एक्सप्लोरर

क्या ट्रंप की धमकियों के आगे झुक जाएंगे कुक या अपनाएंगे या ये रास्ता? भारत को है इस बात पर भरोसा

Apple iPhone: ट्रंप ऐप्पल पर लगातार अमेरिका में आईफोन बनाने के लिए दबाव डाल रहे हैं. अब उन्होंने अमेरिका में आईफोन नहीं बनाए जाने पर ऐप्पल प्रोडक्ट्स पर 25 परसेंट टैरिफ लगाने की धमकी दी है.

Apple iPhone: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐप्पल के सीईओ टिम कुक को चेतावनी दी है कि अगर वह अमेरिका को छोड़कर आईफोन का प्रोडक्शन भारत या किसी दूसरे देश में करते हैं, तो उन्हें कम से कम 25 परसेंट टैरिफ का भुगतान करना होगा. इधर, चीन और अमेरिका के बीच टैरिफ वॉर छिड़ने के बाद कंपनी ने चीन से अपना मैन्युफैक्चरिंग बेस भारत में शिफ्ट करने की पूरी तैयारी कर रखी है. अब सवाल यह आता है कि क्या ट्रंप की धमकियों के आगे कुक झुक जाएंगे? 

भारत को इस बात पर है भरोसा

कुछ सूत्रों के हवाले से सीएनएन-न्यूज18 ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी है कि केंद्र सरकार आशावादी है कि भारत में अपना मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बनाने के ऐप्पल जैसी किसी बड़ी टेक कंपनी के फैसले में कोई बदलाव नहीं होगा. इसमें कंपनी किसी राजनीतिक दबाव की जगह अपने प्रॉफिट को ज्यादा तवज्जो देगी. भारत में आईफोन बनाने के कई फायदे हैं जैसे कि कम लागत, सरकार की तरफ से प्रोत्साहन मिलना, सप्लाई चेन का मजबूत होना वगैरह, इन फायदों को कंपनी अधिक प्राथमिकता देगी. 

भारत में इतना होता है आईफोन का प्रोडक्शन

सरकार के एक बड़े अधिकारी ने न्यूज चैनल को बताया कि उन्हें पूरा यकीन है कि ऐप्पल ट्रंप के दबाव के बावजूद मुनाफे को तौलेगा. मौजूदा समय में ऐप्पल अमेरिका में स्मार्टफोन नहीं बनाता है. अधिकतर iPhone चीन में बनाए जाते हैं, जबकि भारत में अब Apple के टोटल प्रोडक्शन का लगभग 15 परसेंट हिस्सा है, जो सालाना लगभग 40 मिलियन यूनिट है. 31 मार्च को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में Apple ने भारत में 60 परसेंट से अधिक iPhone असेंबल किए, जिसका अनुमानित प्रोडक्शन वैल्यू 22 अरब डॉलर है. 

अमेरिका में आईफोन बनाने के क्या नुकसान? 

मार्केट एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि भारत में बनाए जाने वाले आईफोन अगर अमेरिका में बनने लगे, तो इसकी कीमत 1,200 डॉलर से बढ़कर 1,500 से 3,500 डॉलर तक पहुंच जाएगी. यानी कि अमेरिका में लोगों को आईफोन के लिए डबल पैसा देना होगा.

सीएनएन के डेटा एनालिस्‍ट हैरी एंटन का भी यही कहना है कि अगर ट्रंप का ये सोचना है कि टैरिफ लगाने मात्र से कंपनी अमेरिका में आईफोन बनाने लगेगी, तो वह भ्रम में जी रहे हैं. अगर बाहर से अमेरिका आने वाले आईफोन पर टैरिफ लगाया भी जाता है, तो कंपनी या तो खुद ही उस लागत को उठाएगी या उसका बोझ सीधे उपभोक्ताओं पर डाल देगी. वैसे भी कुक यह पहले ही बता चुके हैं कि  अमेरिका में कठोर लेबर लॉ, टूलिंग इंजीनियर्स में कमी, सप्लाई चेन के न होने से यहां आईफोन बनाना फायदे का सौदा नहीं है. 

ये भी पढ़ें: 

बदल गया इस बैंक का नाम, नया पासबुक या चेकबुक लेने से पहले पढ़ें ये खबर; RBI ने भी कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस
Jio IPO का ऐतिहासिक आगाज, एंकर बुक को मिली 30 गुना से ज्यादा की बंपर डिमांड
Jio IPO का ऐतिहासिक आगाज, एंकर बुक को मिली 30 गुना से ज्यादा की बंपर डिमांड
अमेरिका के हर बच्चे को एलन मास्क का तोहफा, देंगे SpaceX का एक शेयर
अमेरिका के हर बच्चे को एलन मास्क का तोहफा, देंगे SpaceX का एक शेयर

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget