एक्सप्लोरर

Elon Musk ने शेयर किया मंगल ग्रह का ऐसा Video, X पर हुआ वायरल, मिले एक अरब से अधिक व्यूज

Elon Musk एक्स प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहते हैं. हाल ही में उन्होंने दुबई के एक व्यक्ति की पोस्ट को रिपोस्ट किया था. इस पोस्ट को एक अरब से अधिक बार देखा जा चुका है.

अमेरिकी अरबपति और Tesla के CEO Elon Musk इन दिनों दुनिया के सबसे चर्चित व्यक्तियों में से एक हैं. वो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खासे एक्टिव हैं और लगातार पोस्ट करते रहते हैं. उनकी पोस्ट्स की दुनियाभर में चर्चा होती है. कुछ दिन पहले उन्होंने दुबई के एक रिटेल बिजनेस कंसल्टेंट अली अल समाही की एक पोस्ट को रिपोस्ट किया था, जिसे एक अरब से अधिक बार देखा जा चुका है.

मस्क ने किया अली की पोस्ट को रिपोस्ट

45 वर्षीय अली अकसर अपने विचार, इंटरेस्ट और कैची वीडियो एक्स पर शेयर करते रहते हैं, लेकिन उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उनकी पोस्ट एलन मस्क का ध्यान आकर्षित कर सकती है. दरअसल, अली ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें नासा के क्यूरोसिटी रोवर से ली गई मंगल ग्रह की फुटेज थी. मस्क ने उनकी इस पोस्ट को 'टाइम टू गो टू मार्स' कैप्शन के साथ रिपोस्ट कर दिया. उनकी यह पोस्ट इतनी वायरल हुई कि इसे अब तक एक अरब से अधिक बार देखा जा चुका है. इस पोस्ट पर 66 लाख लाइक्स आए हैं, 57,000 कमेंट आ चुके हैं और 64,000 बार ये पोस्ट रिपोस्ट हो चुकी है. 

अली बोले- अद्भुत अनुभव

मस्क की तरफ से अपनी पोस्ट को रिपोस्ट किए जाने का अनुभव बताते हुए अली ने कहा कि अद्भुत था. दुनिया के हर हिस्से से लोग मेरी पोस्ट को शेयर कर रहे थे और इस पर बातचीत कर रहे थे. यह ग्लोबल डिस्कोर्स का हिस्सा बन गई. नोटिफिकेशन बंद नहीं हो रहे थे और मुझे यकीन नहीं था कि मेरी पोस्ट के साथ लोग इतना जुड़ाव महसूस करेंगे.

दूसरी पोस्ट के जवाब में आया मस्क का रिप्लाई

अली की उत्सुकता यहीं खत्म नहीं हुई. अली ने चीन के बेलोंग एलिवेटर का एक वीडियो पोस्ट किया था. यह दुनिया का सबसे ऊंचा आउटडोर एलिवेटर है. उनके इस वीडियो को एक बड़े एंटरप्रेन्योर और इंफ्लूएंसर मारियो नावफाल ने रिपोस्ट किया था. इसके जवाब में भी मस्क का रिप्लाई आया. मस्क ने इसके रिप्लाई में 'वॉव' लिखा. इसका असर यह हुआ कि इस वीडियो को अब तक 14 लाख बार देखा जा चुका है.

ये भी पढ़ें-

AI से चलने वाली मशीनें बन रहीं गेमचेंजर, TB की जल्दी पहचान में आ रहीं काम, लाखों मरीजों को फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget