एक्सप्लोरर

IndiGo की चौथी तिमाही में 62% बढ़ा मुनाफा, शेयरहोल्डर्स के लिए 100 प्रतिशत डिविडेंड का ऐलान

IndiGo की तरफ से कहा गया, “मार्च तिमाही के लिए इंडिगो का शुद्ध लाभ 3,067.5 करोड़ रुपये रहा, जो अब तक कंपनी की किसी भी चौथी तिमाही में सबसे ज्यादा है.”

IndiGo Q4 Results: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo की मूल कंपनी InterGlobe Aviation का नेट प्रॉफिट पिछले फाइनेंशियल ईयर 2025 की जनवरी-मार्च तिमाही (चौथी तिमाही) में 62 प्रतिशत बढ़कर 3,068 करोड़ रुपये हो गया है. सालभर पहले इस अवधि के दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा 1,894.8 करोड़ रुपये था.

बुधवार को कंपनी की तरफ ये बताया गया है कि उसकी चौथी तिमाही का अब तक का सर्वाधिक मुनाफा है. इसके बाद कंपनी के निदेशक मंडल की तरफ से प्रति इक्विटी शेयर 10 रुपये का लाभांश देने की सिफारिश की गई है.

कंपनी की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक, फाइनेंशियल ईयर 2024-25 की चौथी तिमाही में IndiGo के पैसेंजर्स की संख्या 19.6 प्रतिशत बढ़कर 3.19 करोड़ हो गई है. ऑपरेशंस से कंपनी को 22,152 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है, यानी 24 प्रतिशत की उछाल देखने को मिला है. इसी अवधि के दौरान एक साल पहले ये 17,825 करोड़ रुपये था.

100 लाभांश का ऐलान

कंपनी ने बयान में कहा कि हवाई यात्रा की मजबूत मांग और रणनीति पर अमल से पिछले वित्त वर्ष के लिए इंडिगो का नेट प्रोफिट 7,258.4 करोड़ रुपये रहा. विदेशी मुद्रा विनिमय के प्रभाव को छोड़कर IndiGo ने 8,867.6 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया.”

IndiGo की तरफ से कहा गया, “मार्च तिमाही के लिए इंडिगो का शुद्ध लाभ 3,067.5 करोड़ रुपये रहा, जो अब तक कंपनी की किसी भी चौथी तिमाही में सबसे ज्यादा है.”मार्च तिमाही में इंडिगो की यात्री टिकट आय 25.4 प्रतिशत बढ़कर 19,567.3 करोड़ रुपये हो गई, जबकि अन्य आय 25.2 प्रतिशत बढ़कर 2,152.5 करोड़ रुपये हो गई. इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में एयरलाइन ने कुल 11.8 करोड़ लोगों को यात्रा कराई.  

जेके टायर का घटा मुनाफा

इधर, जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड का मार्च, 2025 को समाप्त बीते फाइनेंशियल ईयर  वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 42.5 प्रतिशत घटकर 98.66 करोड़ रुपये रह गया है. खर्च बढ़ने और प्रतिकूल विदेशी विनिमय प्रभाव से कंपनी का मुनाफा कम हुआ है.  जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी. कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 171.66 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था.

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार तीन दिन से जारी गिरावट पर लगा ब्रेक, 410 चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी 24800 के ऊपर हुआ बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget