एक्सप्लोरर

'रामायण' में रणबीर कपूर और यश साथ क्यों नहीं आएंगे नजर? जानें वजह

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. ये एक मल्टी स्टार कास्ट वाली फिल्म है जिसमें साउथ स्टार यश भी नजर आने वाले हैं. हाल ही में फिल्म पर बड़ा अपडेट सामने आया हैय

Ranbir and Yash in Film Ramayana: नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही 'रामायण' इन दिनों सबसे ज़्यादा सुर्खियों और बेसब्री से इंतजार की जा रही फिल्मों में से एक है. इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स, वर्ल्ड क्लास VFX टीम, ग्रैंड सेट्स और दमदार स्टारकास्ट के साथ ये फिल्म एक शानदार विज़ुअल और इमोशनल एक्सपीरियंस बनने जा रही है.

रणबीर कपूर जहां भगवान राम के रोल में हैं, वहीं यश रावण का किरदार निभा रहे हैं. लेकिन दिलचस्प बात ये है कि इतना बड़ा क्लैश होने के बावजूद दोनों सुपरस्टार्स शायद ही फिल्म में एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं.

मेकर्स ने ओरिजिनल टेक्स्ट को फॉलो करने का किया फैसला 
फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, 'मेकर्स ने वाल्मीकि रामायण के ओरिजिनल टेक्स्ट को फॉलो करने का फैसला लिया है, जिसमें भगवान राम और रावण की ज़्यादातर कहानी एक-दूसरे से अलग चलती है. दोनों की दुनिया बिल्कुल अलग होती है और उनका आमना-सामना सिर्फ आखिरी युद्ध में ही होता है. असली कथा के अनुसार, राम रावण के बारे में तब ही जान पाते हैं जब सीता का हरण हो जाता है, और इसके बाद ही दोनों का आमना-सामना लंका के रणभूमि में होता है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ranbir kapoor (@ranbirkapooronline)

साथ नहीं दिखेंगे रणबीर और यश
नितेश तिवारी और उनकी टीम का ये क्रिएटिव फैसला कि रणबीर कपूर और यश के किरदार एक-दूसरे से दूर रहेंगे. 'रामायण' की कहानी में गहराई जोड़ता है. राम और रावण की ये अलग-अलग यात्राएं एक धर्म और सद्गुण का प्रतीक, तो दूसरा अहंकार और शक्ति का प्रतिनिधि और ये चीज फिल्म के नैरेटिव को और भी दिलचस्प बना देती हैं. 

भंसाली की फिल्म में बिज़ी हैं रणबीर 
यश, सीता बनी साई पल्लवी और हनुमान बने सनी देओल के साथ स्क्रीन पर दिखेंगे. वहीं रणबीर कपूर के साथ उनके सीन को लेकर अभी कुछ पक्का नहीं है. दरअसल, रणबीर इस वक्त संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग में बिज़ी हैं, जिसमें उनके साथ विक्की कौशल और आलिया भट्ट भी हैं. इस फिल्म के लिए उन्होंने जो खास लुक रखा है, उसे वो बदल नहीं सकते. ऊपर से 'रामायण' की शूटिंग में जो देरी हो रही है, उसने और मुश्किल बढ़ा दी है. ऐसे में फिलहाल रणबीर का लुक या शेड्यूल बदलकर 'रामायण' के लिए शूट करना मुमकिन नहीं लग रहा.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra)


इस दिन होगी फिल्म रिलीज
फिल्म की शूटिंग इस समय शहर के बड़े-बड़े सेट्स पर चल रही है. 'रामायण' को दो भागों में बनाया जा रहा है, पहला पार्ट दिवाली 2026 में आएगा और दूसरा दिवाली 2027 में. रणबीर कपूर अपना काम पहले ही निपटा चुके हैं, जबकि यश ने मई की शुरुआत में उज्जैन जाकर महाकाल के दर्शन करने के बाद अपनी शूटिंग शुरू की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का बड़ा कमाल, 'धुरंधर 2' के बाद ऐसा करने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म
'आवारापन 2' बनी 'धुरंधर 2' के बाद ऐसा करने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म
गोविंदा से तलाक नहीं लेंगी सुनीता आहूजा, इस वजह से पहुंचीं फैमिली कोर्ट
गोविंदा से तलाक नहीं लेंगी सुनीता, इस वजह से पहुंचीं फैमिली कोर्ट
गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा, वीडियो आई सामने
गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget