एक्सप्लोरर

पाकिस्तान को दे डाले 16 बिलियन डॉलर... IMF ही नहीं, चीन और ये मुस्लिम देश भी बने PAK के मददगार

Pakistan Laon: विदेशों में रहने वाले पाकिस्तानियों से उसे 1.61 बिलियन डॉलर मिले हैं. वहीं, एशियाई विकास बैंक ने उसे 1.253 बिलियन डॉलर दिए और विश्व बैंक से 1.07 बिलियन डॉलर मिले.

Pakistan Foreign Loan: पाकिस्तान को 2024-25 के पहले 10 महीनों में 16.08 बिलियन डॉलर का विदेशी लोन और अनुदान मिला, जबकि 30 जून तक सालाना टारगेट 19.2 बिलियन डॉलर था. इसमें चीन, सऊदी अरब और यूएई उसके सबसे बड़े मददगार रहे हैं, जिनसे उसे आधा हिस्सा मिला. इस बात की जानकारी आर्थिक मामलों के डिवीजन (ईएडी) ने शुक्रवार (23 मई, 2025) को दी.

पाकिस्तानी न्यूज पेपर डॉन के मुताबिक, ईएडी ने विदेशी आर्थिक सहायता (एफईए) पर अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा कि 19.4 बिलियन डॉलर के अपने सालाना टारगेट के मुकाबले जुलाई-अप्रैल में एफईए 6.086 बिलियन डॉलर रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 7.142 बिलियन डॉलर था और सालाना टारगेट 17.6 बिलियन डॉलर था. इसमें आईएमएफ से मिलने वाले 1 बिलियन डॉलर को शामिल नहीं किया गया है. इसमें पिछले सप्ताह आईएमएफ की ओर से किया गया 1 बिलियन डॉलर का निवेश भी शामिल नहीं है.

चीन, सऊदी अरब और यूएई से मिली कितनी मदद

तीन रोलओवर और नए वितरण के साथ पाकिस्तान को कुल 16.08 बिलियन डॉलर की कुल बाहरी सहायता मिल चुकी है. इसमें सऊदी अरब के 3 बिलियन, यूएई के 2 बिलियन और चीन के 3 बलियन डॉलर शामिल था. पाकिस्तान के पास इन तीन देशों से सुरक्षित जमा और लोन के रूप में कुल सालाना रोलओवर पोर्टफोलियो लगभग 12.7 बिलियन डॉलर है, जिससे देश का शुद्ध अंतर्राष्ट्रीय भंडार (NIR) लगभग 3.3 बिलियन डॉलर रह गया है.

ईएडी की ओर से दर्ज विदेशी आर्थिक सहायता से पता चला है कि जुलाई-अप्रैल में ये लगभग 15 प्रतिशत घटकर लगभग 6.086 बिलियन डॉलर रह गया, जो जाहिर तौर पर आईएमएफ बेलआउट में देरी की वजह से हुआ. पिछले साल, आईएमएफ सहित ये 8.2 बिलियन डॉलर था.

इन लोगों के भरोसे बैठा पाकिस्तान?

ईएडी ने बताया कि वित्त वर्ष 2025 के 10 महीनों में उसे विदेशी वाणिज्यिक ऋणदाताओं (यूएई-आधारित) से लगभग 706 मिलियन डॉलर का लोन मिला है, जो पिछले साल पाकिस्तान को वाणिज्यिक बैंकों से मामूली रिकवरी दर्शाता है. सरकार ने चालू वर्ष के लिए अंतर्राष्ट्रीय बॉन्ड में 1 बिलियन डॉलर का लक्ष्य भी रखा है. वित्त वर्ष 25 के लिए चीन और सऊदी अरब से 9 बिलियन डॉलर के निवेश का टारगेट रखा गया है.

विदेशों में रहने वाले पाकिस्तानियों से उसे 1.61 बिलियन डॉलर मिले हैं. वहीं, एशियाई विकास बैंक ने उसे 1.253 बिलियन डॉलर दिए और विश्व बैंक से 1.07 बिलियन डॉलर मिले.

ये भी पढ़ें: निर्दोष नागरिकों की हत्या, धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने के बाद उपदेश देना पाखंड... भारत ने UN में PAK को सुनाईं खरी-खोटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली
अमेरिका में पुलिस के हेलिकॉप्टर से टकराने के बाद पायलट की मौत, रनवे के पास हुआ हादसा
अमेरिका में पुलिस के हेलिकॉप्टर से टकराने के बाद पायलट की मौत, रनवे के पास हुआ हादसा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget