एक्सप्लोरर

शेयर बाजार में 3 दिन से जारी गिरावट पर ब्रेक, 410 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी 24800 के ऊपर हुआ बंद

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहे, जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा.

शेयर बाजार में पिछले तीन कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर बुधवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 410 अंक चढ़ गया. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 130 अंक के लाभ में रहा.  एशिया के अन्य बाजारों में मजबूत रुख के बीच एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में लिवाली से बाजार में तेजी आई. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 410.19 अंक यानी 0.51 प्रतिशत चढ़कर 81,596.63 अंक पर बंद हुआ.

कारोबार के दौरान एक समय यह 835.2 अंक तक चढ़ गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 129.55 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,813.45 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, नेस्ले, टाटा मोटर्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और महिंद्रा एंड महिंद्रा प्रमुख रूप से लाभ में रहीं. 

बैंकिंग सेक्टर में तेजी

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, पावर ग्रिड और आईटीसी शामिल हैं. साख निर्धारित करने वाली एजेंसी मूडीज रेटिंग्स ने बुधवार को बयान में कहा कि भारत, अमेरिकी शुल्क एवं वैश्विक व्यापार बाधाओं के नकारात्मक प्रभावों से निपटने के लिए अच्छी स्थिति में है. इसका कारण घरेलू वृद्धि को गति देने वाले कारक और निर्यात पर कम निर्भरता है, जिससे अर्थव्यवस्था को समर्थन मिल रहा है.

एजेंसी ने भारत पर अपनी रिपोर्ट में कहा कि निजी खपत को बढ़ावा देने, विनिर्माण क्षमता का विस्तार करने और बुनियादी ढांचे पर खर्च बढ़ाने की सरकारी पहल से वैश्विक मांग के कमजोर होते परिदृश्य की भरपाई करने में मदद मिलेगी. मझोली कंपनियों से संबंधित बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.90 प्रतिशत के लाभ में रहा, जबकि छोटी कंपनियों से जुड़ा स्मॉलकैप 0.51 प्रतिशत चढ़ गया.

एशियाई बाजार में बढ़त

बीएसई में सूचीबद्ध 2,292 शेयर लाभ में रहे, जबकि 1,685 में गिरावट दर्ज की गयी. वहीं 138 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ. जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के रिसर्च चीफ विनोद नायर ने कहा, ‘‘बाजार ने आज व्यापक रूप से सकारात्मक रुख दिखाया. हालांकि, कुल मिलाकर धारणा सीमित दायरे में रही. यह दर्शाता है कि भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता को लेकर बढ़ती अनिश्चितता के बीच निकट भविष्य में बाजार में तेजी पर बेचने’ की रणनीति का जोखिम बना हुआ है.’’ 

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहे, जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा. यूरोप के प्रमुख बाजारों में गिरावट का रुख रहा. अमेरिकी बाजार मंगलवार को नुकसान में रहे थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.19 प्रतिशत बढ़कर 66.16 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 10,016.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. सेंसेक्स मंगलवार को 872.98 अंक टूटा था जबकि निफ्टी में 261.55 अंक की गिरावट आई थी.

ये भी पढ़ें: अब हुई बारिश तो मिलेगा वर्क फ्रॉम होम! बीजेपी सांसद की आईटी कंपनियों से अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget