एक्सप्लोरर

महोबा में प्रेमी युगल ने उठाया खौफनाक कदम, कोल्डड्रिंक का मामूली विवाद बना मौत की वजह

UP News: प्रदेश के महोबा जनपद के चरखारी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिंतेपुरा में प्रेमी युगल ने कोल्डड्रिंक के मामूली विवाद को लेकर फांसी लगा ली. पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

Mahoba News: महोबा जनपद के चरखारी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिंतेपुरा में शुक्रवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक प्रेमी युगल ने कोल्डड्रिंक को लेकर हुए विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक युवक की उम्र 18 वर्ष और किशोरी की उम्र मात्र 16 वर्ष बताई जा रही है. बताया जाता है कि दोनों ने मंदिर में शादी कर ली थी और अब साथ में रह रहे थे.

आपको बता दें कि चिंतेपुरा निवासी सुरेंद्र कुमार अहिरवार का 18 वर्षीय बेटा धीरेन्द्र और चंद्रपुरा निवासी अजय कुमार की 16 वर्षीय पुत्री सोनिया करीब ढाई माह से साथ रह रहे थे. दोनों की मुलाकात एक शादी समारोह के दौरान हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई. शुरू में परिजनों ने विरोध किया, मगर सोनिया की जिद के आगे पिता को झुकना पड़ा और उसने बेटी को धीरेन्द्र के पास छोड़ दिया. 

कोल्डड्रिंक के मामूली विवाद में दोनों ने लगाई फांसी
बीती देर रात सोनिया ने कोल्डड्रिंक पीने की जिद की. धीरेन्द्र कोल्डड्रिंक लेकर आया, लेकिन किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. गुस्से में सोनिया ने बोतल फेंक दी, जिससे आहत होकर धीरेन्द्र ऊपर वाले कमरे में गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जब सोनिया कमरे में पहुंची और प्रेमी को फंदे पर झूलता देखा तो घबरा गई. उसने तुरंत नीचे जाकर घर में मौजूद दादी को जानकारी दी. मोहल्ले वालों को बुलाया गया, लेकिन जब तक सभी ऊपर पहुंचते, सोनिया ने भी नीचे के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी.

घटना की सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह व चौकी इंचार्ज चंद्रशेखर सिंह मौके पर पहुंचे. नायब तहसीलदार आलोक मिश्रा की मौजूदगी में शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए महोबा भेजा गया. इस हृदय विदारक घटना से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है. बताया जाता है कि दोनों एक दूसरे को बहुत प्यार करते थे और साथ जीने मरने की कसमें खाया करते थे, इनकी मोहब्बत ढाई महीने में परवान भी न चढ़ पाई और दोनों की मौत से मातम पसर गया. 

दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
घटना के समय धीरेन्द्र के माता-पिता शादी समारोह में शामिल होने बाहर गए हुए थे, जबकि बड़ा भाई दिल्ली में रहता है. इस मामले को लेकर एएसपी वंदना सिंह ने बताया कि कोल्डड्रिंक के मामूली विवाद में दोनों ने फांसी लगाई जिससे उनकी मौत हो गई है. शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

यह भी पढ़ें- UP के बच्चों को बड़ी सौगात: योगी सरकार ने यूनिफॉर्म के लिए जारी किए 487 करोड़, इन छात्रों को होगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताज सिटी या गड्ढा सिटी? आगरा में खराब सड़कों को लेकर सपा का प्रदर्शन
ताज सिटी या गड्ढा सिटी? आगरा में खराब सड़कों को लेकर सपा का प्रदर्शन
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget