एक्सप्लोरर

IPL 2022: आज मुंबई-लखनऊ में टक्कर, जन्मदिन पर सचिन को जीत का तोहफा देना चाहेगी पलटन

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज शाम 7.30 मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने होंगी.

IPL में आज मुंबई इंडियंस (MI) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगा. दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे आमने-सामने होंगी. इस सीजन के अपने सभी सातों मैच लगातार गंवा चुकी मुंबई के लिए यह मैच अपना आत्मविश्वास हासिल करने के उद्देश्य से बहुत खास होगा. एक और खास बात यह है कि आज मुंबई के मेंटर सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन है, ऐसे में मुंबई की पलटन मास्टर ब्लास्टर को जरूर जीत का तोहफा देना चाहेगी. दूसरी तरफ लखनऊ की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती के साथ बने रहने की होगी.

मुंबई को इस सीजन की पहली जीत का इंतजार
मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन में अब तक कुछ भी ठीक नहीं रहा है. सलामी जोड़ी (रोहित और इशान) टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पा रही है. महंगे खरीदे गए टिम डेविड जैसे खिलाड़ी टीम के  कुछ काम नहीं आ रहे हैं.  ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड और डेनियल सेम्स उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं और गेंदबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही है. बुमराह के अलावा कोई भी गेंदबाज प्रभाव नहीं छोड़ पा रहा है. टीम को एक अच्छे स्पिनर की भी कमी खल रही है. इन सब परेशानियों के साथ मुंबई के लिए ये अच्छी बात है कि तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस और सूर्यकुमार यादव लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

मुंबई की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, रिले मेरेडिथ, डेनियल सैम्स, डेवाल्ड ब्रेविस और इशान किशन.

लय में हैं लखनऊ के सभी खिलाड़ी
लखनऊ टीम भले ही सात में से तीन मैच गंवाकर पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है लेकिन इस टीम के सभी खिलाड़ी लय में नजर आ रहे हैं. बल्लेबाजी में केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक टीम को अच्छी शुरुआत देने में कामयाब रहे हैं. वहीं मध्यक्रम में दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, आयुष बदोनी और स्टोइनिस इस सीजन में अपना जलवा दिखा चुके हैं. टीम के लिए बल्लेबाजी में एकमात्र समस्या मनीष पांडे की है जो इस सीजन में आउट ऑफ फॉर्म नजर आ रहे हैं. बाकी गेंदबाजी में भी यह टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. आवेश खान, दुष्मंथा चमिरा और जेसन होल्डर की तिकड़ी विपक्षी बल्लेबाजों को चुनौती देने में सक्षम है. स्पिनर रवि बिश्नोई भी अपना काम बखूबी कर रहे हैं.

लखनऊ की संभावित प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रवि बिश्नोई, दुष्मंथा चमीरा, आवेश खान, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, आयुष बदोनी, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पंड्या, जैसन होल्डर.

वानखेड़े की पिच का मिजाज
जैसे-जैसे IPL आगे बढ़ रहा है वानखेड़े की पिच धीमी होती जा रही है. पिच पर बल्लेबाजों को अच्छी खासी मदद मिल रही है. पिछले मैच में यहां पहली और दूसरी दोनों पारियों में 200 से ज्यादा रन बने थे. ओस से ज्यादा समस्या नहीं रह गई है लेकिन मैदान में नमी के कारण गेंद के गीले होने से बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को थोड़ी-बहुत परेशानी जरूर हो रही है.

यह भी पढ़ें..

IPL 2022: 'विवादित बॉल' के बाद हुए ड्रामे पर शेन वॉटसन ने तोड़ी चुप्पी, कप्तान ऋषभ पंत के बर्ताव को बताया गलत

Watch: 'विवादित गेंद' को लेकर पिच पर उलझे चहल और कुलदीप, बाउंड्री पर पंत और बटलर में हुई कहासुनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget