एक्सप्लोरर

बेवड़ों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस देश में शराब पीने के लिए निकली 10 हजार लोगों की भर्ती

स्पेन की यूनिवर्सिटी ऑफ नवारा 10,000 वॉलंटियर्स पर 4 साल तक वाइन पीने का असर जानने के लिए रिसर्च कर रही है. इस अध्ययन से यह साफ किया जाएगा कि सीमित मात्रा में शराब पीना सेहत के लिए फायदेमंद है या नहीं.

अगर आप शराब पीने के शौकीन हैं तो ये खबर आपके लिए काम की है. आपके पास 4 साल तक वाइन पीने का मौका है. स्पेन की एक यूनिवर्सिटी को रिसर्च के लिए दस हजार वॉलंटियर्स की जरूरत है.

दरअसल दुनिया भर में शराब को लेकर अक्सर यह सवाल उठता है – क्या थोड़ी मात्रा में शराब पीना सेहत के लिए ठीक है या इससे बीमारियों का खतरा बढ़ता है? अब इसी सवाल का जवाब खोजने के लिए स्पेन की यूनिवर्सिटी ऑफ नवारा (University of Navarra) ने एक बेहद अनोखा और बड़ा रिसर्च शुरू किया है. इसके लिए रिसर्चर्स 10,000 वॉलंटियर्स की तलाश कर रहे हैं, जो अगले चार साल तक नियमित रूप से वाइन पिएंगे.

इस रिसर्च का नाम "University of Navarra Alumni Trialist Initiative (UNATI)" है और इसे यूरोपियन रिसर्च काउंसिल की ओर से फंडिंग दी जा रही है. यह अध्ययन यूनिवर्सिटी के प्रिवेंटिव मेडिसिन डिपार्टमेंट द्वारा किया जा रहा है, जिसमें नर्सिंग कॉलेज और कई हेल्थ एक्सपर्ट्स भी शामिल हैं.

कौन-कौन ले सकता है हिस्सा?

इस अध्ययन के लिए 50 से 70 साल के पुरुष और 55 से 75 साल की महिलाएं शामिल की जाएंगी, जो पहले से हर हफ्ते कम से कम तीन बार अल्कोहल का सेवन करते हैं. अब तक करीब 4,000 लोग रजिस्टर हो चुके हैं, लेकिन रिसर्चर्स की कोशिश है कि जून 2025 तक 10,000 प्रतिभागी पूरे हो जाएं. इच्छुक लोग प्रोजेक्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एक हेल्थ और लाइफस्टाइल फॉर्म भर सकते हैं.

क्या करना होगा वॉलंटियर्स को?

हर तीन महीने में हेल्थ कोच से वीडियो कॉल
ईमेल से नियमित सवालों का जवाब देना
हर साल एक बार मेडिकल चेकअप कराना

मेडिटेरेनियन डाइट से मिली प्रेरणा

इस रिसर्च की प्रेरणा प्रोफेसर मार्टिनेज-गोंजालेज के पुराने अध्ययन PREDIMED से मिली, जिसमें मेडिटेरेनियन डाइट के फायदे देखे गए थे. उन्होंने बताया कि डाइट या लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडी में समय और बड़ी संख्या में लोगों की जरूरत होती है.

क्या वाइन सेहत के लिए वाकई अच्छी है?

इस प्रयोग का मकसद यह समझना है कि क्या सीमित मात्रा में शराब पीना वाकई सेहत के लिए फायदेमंद है या यह सिर्फ समाज में स्वीकार की गई एक आदत है. खासकर कैंसर, हार्ट डिजीज और डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारियों पर इसका असर देखा जाएगा.

यह भी पढ़ें-

बेल्जियम की फ्यूचर क्वीन को देख नहीं हटेंगीं नजरें, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में इस चीज की कर रही हैं पढ़ाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget