एक्सप्लोरर

सुंदर बच्चियों की 'सीरियल किलर' LADY ! | Sansani | Crime News


वो औरत दिखने में आम औरतों जैसी है। वो भी किसी की पत्नी... किसी की मां...किसी की बहन... किसी की बेटी...किसी की मामी- किसी की बुआ-और किसी की चाची यानी आंटी है। तीन दिन पहले तक वो आपके बीच ही रह रही थी... तीन दिन पहले तक वो दुनिया के सामने घर-परिवार के सारे रिश्ते निभा रही थी । लेकिन तीन दिन पहले उसकी जिंदगी का एक डरावना सच सामने आ गया... ऐसा-भयानक सच-जिसने उसके चेहरे से उतारकर फेंक दिया- शराफत का नकाब । नाम पूनम...उम्र- करीब 32 साल । और गुनाह ऐसा- जिसके बारे में उसके पति...उसके भाई...और उसकी मां-समेत किसी भी परिवारवाले ने कल्पना भी नहीं की थी । आप भी यही सोच रहे हैं ना..कि पूनम ने ऐसा क्या गुनाह किया है कि उसका पति उसके लिए सजा-ए-मौत मांग रहा है...पूनम ने ऐसा कौन सा कांड किया है... कि उसकी मां भी उसे जिंदा नहीं देखना चाहती है... यहां तक भाई और तमाम रिश्तेदार भी उसकी मौत की दुआ मांग रहे हैं...? आखिर क्यों...? इस क्यों... का जवाब जानकर आप भी थर्रा जाएंगे... इस क्यों.. से जुड़ी हुई है- पूनम के अतीत की हकीकत । आपकी रूह में खौफ का करंट दौड़ाने वाली हकीकत । पूनम मे जिस बच्चे को 9 महीने तक अपनी कोख में रखा था... जिसे उसने अपने खून से सींचा था...और जिसे जन्म देने के बाद वो सबसे ज्यादा प्यार करती थी... उसी बच्चे को उस बेरहम साइको किलर ने अपने ही हाथों से मौत के घाट उतार दिया... इतना ही नहीं, बड़ी ही चालाकी से उसने बेटे की हत्या को हादसे का रंग दे डाला था...और किसी को एक बार भी उस पर शक भी नहीं हुआ था । सीरियल किलर पूनम तकरीबन तीन साल में तीन बच्चों की हत्या कर चुकी थी...हर हत्या के बाद वो रोने-धोने का नाटक करती थी, इसलिए कभी पकड़ी नहीं गई । लेकिन तीन दिन पहले जब उसने चौथा मर्डर किया- तो उसके नाटक ने ही कर डाला- खौफनाक गुनाह का पर्दाफाश । आरोप है कि मासूम विधि को साइको किलर पूनम ने एक दिसंबर को पानी के टब में डुबोकर मारा था । शुरुआत में विधि की मौत को हर किसी ने हादसा ही समझा था, लेकिन विधि के दादा को ये देखकर शक हुआ कि टब में पानी बहुत कम था। इतना कम कि कोई बच्ची खुद उसमें गिरकर डूब नहीं सकती थी । इतना ही नहीं, टब के बाहर भी पानीबिखरा हुआ था । ऐेसे में शक बढ़ गया कि जरूर विधि को किसी ने जबरन पानी के टब में डुबोया था । इसी शक के आधार पर जांच आगे बढ़ी, तो पता चला कि विधि को आखिरी बार उसकी आंटी पूनम के साथ देखा गया था..और काफी देर तक गायब रहने के बाद जब वो वापस शादी के जश्न में लौटी थी, तो उसकी साडी़ भीगी हुई थी।बस फिर क्या था...पूनम पर जांच का शिकंजा कस गया...और फिर देखते ही देखते बेपर्दा हो गई- चार मासूमों के मर्डर की खौफनाक हकीकत। एक-एक करके चार हत्या... और हर हत्याकांड को हादसा साबित करने की साजिश ।हरियाणा की लेडी साइको किलर पूनम तीन बार अपनी साजिश में कामयाब भी हो गई थी । विधि की हत्या के आरोप में गिरफ्तारी के बाद जब पूनम से लंबी पूछताछ की गई, उसने ऐसे-ऐसे खुलासे कर डाले... जिनके बारे में सुनकर पुलिसवाले भी कांप गए । लेकिन मासूमों की हत्या करते वक्त उस सीरियल किलर के हाथ एक बार भी नहीं कांपे थे। आरोपी साइको किलर पूनम ने पहले इशिका का मर्डर किया... फिर अपने बेटे शुभम को मौत के घाट उतारा...और उसके बाद उसकी खूनी साजिश का शिकार बनी थी- जिया । पूनम के भाई की बेटी जिया को भी उसने डुबोकर मारा था...हैरत की बात है कि उस पर शक भी हो गय़ा था... लेकिन परिवार के दबाव में वो मामला दब गय़ा था । चार मासूमों की हत्या का खुलासा होने के बाद हर कोई ये जानना चाहता था कि वो साइको किलर हत्या करती क्यों थी...? आखिर उसका मकसद क्या था...? जब मकसद का खुलासा हुआ, तो सामने आई एक और हैरान करने वाली कहानी। जिस ढंग से चार मासूमों की हत्या हुई है... उसके बाद इसके पीछे तंत्र-मंत्र का भी शक जताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि साइको किलर ने शायद किसी तंत्र साधना के लिए तो बच्चों का मर्डर नहीं किया था...? खुद उसके भाई ने ऐसी कहानी सुनाई है... लेकिन दूसरे परिवारवाले इससे इनकार कर रहे हैं। सनसनी में अब दास्तान एक लुटेरे के लाइव कहर की...कहानी उस खूनी कांड... जिसकी तस्वीरों ने सारे शहर में फैला दी- सनसनी।

