होगी. इसके अलावा, बैंक 30 सितंबर 2025 तक सभी रक्षा कर्मियों को 10.50 प्रतिशत की न्यूनतम ब्याज दर की पेशकश कर रहा है.

एसबीआई के चेयरमैन सी. एस. शेट्टी ने कहा, "एसबीआई में हमारा मानना है कि जो लोग हमारी स्वतंत्रता की रक्षा कर रहे हैं, वे अपने भविष्य के निर्माण में हमारे अटूट समर्थन के हकदार हैं. यह शून्य-प्रसंस्करण शुल्क तो महज शुरुआत है. हम आगे भी ऐसे समाधान तैयार करते रहेंगे जो आने वाले वर्षों में भारत के वीरों को सशक्त बनाएंगे." यह पहल बैंक के डिफेंस सैलरी पैकेज के माध्यम से भारत के सशस्त्र बलों के कल्याण के प्रति दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जो लंबे समय से अग्निवीरों के लिए उपलब्ध है.

2026 में रिटायर करेगा अग्निवीर का पहला बैच

गौरतलब है कि केंद्रीय कैबिनेट ने 14 जून 2022 को भारतीय युवाओं के लिए सशस्त्र बलों में सेवा देने की एक आकर्षक भर्ती योजना को मंजूरी दी थी. इस योजना को अग्निपथ योजना नाम दिया गया, और इसके तहत भर्ती होने वाले युवाओं को अग्निवीर कहा जाता है. इस योजना में युवाओं को चार वर्ष के लिए सेना में सेवा करने का अवसर मिलता है, जिसके बाद वे सेवानिवृत्त हो जाएंगे. इस प्रकार, 2026 के अंत तक अग्निपथ योजना के तहत भर्ती हुआ पहला बैच सेवानिवृत्त होगा.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान पर यूएस मेहरबान! मूडीज ने बदली रेटिंग, जानें क्या होगा पड़ोसी मुल्क को Caa1 का फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है Thumpn स्टार्टअप, जिसमें अरिजीत सिंह, बादशाह और सुनिधि ने लगाया पैसा, इससे क्या फायदा होगा?
क्या है Thumpn स्टार्टअप, जिसमें अरिजीत सिंह, बादशाह और सुनिधि ने लगाया पैसा, इससे क्या फायदा होगा?
Govt Survey on Shopping: आप राशन, गैजेट्स या कपड़ों पर कितना खर्च करते हैं? अब हिसाब रखेगी सरकार, किया ये बड़ा ऐलान
Govt Survey on Shopping: आप राशन, गैजेट्स या कपड़ों पर कितना खर्च करते हैं? अब हिसाब रखेगी सरकार, किया ये बड़ा ऐलान
82 साल बुजुर्ग के पेंशन अकाउंट में आए 759 करोड़ रुपये, फिर आगे क्या हुआ? बिहार का है मामला
82 साल बुजुर्ग के पेंशन अकाउंट में आए 759 करोड़ रुपये, फिर आगे क्या हुआ? बिहार का है मामला
Share Market Crash: शेयर बाजार में लाल सैलाब, 600 से ज्यादा अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी 167 अंक नीचे
शेयर बाजार में लाल सैलाब, 600 से ज्यादा अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी 167 अंक नीचे

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
Embed widget