एक्सप्लोरर

3 Room House Making Cost: तीन कमरे का घर विद बालकनी बनाना है तो कितने रुपये होंगे खर्च, कितने रुपये का बालू-सीमेंट लगेगा?

3 Room House Making Cost: भारत में अगर तीन कमरे का घर विद बालकनी बनाना चाहें तो खर्च लाखों रुपये तक पहुंच सकता है. चलिए जानें कि आखिर बालू-सीमेंट से लेकर मजदूरी तक कितना खर्चा आएगा.

3 Room House Making Cost: भारत में खुद का घर होना हर परिवार का सपना होता है, लेकिन जब बात निर्माण की आती है, तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आखिर कितने रुपये खर्च होंगे. बढ़ती महंगाई और लगातार बदलते बाजार रेट्स के बीच यह जानना बेहद जरूरी है कि तीन कमरे और एक बालकनी वाले घर को खड़ा करने में बालू, सीमेंट, ईंट, स्टील और मजदूरी पर कितना खर्च आएगा.

1/7
तो अगर 900 से 1000 वर्गफुट का घर बनाया जाए, जिसमें तीन कमरे, एक किचन, ड्रॉइंग-डाइनिंग, दो बाथरूम और एक बालकनी हो, तो औसतन 35 से 40 हजार ईंटों की जरूरत पड़ती है. मौजूदा समय में ईंट की कीमत 7 से 8 रुपये प्रति पीस है, ऐसे में सिर्फ ईंटों पर करीब तीन लाख रुपये खर्च हो जाते हैं.

2/7
इसके अलावा 350 से 400 बैग सीमेंट की आवश्यकता होती है, जिसकी कीमत प्रति बैग 380 से 420 रुपये तक है. कुल मिलाकर सीमेंट पर सवा से डेढ़ लाख रुपये तक का खर्च बैठता है. इसी तरह बालू की बात करें तो 600 से 650 सीएफटी तक बालू लगती है.

3/7
बाजार में बालू का भाव 40 से 45 रुपये प्रति सीएफटी है, यानी लगभग 25 से 30 हजार रुपये सिर्फ बालू पर ही खर्च होंगे. गिट्टी या क्रशर की भी 450 से 500 सीएफटी तक जरूरत पड़ती है, जिसकी कीमत 55 से 60 रुपये प्रति सीएफटी है और इस मद में करीब 25 से 28 हजार रुपये खर्च हो जाएंगे.

4/7
स्टील यानी टीएमटी रॉड्स का खर्च इससे कहीं ज्यादा होता है. औसतन तीन से साढ़े तीन टन स्टील लगता है, जिसका रेट 58 से 62 हजार रुपये प्रति टन चल रहा है. यानी इस पर करीब दो लाख रुपये तक का खर्च बैठ जाता है.

5/7
इसके बाद दरवाजे-खिड़कियां, बालकनी की ग्रिल और अन्य लकड़ी-लौह कार्यों पर करीब डेढ़ से दो लाख रुपये खर्च होते हैं. फर्श पर टाइल्स या मार्बल लगवाने का औसत खर्च 1.8 से 2 लाख रुपये तक बैठता है. वहीं, प्लंबिंग और इलेक्ट्रिकल फिटिंग्स जैसे पाइप, वायरिंग, स्विच-बोर्ड और फैन पर भी कम से कम एक लाख रुपये अलग से देने पड़ते हैं.

6/7
घर की खूबसूरती के लिए पेंट और फिनिशिंग में 1.2 से 1.5 लाख रुपये खर्च होते हैं. निर्माण में सबसे अहम हिस्सा मजदूरी का होता है. कुल लागत का लगभग 25 से 30 प्रतिशत खर्च सिर्फ मजदूरी में चला जाता है. यानी अगर 1000 वर्गफुट का घर बन रहा है तो मजदूरी का खर्च तीन से साढ़े तीन लाख रुपये तक आएगा.

7/7
इस तरह कुल मिलाकर तीन कमरे और एक बालकनी वाले घर को खड़ा करने का खर्च साधारण क्वालिटी सामग्री से करीब 12 से 14 लाख रुपये तक आता है. अगर मिड-रेंज क्वालिटी और बेहतर डिजाइन इस्तेमाल किया जाए तो यह लागत 16 से 18 लाख रुपये तक पहुंचती है. वहीं प्रीमियम क्वालिटी और हाई-फिनिशिंग का चुनाव करने पर खर्च बढ़कर 20 से 22 लाख रुपये तक हो सकता है.

जनरल नॉलेज फोटो गैलरी

Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 August Boondi Ladoo History: 15 अगस्त पर बूंदी ही क्यों बांटी जाती है? कहां से हुई थी इसकी शुरूआत
15 अगस्त पर बूंदी ही क्यों बांटी जाती है? कहां से हुई थी इसकी शुरूआत
झारखंड में उठी CBI जांच की मांग, जानें क्या हैं CBI जांच के नियम और कैसे होती है यह?

कितने बच्चों तक मिलती है मैटरनिटी लीव, क्या तीसरे बच्चे पर बदल जाता है नियम?

McMahon Line से Map War तक, भारत-चीन सीमा विवाद के 10 बड़े सवाल और जवाब

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर

पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान

गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम

शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'

क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?

Embed widget