एक्सप्लोरर

Delhi News: 3D तकनीक का इस्तेमाल कर कृत्रिम अंग बनाने में जुटा AIIMS, दिव्यांगों को होंगे ये फायदे

Delhi News: एम्स ने दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग बनाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं. इसका लाभ दुर्घटना या किसी भी प्रकार के हादसे के कारण अपने शरीर के अंग खोने वाले दिव्यांग उठा सकेंगे.

AIIMS News: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली ने दुर्घटना और अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त हुए मरीजों के अंगों को पूर्व की भांति सक्षम बनाने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए मरीजों के लिए थ्रीडी तकनीक से इम्प्लांट्स बनाने की दिशा में पहल की शुरुआत की थी. जिससे सर्जिकल इलाज के लिए एम्स आने वाले मरीजों को काफी फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. वहीं अब एम्स प्रशासन ने इस दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग बनाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं.

कृत्रिम अंगों के विकास के लिए थ्रीडी कार्विंग मशीन और CAD-CAM थ्रीडी स्कैनर की मदद ली जाएगी, जिनका लाभ रेल, सड़क एवं अन्य दुर्घटना या किसी भी प्रकार के हादसे के कारण अपने शरीर के अंग खोने वाले दिव्यांग उठा सकेंगे. इस संबंध में एम्स दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर के क्रिटिकल केयर डिवीजन की प्रोफेसर डॉ सुषमा सागर ने बताया कि थ्रीडी तकनीक के जरिए कृत्रिम अंग बनाने के लिए जिस प्रकार की ट्रेनिंग की आवश्यकता है, उसका पहला चरण शुरू हो गया है. अगले चरण में प्रोटोटाइप बनाने की प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा. कृत्रिम अंग का सबसे आम प्रकार घुटने के नीचे का कृत्रिम अंग है, जो सभी कृत्रिम अंगों का लगभग 70 प्रतिशत है.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply

अंग तुरंत मुहैया कराया जा सकेगा

डॉ सुषमा सागर ने कहा, यदि दिव्यांगों को अंग विच्छेदन के 24 घंटे के भीतर कृत्रिम अंग मिल जाता है तो वह अपने रोजमर्रा के कार्यों को आसानी से कर पाते हैं. वहीं, जब कृत्रिम अंग निर्माता कंपनी कुछ समय के अंतराल के बाद पीड़ित व्यक्ति को अंग उपलब्ध कराती है तब शरीर सामंजस्य बिठाने में लंबा वक्त लगा देता है. इस दौरान पीड़ित को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. लेकिन अब थ्रीडी तकनीक से विकसित अंग तुरंत ही पीड़ित व्यक्ति को मुहैया कराया जा सकेगा.

दिव्यांग कर सकेंगे पहेल जैसे काम

डॉ सागर के मुताबिक थ्रीडी तकनीक से ट्रांसस्टिबियल, ट्रांसफेमोरल, कैनियल ऑर्थोटिक्स, स्पाइन स्पाइनल ऑर्थोटिक्स, हाथ, टखने और पैर के ऑर्थोसेस सहित ऑथेंटिक प्रोफाइल की पूरी श्रृंखला तैयार की जा सकती है. उन्होंने कहा कि आज, प्रौद्योगिकी, सामग्री और डिजाइन में प्रगति के कारण कृत्रिम उपकरण न सिर्फ बदल गए हैं बल्कि विकलांग व्यक्ति को खाने-पीने, चलने फिरने और खुद कपड़े पहनने में सक्षम भी बना रहे हैं. कृत्रिम अंग की सहायता से दिव्यांग अब लगभग वह सब कुछ कर सकते हैं, जो वह अपना अंग खोने से पहले कर सकते थे.

ये भी पढ़ें: Delhi-NCR Rain Forecast: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, अगले दो घंटों में इन इलाकों में बारिश का अनुमान

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर: जनाक्रोश का रहा गवाह, अनसुने मुद्दों को उठाने का मंच
जंतर-मंतर: जनाक्रोश का रहा गवाह, अनसुने मुद्दों को उठाने का मंच
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
दिल्ली में कल 6 घंटे तक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में कल 6 घंटे तक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
प्रोटेस्ट साइट: जंतर-मंतर पर सलमान खुर्शीद बोले, 'जरूरत पड़ी तो चुनौती देंगे'
प्रोटेस्ट साइट: जंतर-मंतर पर सलमान खुर्शीद बोले, 'जरूरत पड़ी तो चुनौती देंगे'

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget