एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले का एक महीना, ऑपरेशन सिंदूर के बाद घुटनों पर आया पाकिस्तान, 10 पॉइंट में पढें पूरी टाइमलाइन

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकियों के पनाहगार पाकिस्तान को करारा जवाब दिया. भारत ने पाकिस्तान में घुसकर ऐसी तबाही मचाई जिसे वह कई दशकों तक भूल नहीं पाएगा

Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले का एक महीना पूरा हो गया. 22 अप्रैल वो दिन था जब घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों का धर्म पूछ-पूछ कर अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं. इस हमले 26 पर्यटकों की मौत तो कई अन्य घायल हो गए थे. भारतीय एजेंसियों के मुताबिक, इस हमले में पाकिस्तान का हाथ सामने आया था, जिसके बाद भारत ने आतंक को पनाह देने वाले पड़ोसी देश के खिलाफ कई सख्त एक्शन लिए.

पहले सिंधु जल समझौते को स्थगित किया और फिर भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी कैंपों को निशाना बनाया. इस ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने पहले तो भारत को जवाब देने की सोची, लेकिन भारत के एक्शन को देखते हुए उसके पैर उखड़ गए और सीजफायर के लिए गिड़गिड़ाने लगा. बीते एक महीने में जो घटनाक्रम हुआ, उसे 10 प्वाइंट में समझते हैं-

पहलगाम हमले से ऑपरेशन सिंदूर तक

1. पहलगाम आतंकी हमले के कुछ ही घंटों बाद गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर का दौरा किया था. गृह मंत्री ने पहलगाम का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की. इसके बाद, शाह ने सेना, सीआरपीएफ और पुलिस सहित सुरक्षा अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. जब यह आतंकी घटना घटी थी उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के दौरे पर थे. पीएम सऊदी अरब का दौरा बीच में ही छोड़कर देश लौट आये थे. उन्होंने एयरपोर्ट पर ही देश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, एनएसए अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की.

2. पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई, जिसके बाद केंद्र सरकार एक्शन मोड में आ गई. आतंकियों के खात्मे और दुश्मनों को सबक सिखाने के लिए पीएम मोदी की अध्यक्षता कैबिनेट सुरक्षा कमेटी (CCS) की बैठक हुई. इसमें पाकिस्तान की कमर तोड़ देने वाले चार बड़े फैसले लिए गए, जिसमें सिंधु जल समझौता रद्द, अटारी-वाघा बॉर्डर तुरंत बंद, पाकिस्तान के लिए SAARC वीजा स्कीम बंद, पाकिस्तान उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या घटाना शामिल है. 

3. सिंधु के पानी रोके जाने के बाद पाकिस्तान ने शिमला समझौता रद्द किया था. पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने गीदड़भभकी देते हुए कहा कि या तो इस नदी में पानी बहेगा या खून बहेगा.

4. पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया. इसके तहत भारतीय सेना ने 7 मई 2025 को पीओके और पाकिस्तान के अन्य जगहों पर एयरस्ट्राइक कर 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया. इसी दिन गृह मंत्रालय ने भारत के कई शहरों मॉक ड्रिल का निर्देश जारी किया था. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि भारत की इस कार्रवाई में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए. पहलगाम आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार समूहों से जुड़े आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाकर यह ऑपरेशन सटीकता के साथ किया गया.

5. भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के सबूत दिखाए. भारतीय सेना, वायुसेना और विदेश मंत्रालय ने संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग की, जिसमें विदेश सचिव विक्रम मिसरी, वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह और भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी शामिल हुईं. सैन्य अधिकारियों ने आतंकी ठिकानों पर किए गए हमले की क्लिप भी दिखाई.

6. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद केंद्र सरकार ने 8 मई को सुबह 11 बजे एक सर्वदलीय बैठक बुलाई. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी गई.

7. भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को रेड अलर्ट जारी कर दिया गया था. वहां के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ समेत कई नेताओं ने परमाणु हमले की धमकी दी. पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (NSC) की इमरजेंसी बैठक बुलाई.

8. भारत के हमले के बाद पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों को निशाना बनाते हुए ड्रोन से हमले किए. भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी ड्रोन को आसमान में ही तबाह कर दिया. इस दौरान चंडीगढ़, राजस्थान, पंजाब और जम्मू कश्मीर के बॉर्डर से सटे इलाकों में सायरन की आवाजें सुनाई दीं. इसके जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के एक पोस्ट और आतंकवादी लॉन्च पैड को पूरी तरह तबाह कर दिया. यह वह पोस्ट था जहां से ड्रोन भारत में हमले के लिए भेजे गए थे. 

9. जब पाकिस्तान की सेना ने भारत के सैन्य ठिकानों पर हमलों की कोशिश को तो भारतीय सेना ने एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम से उन हमलों को नाकाम कर दिया और जवाबी कार्रवाई में लाहौर स्थित पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया. इसके साथ ही पाकिस्तान के 11 एयरबेस को तबाह कर दिया.

10. भारत के हमलों से डरकर पाकिस्तान ने दुनिया के कई देशों में सीजफायर के लिये गुहार लगाई, लेकिन भारत ने स्पष्ट कर दिया कि सीजफायर तभी होगा जब पाकिस्तान के डीजीएमओ भारतीय सेना के डीजीएमओ से सीधी बातचीत करेंगे. उसके बाद जब पाक सेना की ओर से कॉल आई तब सीजफायर पर 10 मई 2025 को सहमति बनी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: 1 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर में कड़े प्रतिबंध, प्रदूषण घटेगा या बढ़ेगी आम जनता की मुसीबत?
Explained: 1 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर में कड़े प्रतिबंध, प्रदूषण घटेगा या बढ़ेगी आम जनता की मुसीबत?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget