एक्सप्लोरर

खून लाल रंग किस वजह से होता है, क्या है इसके पीछे का विज्ञान

खून का लाल रंग मुख्य रूप से एक प्रोटीन, हीमोग्लोबिन के कारण होता है. आपको बता दें, हीमोग्लोबिन एक आयरन युक्त प्रोटीन है, जो लाल रक्त कोशिकाओं यानी एरिथ्रोसाइट्स में पाया जाता है.

इंसान के शरीर के ऊपर का रंग कुछ भी हो, काला, गोरा या भूरा, लेकिन उसके भीतर मौजूद खून का रंग हमेशा लाल ही होता है. इंसानों के अलावा जानवरों के खून का रंग भी लाल ही होता है. हालांकि, कुछ जीव इस धरती पर ऐसे भी हैं, जिनके खून का रंग नीला या सफेद होता है. लेकिन ज्यादातर जानवरों के खून का रंग लाल ही होता है चाहे वो किसी भी प्रजाति के हों. चलिए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है.

क्यों होता है खून का रंग लाल

खून का लाल रंग मुख्य रूप से एक प्रोटीन, हीमोग्लोबिन के कारण होता है. आपको बता दें, हीमोग्लोबिन एक आयरन युक्त प्रोटीन है, जो लाल रक्त कोशिकाओं यानी एरिथ्रोसाइट्स में पाया जाता है. इसका काम शरीर के अलग-अलग अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाना और कार्बन डाइऑक्साइड को वापस फेफड़ों तक लाना होता है.

विज्ञान की भाषा में इसे समझें तो, जब हीमोग्लोबिन ऑक्सीजन से बंधा होता है, तो इसका रंग चटक लाल होता है. वहीं जब हीमोग्लोबिन कार्बन डाइऑक्साइड के साथ बंधता है,जिसे आप डिओक्सिहीमोग्लोबिन के नाम से जानते हैं, तो खून का रंग गहरा लाल या नीला हो जाता है. आपको बता दें, हमारे शरीर में मौजूद वेन्स में खून का रंग गहरा होता है, जबकि आर्टरीज में यह रंग चटक लाल होता है.

हीमोग्लोबिन का मेन काम क्या होता है

हीमोग्लोबिन का मेन काम ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड को एक जगह से दूसरी जगह ले जाना होता है. दरअसल, जब खून शरीर के अलग-अलग अंगों तक पहुंचता है, तो हीमोग्लोबिन ऑक्सीजन को छोड़ता है और कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण करता है. यह प्रक्रिया कोशिकाओं के मेटाबॉलिज्म के लिए जरूरी होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि कोशिकाओं को ऊर्जा प्राप्त करने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत होती है.

हीमोग्लोबिन की संरचना को समझिए

हीमोग्लोबिन एक किस्म का प्रोटीन है, जो चार उप-इकाइयों यानी चेन से मिलकर बना होता है. हर चेन में एक हेम ग्रुप होता है, जिसमें आयरन (Fe) का एक आयन होता है. यह आयरन आयन ऑक्सीजन के साथ बंधने की क्षमता रखता है. जब खून फेफड़ों में जाता है, तो इसमें मौजूद ऑक्सीजन हेम समूहों के आयरन के साथ बंध जाती है, जिससे हीमोग्लोबिन ऑक्सीजन युक्त यानी ऑक्सीहीमोग्लोबिन बन जाता है.

ये भी पढ़ें: हिटलर के कैंपों में यहूदियों को ऐसे दी जाती थी प्रताड़ना, कैसे 60 लाख यहूदियों में से 15 लाख बच्चे भी मारे गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूरोप में क्यों खाली हो रहे चर्च? कई में खुल गईं आर्ट गैलरी
यूरोप में क्यों खाली हो रहे चर्च? कई में खुल गईं आर्ट गैलरी
रोलेक्स ने बनाईं 4 अनोखी डेटोना घड़ियां, 1000 खरीदार लगा रहे बोली
रोलेक्स ने बनाईं 4 अनोखी डेटोना घड़ियां, 1000 खरीदार लगा रहे बोली
क्या लूटी हुई शराब पीना भी जुर्म, शराबबंदी वाले इलाकों में क्या हैं नियम?
क्या लूटी हुई शराब पीना भी जुर्म, शराबबंदी वाले इलाकों में क्या हैं नियम?
क्या ट्रेन में ले जा सकते हैं शराब की सीलपैक बोतलें, कितनी है इसकी लिमिट?
क्या ट्रेन में ले जा सकते हैं शराब की सीलपैक बोतलें, कितनी है इसकी लिमिट?

वीडियोज

Bollywood News: ‘Haiwaan’ का टाइटल ट्रैक रिलीज़! Akshay या Saif, कौन होगा हीरो और कौन बनेगा Haiwaan? (08.09.26)
Tum Dena Sath Mera: Aradhya खोलती सीक्रेट रोमांस की पोल, Rakshit-Aprajita ने हल्दी में नहलाया!
Riteish Deshmukh और Genelia का Exclusive Interview, Raja Shivaji और 25 साल के सफर पर बात
Shah Rukh Khan ने Underworld के आगे झुकने से किया इनकार? Sanjay Gupta ने सुनाया 90s का किस्सा
Aamrapali Dubey का Bigg Boss 20 में Game Plan, Fights, Salman Khan और Competition पर खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन के जबड़े पर CM विजय का इशारा? विवाद बढ़ने पर बोले - 'ये सब...'
स्टालिन के जबड़े पर CM विजय का इशारा? विवाद बढ़ने पर बोले - 'ये सब...'
बंगाल में DJ बैन पर संजय राउत बोले, 'अगर ये ममता बनर्जी करतीं तो...'
बंगाल में DJ बैन पर संजय राउत बोले, 'अगर ये ममता बनर्जी करतीं तो...'
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
एफिल टावर विवाद पर MEA का रिएक्शन, कहा- 'दो पक्षों के बीच का मामला'
एफिल टावर विवाद पर MEA का रिएक्शन, कहा- 'दो पक्षों के बीच का मामला'
पाकिस्तान का ध्वज ब्रिटेन के किले पर फहराया, भड़के नेता ने कहा- 'हमारी संस्कृति पर...'
पाकिस्तान का ध्वज ब्रिटेन के किले पर फहराया, भड़के नेता ने कहा- 'हमारी संस्कृति पर...'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
Tata Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, देखें Top-5 लिस्ट
Tata Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, देखें Top-5 लिस्ट
Embed widget