एक्सप्लोरर

वॉट्सऐप पर बदलने वाला है DP लगाने का तरीका, Instagram और Facebook से सीधे इम्पोर्ट कर पाएंगे प्रोफाइल फोटो

वॉट्सऐप का नया फीचर यूज़र्स को Instagram और Facebook से सीधे प्रोफाइल फोटो इम्पोर्ट करने की सुविधा देगा.

वॉट्सऐप यूज़र्स के लिए बड़ी खबर है. जल्द ही प्रोफाइल फोटो (DP) बदलने का तरीका पूरी तरह से बदलने वाला है. वॉट्सऐप एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है, जिससे यूज़र्स सीधे Instagram या Facebook से अपनी प्रोफाइल फोटो इम्पोर्ट कर पाएंगे.

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यह नया फीचर WhatsApp Beta for Android वर्ज़न 2.25.21.23 में देखा गया है और कुछ बीटा यूज़र्स को इसका अपडेट मिलना शुरू हो गया है. आने वाले हफ्तों में इसे ज़्यादा यूज़र्स के लिए रोलआउट किया जाएगा.

अब तक कैसे लगती थी DP?

अभी तक वॉट्सऐप पर DP लगाने के लिए यूज़र्स को गैलरी से फोटो चुननी होती थी, कैमरे से क्लिक करनी होती थी, अवतार लगाना पड़ता था या AI जनरेटेड इमेज का इस्तेमाल करना पड़ता था. अगर किसी को अपनी फेसबुक या इंस्टाग्राम वाली फोटो लगानी होती थी, तो पहले स्क्रीनशॉट लेना या फोटो डाउनलोड करनी पड़ती थी – जिससे फोटो की क्वालिटी भी खराब हो जाती थी.

क्या है नया सिंक फीचर?

अब वॉट्सऐप का नया "सिंक फीचर" इस समस्या को खत्म कर देगा. जब यूज़र WhatsApp पर अपनी प्रोफाइल फोटो बदलने के लिए Edit ऑप्शन पर जाएंगे, तो वहां Instagram और Facebook से फोटो इम्पोर्ट करने का नया विकल्प दिखेगा. बस एक क्लिक में वही फोटो सीधे WhatsApp पर लग जाएगी.

कैसे मिलेगा यह फीचर?

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यूज़र्स को अपने WhatsApp अकाउंट को Meta के Accounts Center से लिंक करना होगा. Meta ने इस साल की शुरुआत में वॉट्सऐप को अकाउंट्स सेंटर में जोड़ने की सुविधा दी थी.

मेटा का इंटीग्रेशन बढ़ता जा रहा है

Meta पहले से ही Facebook और Instagram के बीच कई इंटीग्रेशन फीचर ला चुका है. अब Instagram का स्टेटस सीधे WhatsApp पर शेयर किया जा सकता है और बिज़नेस अकाउंट्स अपने इंस्टा प्रोफाइल में WhatsApp बटन भी जोड़ सकते हैं, जिससे ग्राहक सीधे चैट कर सकें.

क्यों है ये फीचर खास?

यह नया फीचर उन यूज़र्स के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा जो तीनों मेटा प्लेटफॉर्म (Instagram, Facebook और WhatsApp) पर एक जैसी प्रोफाइल पिक्चर रखना चाहते हैं. इससे न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि फोटो की क्वालिटी भी बेहतर बनी रहेगी.

अब देखना यह है कि यह अपडेट सभी यूज़र्स के लिए कब तक रोल आउट होता है. लेकिन इतना तय है कि वॉट्सऐप पर प्रोफाइल फोटो बदलने का अनुभव अब और भी स्मार्ट और आसान होने वाला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Room Heater: सर्दियों की हो चुकी दस्तक, जान लें कौन-सा रूम हीटर देगा सही राहत
सर्दियों की हो चुकी दस्तक, जान लें कौन-सा रूम हीटर देगा सही राहत
Immersion Rod Power Consumption: 1 घंटा चलने पर कितनी बिजली खाती है आपकी इमर्शन रॉड, जानें गणित
1 घंटा चलने पर कितनी बिजली खाती है आपकी इमर्शन रॉड, जानें गणित
Why Phone Off In Flight: फ्लाइट में क्यों ऑफ करवा दिए जाते हैं फोन, अगर ऑन किया तो क्या होगा?
फ्लाइट में क्यों ऑफ करवा दिए जाते हैं फोन, अगर ऑन किया तो क्या होगा?

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान

Embed widget