All Shows

सनसनी Web Series

Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

भारत में मौसम फिर ले सकता है करवट, कश्मीर से हिमाचल तक बर्फबारी, 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट
भारत में मौसम फिर ले सकता है करवट, कश्मीर से हिमाचल तक बर्फबारी, 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
IND vs NZ: पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह
पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह
Advertisement
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h
Advertisement

वीडियोज

Bharat Ki Baat: Akhilesh-Rahul की जोड़ी का नया दांव, 27 में यूपी और 29 में दिल्ली फतह की तैयारी! | UP
Sandeep Chaudhary: SIR अभियान या टारगेटेड स्ट्राइक? वरिष्ठ पत्रकार का सटीक विश्लेषण |SIR Controversy
ChitraTripathi: निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए नितिन..सपा ने क्यों लगाया परिवारवाद का आरोप? | BJP
SIR Controversy: BLO पर वोट काटने का दबाव, वीडियो हुआ वायरल | Jaipur | Viral Video | ABP News
Salman Khan की ‘Battle of Galwan’ पर' विदेश मंत्रालय का बयान, China ने जताई थी आपत्ति
Advertisement
ABP Premium

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत में मौसम फिर ले सकता है करवट, कश्मीर से हिमाचल तक बर्फबारी, 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट
भारत में मौसम फिर ले सकता है करवट, कश्मीर से हिमाचल तक बर्फबारी, 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
IND vs NZ: पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह
पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह
राजश्री पान मसाला केस: सलमान खान नहीं हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट में पेश, 5 फरवरी को अगली सुनवाई
राजश्री पान मसाला केस: सलमान खान नहीं हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट में पेश, 5 फरवरी को अगली सुनवाई
'एजेंसियां तो अपना काम करेंगी', I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, abp न्यूज के मंच से ममता बनर्जी पर बोला हमला
'एजेंसियां तो अपना काम करेंगी', I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, ममता बनर्जी पर बोला हमला
"लेकिन हमारे बॉस तो आप ही हैं" PM मोदी ने नितिन नबीन को बोला अपना बॉस तो सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन
क्या पुलिस की तरह आर्मी का भी होता है फुल फॉर्म? जान लीजिए जवाब
क्या पुलिस की तरह आर्मी का भी होता है फुल फॉर्म? जान लीजिए जवाब
Embed widget