एक्सप्लोरर

'हमें सड़कों पर तूफान, मंदिरों में भीड़ और राम राज्य से भरा हिंदुस्तान चाहिए'- धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Dhirendra Shastri: मधुबनी में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने करीब आधे घंटे तक प्रवचन दिया. प्रवचन के दौरान उन्होने कहा कि मिथिला की भूमि धन्य है. मिथिलांचल मां जानकी की भुमि है.

Madhubani News: मधुबनी में बुधवार की सुबह बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और देश भर में अपने दिव्य दरबार के लिए प्रसिद्ध पंडित धीरेंद्र शास्त्री अंधराठाढ़ी प्रखंड के नवटोली पस्टन गांव पहुंचे. वे यहां अपने दीक्षित शिष्य लक्ष्मीकांत झा के पुत्र के उपनयन संस्कार में शामिल हुए. बाबा धीरेंद्र शास्त्री के आगमन की खबर से क्षेत्र में भारी उत्साह और भक्ति का माहौल बन गया.

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भव्य स्वागत

बुधवार सुबह नवटोली पस्टन गांव में लक्ष्मीकांत झा के आवास पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भव्य स्वागत किया गया. सुबह में पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के आगमन के बाद मिथिला के परंपरा अनुसार पाग, दोपटा आदि से सम्मानित किया गया. इसके बाद शिव मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त की थी, कई थानों की पुलिस पहुंची थी. 

बुधवार दोपहर में बाबा बागेश्वर धाम ने करीब आधे घंटे तक प्रवचन दिया. प्रवचन के दौरान उन्होंने कहा कि मिथिला की भूमि धन्य है. मिथिलांचल मां जानकी की भुमि है. श्रोताओं की निष्ठा देखकर बाबा ने वचन दिया की बहुत जल्द यहां पर एक दरबार लगाया जाएगा, जिसमें कथा सुनाई जाएगी.

उन्होंने कहा कि दो प्रकार से लोग जीवन जी सकते हैं. एक कर्म के बल पर, दुसरा कृपा के बल पर. कर्म के बल पर खुद व्यवस्था करनी पड़ेगी. कृपा के बल पर जीवन जियोगे तो भगवान को व्यवस्था करनी पड़ेगी. हनुमान जी महाराज का चारों युगों में प्रताप है. सबसे ज्यादा प्रताप कलयुग में ही हनुमान जी का है. 

पहलगाम को लेकर उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमला में निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या कि गई. उसके बाद पिछले दिनों भारत ने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा. पाकिस्तान कि सिक्योरिटी इतनी कमजोर है कि बम कहां से फट रहा है, पता ही नहीं लगा. भारत की आर्मी ने पाकिस्तान को तीन सौ किमी घर में घुसकर मारा है. जिस देश की बेटियां इतनी खतरनाक हैं, यदि मिथिलांचल की बेटों को मैदान में उतार दिया जाए तो पाकिस्तान का क्या होगा?

उन्होंने कहा कि हमलोग चायना के चार्जर पर भरोसा नहीं करते हैं और वो लोग चायना के मिसाइल पर भरोसा कर गए. इसलिए उसका मिसाइल पाकिस्तान में ही फुस्स हो गया. देश को बचाना है तो हिंदु राष्ट्र बनाना होगा. हमें सड़कों पर तूफान, मंदिरों में भीड़ और राम राज्य से भरा हिंदुस्तान चाहिए. हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए सात नवंबर से दिल्ली से वृंदावन तक पैदल यात्रा निकाली जाएगी. इस दौरान 131 किमी की दूरी में चार सौ गांव के घर-घर जाकर मिलेंगे. बागेश्वर धाम सरकार की एक झलक देखने के लिए सैंकडों लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. 

ये भी पढ़ें: 'यह पाकिस्तानी गद्दारों की औलाद...', निशिकांत दुबे पर भड़के पप्पू यादव, इंदिरा और राजीव गांधी पर किया था पोस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget