एक्सप्लोरर

JP की धरती से प्रशांत किशोर ने दे दिया बड़ा बयान, 'लालू-नीतीश और मोदी के चेहरे…'

Prashant Kishor: पीके ने सारण के मांझी में पत्रकारों से कहा कि हम तो भाषण देते नहीं हैं. लोगों से पूछते हैं कि भाई क्या चाहिए? लोगों ने कहा लालू-नीतीश-मोदी से छुटकारा चाहिए.

Prashant Kishor News: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बीते मंगलवार (20 मई, 2025) से 'बिहार बदलाव यात्रा' की शुरुआत की है. बुधवार (21 मई, 2025) को उन्होंने मांझी (सारण के) नगर पंचायत में अपनी पहली और जलालपुर नगर पंचायत में दूसरी जनसभा की. लोगों को संबोधित करते हुए पीके लालू-नीतीश और मोदी का नाम लेते हुए वे बरसे. 

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में अधिकारी और नेता राशन कार्ड बनाने से लेकर जमीन की रसीद कटाने तक के लिए रिश्वत ले रहे हैं, जिससे आम लोग परेशान हैं. अगली बार वोट लालू-नीतीश और मोदी के चेहरे पर नहीं अपने बच्चों के चेहरे को देखकर दीजिएगा. मांझी की जनता से कहा कि बिहार में जनता का राज स्थापित करें.

'हक की आवाज उठाएंगे तो सरकार को मानना पड़ेगा'

जनसभा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कल (मंगलवार) हम जेपी के यहां तो पता चला कि यहां बिजली ही नहीं है. जो उनके (जेपी) चेले-चपाटी हैं वो आज जिन घरों में रहते हैं वहां सैकड़ों लाइट जलती है. एसी में रह रहे हैं. हालांकि खुशी है कि कल (मंगलवार) जब हमने यह बात मीडिया के माध्यम से उठाई तो सरकार डर से ही सही बिजली अब वहां बहाल कर दी गई है. यह दिखाता है कि अगर आप अपने हक की आवाज को उठाएंगे तो सरकार को मानना ही पड़ेगा.

एक सवाल के जवाब में पीके ने पत्रकारों से कहा कि हम तो भाषण देते नहीं हैं. लोगों से पूछते हैं कि भाई क्या चाहिए? लोगों ने कहा लालू-नीतीश-मोदी से छुटकारा चाहिए. बिहार में जनता का राज चाहिए. बिहार में बच्चों के लिए शिक्षा और रोजगार चाहिए. लोगों ने आज संकल्प लिया है कि जाति-धर्म, नाली-गली, हिंदू-मुसलमान, मंदिर-मस्जिद और पांच किलो अनाज से ऊपर उठकर अपने बच्चों के लिए वोट देंगे, ताकि बिहार से पलायन बंद हो. 

यह भी पढ़ें- EXCLUSIVE: 'BJP जो बोलेगी हम कर देंगे', तो इस बड़ी शर्त पर बीजेपी में जाने के लिए तैयार हैं मुकेश सहनी

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'SC राजनीतिक रैलियों का मंच नहीं', INDIA ब्लॉक के मार्च पर भड़के संजय सरावगी
'SC राजनीतिक रैलियों का मंच नहीं', INDIA ब्लॉक के मार्च पर भड़के संजय सरावगी
रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर हमला, बोलीं- ‘झांसाराम जी, झोला उठाकर...’
रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर हमला, बोलीं- ‘झांसाराम जी, झोला उठाकर...’
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget