एक्सप्लोरर

यूपी के हापुड़ में मेडिकल स्टूडेंट के बीच चले लात-घूंसे, सिक्योरिटी ने किया बीच-बचाव

Hapur News: मेडिकल प्रबंधन ने जब मेडिकल के स्टूडेंटों को सड़क छाप गुंडे-मवालियों की तरह लड़ते हुए देखा, तो तुरंत ही मेडिकल कॉलेज की सिक्योरिटी को बुलाया गया.

हाथों में लाठी-डंडे लेकर आपस में झगड़ रहे ये कोई गुण्डे-मवाली नहीं, बल्कि मेडिकल के स्टूडेंट हैं. इन्हें यहां मरीजों का ईलाज करने के लिए कड़ी मेहनत से प्रशिक्षण लेना चाहिए और मन में सेवा भाव तो होना बहुत जरूरी है. लेकिन इनके सेवा भाव को इनकी इस वीडियो को देखकर समझा जा सकता है. 

यह स्टूडेंट आपस में ही हाथों में लाठी-डंडे लिये हुए हैं और एक-दूसरे पर वार कर रहे हैं. जब यह हंगामा मेडिकल कॉलेज के परिसर में हुआ, तो बीच-बचाव के लिए मेडिकल प्रबंधन को सिक्योरिटी तक बुलानी पड़ गई. मौके पर पहुंची सिक्योरिटी ने दोनों छात्रों के गुटों को अलग-अलग किया और उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया. 

पूरे मामले पर एक नजर

दरअसल, यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ का है. यहां पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच गुरूवार को कहासुनी हो गई. बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी ने इतना तूल पकड़ा कि दोनों छात्रों के गुट आपस में लाठी-डंडे निकाल लाए और एक-दूसरे की जान लेने पर तुल गए. 

मेडिकल के स्टूडेंटों का एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से वार करते हुए की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसमें देखा जा रहा है कि छात्र एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे और लात-घूसों से वार कर रहे हैं. 

बीच-बचाव के लिए बुलाई गई सिक्योरिटी

मेडिकल प्रबंधन ने जब मेडिकल के स्टूडेंटों को सड़क छाप गुंडे-मवालियों की तरह लड़ते हुए देखा, तो तुरंत ही मेडिकल कॉलेज की सिक्योरिटी को बुलाया गया. सिक्योरिटी के जवानों ने दोनों छात्रों के गुटों के बीच जाकर बीच-बचाव करते हुए उनके हाथों से लाठी-डंडे छींने और उन्हें समझा-बुझाकर अलग-अलग किया. 

फिलहाल, दोनों छात्रों के गुट अपने-अपने गंतव्य को वापस चले गए, लेकिन उनकी वीडियो में कैद हुई इस हरकत ने सरस्वती मेडिकल कॉलेज के अनुशासन और प्रबंधन को शर्मसार कर दिया. अब देखना यह होगा कि मेडिकल प्रशासन इन छात्रों के खिलाफ किस तरह की क्या दण्डात्मक कार्रवाई करता है.

Input By : विपिन शर्मा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
अंकिता भंडारी मामले में अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर उठाए सवाल, कहा- शर्म हो तो...
अंकिता भंडारी मामले में अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर उठाए सवाल, कहा- शर्म हो तो...

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget