एक्सप्लोरर

Google I/O 2025: अब Gmail खुद आपकी भाषा और अंदाज़ में देगा जवाब, जानें क्या है नया फीचर

Gmail New Update: Google ने अपनी वार्षिक टेक इवेंट Google I/O 2025 में कई दिलचस्प घोषणाएं की हैं जिनमें से एक बड़ी अपडेट Gmail से जुड़ी हुई है.

Gmail New Update: Google ने अपनी वार्षिक टेक इवेंट Google I/O 2025 में कई दिलचस्प घोषणाएं की हैं जिनमें से एक बड़ी अपडेट Gmail से जुड़ी हुई है. गूगल का ईमेल प्लेटफॉर्म अब पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट हो गया है. कंपनी ने Gemini AI को Gmail में इंटिग्रेट कर दिया है जिससे स्मार्ट रिप्लाई फीचर अब यूज़र के जवाब देने के तरीके को पहचानकर उसी लहजे में जवाब तैयार करेगा.

कैसा होगा नया स्मार्ट रिप्लाई?

अब Gmail का स्मार्ट रिप्लाई फीचर सिर्फ छोटे-छोटे जवाबों तक सीमित नहीं रहेगा. Gemini AI की मदद से यह ईमेल थ्रेड, यूज़र के पुराने मेल्स और यहां तक कि गूगल ड्राइव में मौजूद संबंधित दस्तावेज़ों को स्कैन कर सकेगा. इसके आधार पर यह समझ पाएगा कि यूज़र आमतौर पर कैसे जवाब देता है, औपचारिक (formal) या अनौपचारिक (casual) और उसी अनुसार रिप्लाई सजेस्ट करेगा.

कैसे बदलेगा अनुभव?

पहले जहां स्मार्ट रिप्लाई सिर्फ मौजूदा मेल थ्रेड पर आधारित छोटा जवाब देता था, अब वही रिप्लाई गहराई से सोचकर, यूज़र की टोन और बातचीत की शैली के मुताबिक कस्टमाइज हो जाएगा. उदाहरण के तौर पर.

अगर आप अपने बॉस को मेल कर रहे हैं, तो ये फीचर औपचारिक भाषा में उत्तर तैयार करेगा.

वहीं दोस्तों या परिचितों से बात करते समय यह हल्का-फुल्का और कैजुअल जवाब सजेस्ट करेगा.

Gemini क्या करेगा?

Gemini अब यूज़र की बातचीत की पूरी परिस्थिति को समझकर जवाब तैयार करेगा. यह लंबे मेल थ्रेड्स को पढ़कर ज़रूरी जानकारी जुटाएगा, साथ ही गूगल ड्राइव से भी डेटा लेकर जवाब में इस्तेमाल करेगा. इसका मकसद है कि हर रिप्लाई न सिर्फ सटीक हो, बल्कि यूज़र के व्यक्तित्व और कॉन्टेक्स्ट के अनुसार भी हो.

कब और कहां मिलेगा ये नया फीचर?

यह स्मार्ट रिप्लाई फीचर शुरुआत में अंग्रेज़ी भाषा में वेब, iOS और Android प्लेटफॉर्म्स पर लॉन्च किया जाएगा. जुलाई 2025 में इसे Google Labs में अल्फा वर्जन के रूप में पेश किया जाएगा. उम्मीद है कि इस साल की तीसरी तिमाही तक यह सभी यूज़र्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

30,000 रुपये से कम में जबरदस्त लैपटॉप डील! मिल रहा है 512GB SSD, Intel i3 प्रोसेसर और Windows 11

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget