एक्सप्लोरर

Vat Savitri Vrat 2025: आसपास नहीं है बरगद का वृक्ष तो न लें टेंशन, ऐसे करें वट सावित्री व्रत की पूजा

Vat Savitri Vrat 2025: वट सावित्री व्रत के दिन वट यानि बरगद वृक्ष की पूजा का महत्व है. लेकिन जब घर से आसपास वट वृक्ष न हो तो ऐसी स्थिति में क्या करें, कैसे करें पूजा. आइए जाने क्या है इसका विकल्प.

Vat Savitri Vrat 2025: वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ महीने की अमावस्या के दिन रखा जाता है. यह त्योहार आने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं और महिलाएं इसकी तैयारियों में जुट गई हैं. वट सावित्री हिंदू धर्म और खासकर सुहागन महिलाओं के लिए विशेष पर्व होता है, जिसका इंतजार महिलाएं पूरे साल करती हैं. इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना के लिए व्रत रखकर बरगद पेड़ की पूजा करती है.  इसलिए वट सावित्री की पूजा में वट यानि बरगद पेड़ के पूजा का महत्व है और इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है.

वट सावित्री व्रत 2025 कब

बता दें कि वट सावित्री का व्रत पंचांग के मुताबिक ज्येष्ठ अमावस्या पर रखा जाता है. इस साल 27 मई 2025 को यह व्रत रखा जाएगा. क्योंकि उदयातिथि के अनुसार इसी दिन अमावस्या तिथि पड़ेगी. ऐसे में महिलाएं मंगलवार 27 मई को वट सावित्री का व्रत रखकर पूजा-पाठ करेंगी. वट सावित्री पर वैसे तो विशेष रूप से बट वृक्ष की पूजा का विधान है क्योंकि इसे सौभाग्य और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है. वट सावित्री की पौराणिक कथा भी इसी वृक्ष से जुड़ी हुई है. जब यमराज सावित्री के पति सत्यवान के प्राण लेकर चले गए थे तब सावित्री ने इसी वृक्ष के नीचे तपस्या कर यमराज को प्रसन्न किया और अपने पति के प्राण वापस लिए. तभी से ही इस वृक्ष के नीचे बैठकर सावित्री पूजा करने की परंपरा चली आ रही है.

धार्मिक मान्यता अनुसार वट वृक्ष में त्रिदेव यानि शिव, विष्णु और ब्रह्मा का वास होता है. खासकर वट सावित्री पर इस पेड़ की पूजा का महत्व है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आप जिस जगह पर रह रहे हैं उसके आसपास कहीं बरगद का पेड़ नहीं मिलता या आप किसी ऐसे स्थान पर हैं जहां बरगद का पेड़ नहीं है तो ऐसी स्थिति में आपको क्या करना चाहिए. क्या बरगद पेड़ के बिना सावित्री व्रत की पूजा नहीं की जा सकती या इसका क्या विकल्प हो सकता है. बता दें कि आप श्रद्धा और नियमपूर्वक वट सावित्री का व्रत रखें. अगर आसपास बरगद का पेड़ ना हो तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. क्योंकि शास्त्रों में ऐसी कई विधियां बताई गई हैं जिससे कि आप अपनी पूजा संपन्न कर सकती हैं.

करें ये काम

अगर आसपास बरगद का वृक्ष न हो तो इसके लिए आप वट सावित्री से एक दिन पहले कहीं से वट वृक्ष की ऐसी डाली ले आएं. ध्यान रखें उसी वृक्ष की डाली लाएं, जिसमें फल लगे हों. डाली को किसी गमले में लगा दें और व्रत वाले दिन इसे ही वट वृक्ष मानकर पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा करें. डाली के पास मां पार्वती और भगवान शिव की तस्वीर भी रखें.

यदि आप ऐसे स्थान पर हैं जहां कहीं भी दूर-दूर तक बरगद का वृक्ष न हो और बरगद की टहनी लाना भी संभव न हो तो आप तुलसी पौधे के पास बैठकर भी उसी विधि-विधान से वट सावित्री व्रत की पूजा कर सकती हैं. याद रखें अगर आप श्रद्धा और आस्था से पूजा करेंगे तो पूजा कभी निष्फल नहीं होगी.

ये भी पढ़ें:  Jyeshtha Month Tulsi Puja: ज्येष्ठ माह में सूख रही है तुलसी तो करें ये काम, हरा-भरा रहेगा पौधा मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Love Horoscope 16-22 August 2026: मिथुन वाले होंगे लव टेस्ट में पास, कुंभ सहित 3 राशि वालों की होगी परीक्षा ?
मिथुन वाले होंगे लव टेस्ट में पास, कुंभ सहित 3 राशि वालों की होगी परीक्षा ?
Rashifal 16 August 2026: सिंह, तुला को मिलेंगे बिजनेस में फायदे, कर्क-वृश्चिक के लिए चुनौतियां
सिंह, तुला को मिलेंगे बिजनेस में फायदे, कर्क-वृश्चिक के लिए चुनौतियां
Durva Vinayak Chaturthi 2026: सावन की दूर्वा गणेश चतुर्थी कब है, नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
सावन की दूर्वा गणेश चतुर्थी कब है, नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
एक दिन पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, PM मोदी ने लाल किले से कर दिए वही बड़े ऐलान
एक दिन पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, PM मोदी ने लाल किले से कर दिए वही बड़े ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget