एक्सप्लोरर

Bihar Crime: दानापुर में बीच सड़क पर युवक की गोली मारकर हत्या, नजदीक से की गई फायरिंग

Patna Crime: रौशन अपने दोस्तों के साथ किसी काम से एक मोटरसाइकिल से बाहर निकला था, तभी घात लगाए एक बाइक पर तीन की संख्या में अपराधियों ने उसे घेर लिया और बेहद नजदीक से गोली दाग दी.

Patna Crime News: पटना में बुधवार की शाम एक युवक अपराधियों की गोली का निशाना बन गया. ये घटना दानापुर के खगौल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्तफापुर में खगौल-दानापुर रोड पर हुई है. गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान कोथवां गांव निवासी रौशन के रूप में हुई है. 

दोस्तों के साथ बाहर निकला था युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार अपराधियों ने रौशन को बीच सड़क पर सीने में गोली मार दी. रौशन अपने दोस्तों के साथ किसी काम से एक मोटरसाइकिल से बाहर निकला था, तभी घात लगाए एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में अपराधियों ने उसे घेर लिया और बेहद नजदीक से गोली दाग दी. गोली सीधे सीने में लगने से रौशन की इलाज के लिए ले जाने के दौरान मौत हो गई.

सूचना मिलते ही खगौल थानाध्यक्ष दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए. एफएसएल  की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि साक्ष्य एकत्र किए जा सके. मौके-ए-वारदात से एक देसी कट्टा और युवक का बाइक बरामद हुआ है.

मामले में दानापुर एएसपी ने क्या कहा?

दानापुर एएसपी भानु प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की पुष्टि की और बताया कि रौशन की हत्या हुई है. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि लगभग तीन महीने पहले भी रौशन पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें वह किसी तरह बच गया था. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. उसके साथ मौजूद दोस्तों से पूछताछ की जा रही है, जिसमें पता चला कि अपराधी तीन की संख्या में थे, मौके से एक कट्टा भी मिला है. जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: 'हमें सड़कों पर तूफान, मंदिरों में भीड़ और राम राज्य से भरा हिंदुस्तान चाहिए'- धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Input By : अभय राज
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget