एक्सप्लोरर

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दालमंडी मार्ग को लेकर दिया अहम निर्देश, अधिग्रहण तक नहीं ध्वस्त होंगे मकान

UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी के दालमंडी इलाके में सड़क चौड़ीकरण को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने निर्देश दिया है. कोर्ट ने अपने निर्देश में दाल मंडी मार्ग के मकानों को ध्वस्त करने से रोक दिया है.

Varanasi Dal Mandi News: उत्तर प्रदेश सरकार ने वाराणसी के दालमंडी इलाके में सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे मकानों के ध्वस्तीकरण के मामले में शपथ पत्र दाखिल कर कहा है कि जमीन के स्वैच्छिक हस्तांतरण या अनिवार्य अधिग्रहण या किसी अन्य माध्यम से जमीन का अधिग्रहण किए जाने तक इलाके में याचिकाकर्ता को ना तो बेदखल किया जाएगा और ना ही उसका निर्माण ध्वस्त किया जाएगा.

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता की खंडपीठ ने राज्य सरकार के जवाब को रिकॉर्ड में लेते हुए शहनाज परवीन द्वारा दायर रिट याचिका का 20 मई को निपटारा कर दिया. इससे पूर्व, 9 मई को अदालत ने पक्षकारों को वाराणसी में दालमंडी सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे मकानों पर यथास्थिति कायम रखने का निर्देश दिया था. साथ ही अदालत ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से इस मामले में एक सप्ताह में जवाब मांगा था.

दाल मंडी परियोजना पर मंत्रिमंडल की मंजूरी जरूरी
याचिकाकर्ताओं के वकील ने दलील दी थी कि राज्य के अधिकारी सड़क चौड़ी करने के लिए भूमि और मकानों का अधिग्रहण किए बगैर मकानों को ध्वस्त करने की धमकी दे रहे हैं. अदालत ने 9 मई के आदेश में कहा था, ‘‘मकानों का अधिग्रहण किए बगैर उन्हें ध्वस्त करने संबंधी खतरे की दलील पर विचार करते हुए हम सरकार से अगली तिथि तक यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश देते हैं.’’ याचिकाकर्ताओं के मुताबिक, दालमंडी इलाके में करीब 189 मकान, यथास्थिति के इस अंतरिम आदेश के बाद संरक्षित बने रहेंगे.

वकील ने दलील दी थी कि वाराणसी जिला प्रशासन सभी मकानों के लिए मुआवजा की एक रिपोर्ट तैयार कर रहा है. दालमंडी परियोजना 100 करोड़ रुपये से अधिक की है, इसलिए इसे मंत्रिमंडल की मंजूरी आवश्यक है. जिला प्रशासन की रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी जाएगी. उल्लेखनीय है कि काशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाले मार्ग को सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार ने चौक जाने वाली नयी सड़क से जुड़ी दाल मंडी रोड को 17 मीटर चौड़ा करने का निर्णय किया है. चौड़ीकरण की जद में करीब 189 मकान आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- यूपी में फॉल्ट के कारण अंधेरे में डूब गया ट्रामा सेंटर, टॉर्च की रोशनी में हुआ मरीजों का इलाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget