एक्सप्लोरर

Watch: CM पद के सवाल पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मैं महत्वाकांक्षी…'

Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान एबीपी न्यूज़ से बात कर रहे थे. बातचीत में उन्होंने साफ कहा कि एनडीए को बिहार में 225 प्लस सीट जीतकर देना है, ये मेरा लक्ष्य है.

बिहार में इस साल (2025) होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है. एबीपी न्यूज़ से बातचीत में चिराग पासवान ने अपनी महत्वाकांक्षा के बारे में जिक्र किया है. उनसे सीएम पद को लेकर सवाल किया गया जिस पर कहा कि वो महत्वाकांक्षी हैं.

'महत्वाकांक्षी नहीं अति महत्वाकांक्षी बनो'

एबीपी न्यूज़ के सवालों पर चिराग पासवान ने जवाब देते हुए कहा, "मैं महत्वाकांक्षी हूं और महत्वाकांक्षा होनी चाहिए. मेरे ऊपर तो आरोप ही यह लगाया जाता है कि चिराग बहुत महत्वाकांक्षी हैं. मैं जब छात्रों से मिलता हूं तो मैं कहता हूं बनो महत्वाकांक्षी… महत्वाकांक्षी नहीं अति महत्वाकांक्षी बनो. आपको अपनी लड़ाई खुद ही लड़नी होगी." 

चिराग पासवान ने कहा. "आज जो लोग चिराग पासवान, चिराग पासवान… कर रहे हैं कहां थे वो लोग जब चिराग पासवान की पार्टी तोड़ दी, घर से निकाल दिया? खत्म करने का हर संभव प्रयास कर लिया. जब चिराग पासवान डूब रहा था तो ऊपर से कंकड़ मार रहे थे. वो तो तैरते-तैरते मैं किनारे पर आ गया तो चार लोग हाथ बढ़ा रहे हैं." 

हालांकि केंद्रीय मंत्री ने साफ कहा कि मेरी महत्वाकांक्षा गठबंधन से ऊपर नहीं है. बिहार में एनडीए की मजबूत सरकार बनाना फिलहाल लक्ष्य है. एनडीए को बिहार में 225 प्लस सीट जीतकर देना है, ये मेरा लक्ष्य है.

बता दें कि चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं. कार्यक्रम के जरिए लोगों के बीच जाकर 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' विजन के बारे में बता रहे हैं. बीते रविवार को एलजेपी रामविलास के एक्स अकाउंट से चिराग के एक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया, "न डरने वाला हूं, न झुकने वाला हूं और डर तो मुझे किसी से लगता नहीं है, जितनी ताकत आजमानी है आजमा लो, मैं भी सिर पर कफन बांध के निकला हूं कि जब तक बिहार को विकसित राज्य नहीं बना दूंगा."

यह भी पढ़ें- बिहार: 2 दर्जन केस… जेल में पत्नी, कौन था एनकाउंटर में मारा गया बेगूसराय का डब्लू यादव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
सेंट्रल पार्क को बंद करने पर RJD की प्रतिक्रिया, कहा- 'पूरी दिल्ली...'
सेंट्रल पार्क को बंद करने पर RJD की प्रतिक्रिया, कहा- 'पूरी दिल्ली...'
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'अगर…'
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'अगर…'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget