एक्सप्लोरर

अजरबैजान से दुश्मनी बढ़ी तो भारत को होगी यह दिक्कत, इन लोगों की बढ़ेगी परेशानी

अजरबैजान और आर्मेनिया विवाद में भारत जिस तरह आर्मोनिया के साथ खड़ा है, उसके बाद अजरबैजान ने पाकिस्तान का समर्थन किया है. चलिए आपको बताते हैं कि अगर दोनों देशों के रिश्ते खराब होते हैं तो क्या होगा.

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए तनाव ने दुनियाभर के तमाम देशों के चेहरों को बेनकाब करके रख दिया है कि कौन सा देश मुश्किल वक्त में हमारे साथ खड़ा है और कौन सा देश हमारे खिलाफ खड़ा है. 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के बाद उपजे तनाव के बाद चीन सहित तुर्किए और अजरबैजान पाकिस्तान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े थे. अब पूरे देश में तुर्किए और अजरबैजान के बायकॉट की मांग की जा रही है. तुर्किए से आने वाले टाइल्स,सेब और बाकी अन्य सामानों का व्यापारियों ने बहिष्कार करना शुरू कर दिया है.

तुर्किए के साथ अजरबैजान का भी लोग बहिष्कार कर रहे हैं. अजरबैजान में बड़ी संख्या में भारतीय घूमने जाते हैं. हालांकि इस बायकॉट से सिर्फ अजरबैजान को ही नहीं भारत को भी कुछ दिक्कतें होने वाली हैं. चलिए, आपको विस्तार से बताते हैं कि अगर अजरबैजान से दुश्मनी बढ़ी तो भारत को क्या क्या दिक्कतें हो सकती हैं. 

प्रभावित होगा व्यापार 

जिस तरह अजरबैजान पाकिस्तान का साथ दे रहा है उससे भविष्य में दोनों देशों के बीच व्यापार के रिश्ते प्रभावित होने वाले हैं. भारत ने साल 2023-24 में अजरबैजान को 28.67 मिलियन डॉलर का निर्यात किया था. जिसमें तंबाकू और उसके उत्पाद शामिल थे, इसके अलावा चाय, कॉफी, अनाज, रसायन, प्लास्टिक, रबर, पेपर और पेपर बोर्ड भी भारत अजरबैजान को बेचता है. दोनों देशों के बीच दुश्मनी होने के बाद भारत के व्यापारियों को दूसरे देशों में अपने सामान को बेचना पड़ेगा. इसके अलावा भारत, अजरबैजान से पशु चारा, ऑर्गेनिक रसायन, आवश्यक तेल और परफ्यूमरी,कच्चे चमड़े और खाल मंगाता है. अजरबैजान ने अप्रैल-फरवरी 2024-25 के दौरान 1.52 मिलियन डॉलर का सामान भारत को बेचा था. साल 2023 में कच्चे तेल के लिए अजरबैजान के कच्चे तेल को खरीदने में भारत तीसरे स्थान पर था. ऐसे में अगर दोनों देशों के बीच दुश्मनी होती है तो व्यापार काफी प्रभावित होंगे. 

अजरबैजान में भारतीय

अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच भारत और पाकिस्तान की तरह विवाद चल रहा है, जिसमें भारत आर्मेनिया की लगातार मदद कर रहा है जिसके चलते अजरबैजान पाकिस्तान के पक्ष में खुलकर बोल रहा है. दोनों देशों के बीच तेजी से बदलते रिश्तों का प्रभाव वहां रह रहे भारतीयों पर भी देखने को मिलेगा.  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अजरबैजान में करीब 1,500 भारतीय रहते हैं ,एक हिसाब से देखें तो यह संख्या काफी कम है लेकिन बदलते रिश्तों का प्रभाव इनके ऊपर देखने को मिल सकता है. 

इसे भी पढ़ें- क्या हमले के लिए एकदम तैयार रखे रहते हैं परमाणु हथियार या लगता है टाइम? भारत और पाकिस्तान में इसका प्रोसेस क्या है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sky Color Fact : धरती से नीला और अंतरिक्ष से काला क्यों दिखता है आसमान? जान लीजिए इसके पीछे का लोचा
धरती से नीला और अंतरिक्ष से काला क्यों दिखता है आसमान? जान लीजिए इसके पीछे का लोचा
CJP Protest Delhi: बड़े आंदोलन को संभालने के लिए कहां रिजर्व रहती है फोर्स? जानिए कितनी ताकतवर है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था
बड़े आंदोलन को संभालने के लिए कहां रिजर्व रहती है फोर्स? जानिए कितनी ताकतवर है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था
UCC In MP: धर्म बदलने के बाद भी क्या पिता की संपत्ति का अधिकारी रहेगा बेटा, जानिए क्या कहता है नया UCC कानून?
धर्म बदलने के बाद भी क्या पिता की संपत्ति का अधिकारी रहेगा बेटा, जानिए क्या कहता है नया UCC कानून?
Black Armband Protest : कहां से शुरू हुआ काली पट्टी बांधकर विरोध करना, किसने पहली बार किया था ऐसा प्रयोग
कहां से शुरू हुआ काली पट्टी बांधकर विरोध करना, किसने पहली बार किया था ऐसा प्रयोग

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget