एक्सप्लोरर

Delhi-NCR Rain Forecast: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, अगले दो घंटों में इन इलाकों में बारिश का अनुमान

Delhi-NCR Weather News: दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. ठंडी हवाएं चल रही हैं. वहीं आसमान में बादल छाए हुए हैं. इस बीच मौसम विभाग ने हल्की तीव्रता वाली बारिश का अनुमान जताया है.

Delhi-NCR Weathet Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है. आसमान में बादल छाए हुए हैं और साथ ही ठंडी हवाएं भी चल रही हैं. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में अगले दो घंटो में बारिश की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग के अनुसार दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, कश्मीरी गेट, शहादरा, विवेक विहार, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, लाल किला, प्रीत विहार, बुद्ध जयंती पार्क, राष्ट्रपति भवन, राजीव चौक सहित दिल्ली के कुछ स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की तीव्रता वाली बारिश होगी.

यहां भी हो सकती है बारिश

इसके अलावा मौसम विभाग के अनुसार आईटीओ, जाफरपुर, नजफगढ़, दिल्ली कैंट, इंडिया गेट, अक्षरधाम, सफदरजंग, लोधी रोड और एनसीआर के गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, मानेसर में भी बारिश हो सकती है.

न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री हुआ दर्ज

इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बताया था कि सोमवार को शहर में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे प्रदूषण से थोड़ी राहत मिलेगी. विभाग के मुताबिक, सुबह के वक्त शहर में तेज हवा चल रही है.

'गंभीर' श्रेणी के करीब पहुंची वायु गुणवत्ता

दूसरी तरफ दिल्ली में सोमवार को हवा बंद रहने और आसमान में बादल छाए रहने के कारण वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी के करीब पहुंच गई. राष्ट्रीय राजधानी के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में दिल्ली और उसके उपनगरों में धुंध की मोटी परत छाई रहने से सुबह आठ बजे दृश्यता घटकर 600 मीटर दर्ज की गई. वहीं, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता 800 मीटर थी. आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि हवा की गति में मामूली बढ़ोतरी और हल्की बारिश से दिन के दौरान मामूली राहत मिल सकती है.

अधिकारी ने बताया कि शहर में इस तरह की प्रतिकूल वायुमंडलीय परिस्थितियां दो से तीन दिनों तक बनी रह सकती हैं. दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 दर्ज किया गया. 24 घंटे का औसत एक्यूआई प्रतिदिन शाम चार बजे दर्ज किया जाता है, जो रविवार को 395, शनिवार को 389, शुक्रवार को 415, बृहस्पतिवार को 390, बुधवार को 394, मंगलवार को 365, सोमवार को 348 और 19 नवंबर को 301 रहा.

ये भी पढ़ें- Delhi Nursery Admission 2024: डीओई EWS कैटेगरी में बढ़ाई एडमिशन के लिए की तारीख, जानें कब तक और कैसे कर सकते हैं आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आधी रात जारी हुए PM मोदी के वीडियो पर संजय सिह बोले- 'अरे सर आ गए आप! आपका...'
आधी रात जारी हुए PM मोदी के वीडियो पर संजय सिह बोले- 'अरे सर आ गए आप! आपका...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends Live: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दीपके बोले- आंदोलन जारी रहेगा, संजय सिंह ने पूछा ये सवाल
Live: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दीपके बोले- आंदोलन जारी रहेगा, संजय सिंह ने पूछा ये सवाल
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
CJP ने सरकार से कहा- न्यूट्रल जगह पर करेंगे बात, अब कपिल सिब्बल बोले, 'इतना घमंड केंद्र...'
CJP ने सरकार से कहा- न्यूट्रल जगह पर करेंगे बात, अब कपिल सिब्बल बोले, 'इतना घमंड केंद्र...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget