एक्सप्लोरर
शिवराज चौहान, वसुंधरा राजे और...पूर्व CM का जिक्र कर अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा दावा
Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार (16 मई) को एक बार फिर बीजेपी में पद के लिए उम्र की सीमा का जिक्र किया.
अरविंद केजरीवाल ने लखनऊ में समजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वसुंधरा राजे और शिवराज सिंह चौहान को बीजेपी में साइडलाइन कर दिया गया.
1/5

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''इस चुनाव में पीएम मोदी अपने लिए वोट नहीं मांग रहे हैं, वो अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाने लिए मांग रहे हैं. अगर ये लोग जीत गए तो योगी आदित्यनाथ को दो से तीन महीने के अंदर पद से हटा दिया जाएगा.''
2/5

उन्होंने कहा, ''जब पीएम मोदी 2014 में प्रधानमंत्री बने थे तो उन्होंने खुद नियम बनाया था कि बीजेपी में 75 साल से अधिक उम्र के लोगों को संगठन और सरकार में किसी भी पद पर नहीं रखा जाएगा. सबसे पहले इस नियम के तहत आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को हटाया गया. उसके बाद तमाम यशवंत सिन्हा, सुमित्रा महाजन समेत कई नेताओं को टिकट नहीं मिला.''
Published at : 16 May 2024 01:39 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
इंडिया
क्रिकेट


























