एक्सप्लोरर

EMI और कर्ज से दबे मिडिल क्लास की सैलरी सिर्फ एक स्कैम, CEO की कड़वी बात ने छेड़ दी बहस

India Middle Class Salary Crisis: लोग छुट्टियों में फ्लाइट से जा रहे हैं, नए स्मार्टफोन ले रहे हैं और EMI चुका रहे हैं. लेकिन इसके पीछे की हकीकत है, क्रेडिट पर निर्भरता और बिना सेविंग्स की ज़िंदगी.

India Middle Class Salary Crisis: बेंगलुरु स्थित कंपनी PeepalCo के CEO आशीष सिंघल ने हाल ही में अपने एक लिंक्डइन पोस्ट में भारत के मिडिल क्लास के एक ‘अनकहे संकट’ की तरफ इशारा किया है. उन्होंने लिखा कि पिछले एक दशक में जहां महंगाई लगातार बढ़ती रही, वहीं भारत के मध्यमवर्गीय तबके की आमदनी लगभग स्थिर बनी रही है. इसका नतीजा है एक ऐसी स्थिति जिसे वे “well-dressed decline” यानी अच्छे कपड़ों में छिपी गिरावट कहते हैं.

सैलरी ग्रोथ की सच्चाई

सिंघल ने अपने आंकड़ों के जरिए बताया कि जो लोग सालाना 5 लाख से कम कमाते हैं, उनकी सैलरी में पिछले 10 सालों में केवल 4 फीसदी की CAGR बढ़ोतरी हुई है. जबकि 5 लाख से 1 करोड़ सालाना कमाने वालों के लिए ये ग्रोथ सिर्फ 0.4 फीसदी रही. यह बेहद कम है, खासकर तब जब खाद्य सामग्री की कीमतें करीब 80 फीसदी तक बढ़ चुकी हैं, जिससे खरीदने की ताकत आधी हो गई है.

EMI, क्रेडिट और दिखावे की ज़िंदगी

उन्होंने कहा कि लोग अब भी छुट्टियों में फ्लाइट से जा रहे हैं, नए स्मार्टफोन ले रहे हैं और ईएमआई चुका रहे हैं. लेकिन इसके पीछे की हकीकत है, क्रेडिट पर निर्भरता और बिना सेविंग्स की ज़िंदगी. सिंघल ने लिखा, “लोग डॉक्टर का अपॉइंटमेंट टाल रहे हैं, Zomato पर ऑर्डर देने से पहले कैलकुलेशन कर रहे हैं, लेकिन बाहर से सब ठीक दिखता है.”

AI और अमीरों की बढ़त ने और बढ़ाया दबाव

सिंघल ने इस पोस्ट में उन बाहरी कारणों पर भी बात की जो इस संकट को और गंभीर बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि AI धीरे-धीरे सफेदपोश नौकरियों (White Collar Jobs) के लिए खतरा बन रहा है. इसके साथ ही, सरकार का पूरा ध्यान कल्याणकारी योजनाओं और गरीब तबकों पर है, जबकि मिडिल क्लास पूरी तरह बातचीत से बाहर हो गया है. इसके उलट, अल्ट्रा-रिच तबका पिछले एक दशक में 7 गुना बढ़ गया है. यानी आर्थिक ग्रोथ का बड़ा हिस्सा केवल ऊपरी तबके के पास जा रहा है.

“मिडिल क्लास से उम्मीदें बहुत हैं, पर राहत कोई नहीं”

सिंघल ने इस पोस्ट में लिखा, “मिडिल क्लास से देश को चलाने की उम्मीद की जाती है. टैक्स, खपत, रोजगार, लेकिन जब संकट आता है, तो यही वर्ग सबसे चुपचाप झेलता है. ना कोई शिकायत करता है, ना कोई रिलीफ पैकेज मिलता है. बस महंगाई, किश्तें और मानसिक दबाव.”

क्या सच में मिडिल क्लास हो गया है 'अदृश्य'?

सिंघल की इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर व्यापक बहस छेड़ दी है. कई लोगों ने इसे अपने जीवन की सच्ची तस्वीर बताया है. जब कोई CEO खुद इस दबाव को स्वीकार करता है और उसे 'स्कैम' कहता है, तो सवाल उठता है कि क्या भारत के आर्थिक विकास में सबसे ज़्यादा योगदान देने वाला वर्ग आज खुद सबसे ज़्यादा अनदेखा हो गया है?

ये भी पढ़ें: RBI बैंकिंग सिस्टम में नकदी डालने की रफ्तार करेगा धीमी, 6 महीनों में डाल चुका है 8.57 लाख करोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stock Market 13 March: शेयर मार्केट में गिरावट का दौर जारी, सेंसेक्स 645 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसली
शेयर मार्केट में गिरावट का दौर जारी, सेंसेक्स 645 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसली
बाप रे... रिटर्न के मामले में यह शेयर निकला मल्टीबैगर, 1 लाख के बन गए 1 करोड़; निवेशकों की हुई मौज
बाप रे... रिटर्न के मामले में यह शेयर निकला मल्टीबैगर, 1 लाख के बन गए 1 करोड़; निवेशकों की हुई मौज
Stocks to Watch: कर लें अपनी तैयारी पूरी, आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल; जानिए इसकी वजह...
कर लें अपनी तैयारी पूरी, आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल; जानिए इसकी वजह...
ईरान टेंशन के बीच आयी ऐसी खबर, टूट जाएगी आम जनता की कमर, जानें आखिर क्या है वजह
ईरान टेंशन के बीच आयी ऐसी खबर, टूट जाएगी आम जनता की कमर, जानें आखिर क्या है वजह

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, संतों के साथ निकलेगी रामकोट परिक्रमा
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, निकलेगी रामकोट परिक्रमा
Iran-US War: 'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ट्रंप को तगड़ा झटका! अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट इराक में क्रैश, ईरान संग जंग में चौथा प्लेन तबाह
ट्रंप को तगड़ा झटका! अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट इराक में क्रैश, ईरान संग जंग में चौथा प्लेन तबाह
आपके क्रेडिट कार्ड की कितनी होगी लिमिट, कैसे तय करते हैं बैंक?
आपके क्रेडिट कार्ड की कितनी होगी लिमिट, कैसे तय करते हैं बैंक?
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा का नोटिफिकेशन, 31 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा का नोटिफिकेशन, 31 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget