एक्सप्लोरर

Pahalgam Terrorist Killed Live: पहलगाम हमले में शामिल कौन-कौन आतंकी मारा गया? अमित शाह ने संसद में बताया

Pahalgam Terrorist Killed Live Updates: ऑपरेशन महादेव के तहत सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया है. अमित शाह ने बताया कि सुलेमान उर्फ फैजल जट, अफगान और जिबरान को मार गिराया गया है.

LIVE

Key Events
Pahalgam Terrorist Killed live updates: Suleman Shah kill in operation Mahadev in Srinagar Encounter Pahalgam Terrorist Killed Live: पहलगाम हमले में शामिल कौन-कौन आतंकी मारा गया? अमित शाह ने संसद में बताया
पहलगाम हमले में शामिल दो आतंकियों को 28 जुलाई को मार गिराया गया
Source : ABP News

Background

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. ऑपरेशन महादेव के तहत सुरक्षाबलों ने सोमवार (28 जुलाई) को पहलगाम आतंकी हमले में शामिल रहे 3 आतंकियों को मार गिराया.  इसकी पुष्टि मंगलवार (29 जुलाई) को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की. सुलेमान उर्फ फैजल जट, अफगान  और जिबरान को ढेर किया गया है.

पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन महादेव जारी है. उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकियों की पहचान की जा रही है. दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सेना ने बताया था दाचीगाम के हरवान के मुलनार इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया गया. इसके बाद डेढ़ बजे तीन आतंकियों के मारे जाने की खबर आई.  दाचीगाम श्रीनगर के सिटी सेंटर से लगभग 20 किलोमीटर दूर है.

इस ऑपरेशन पर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रतिक्रिया दी है. सिन्हा ने कहा कि  यह सच है कि तीन पाकिस्तानी आतंकवादी दाचीगाम के पास मारे गए हैं. वहीं अब्दुल्ला ने कहा कि यह अच्छी बात है कि आतंकी मारे गए हैं. पहलगाम हमले के बाद से ही हमारी पुलिस, अर्द्धसैनिक बल और सेना उनके पीछे लगे थे.

22 अप्रैल को आतंकियों ने पहलगाम में पर्यटकों को निशाना बनाते हुए हमला किया था और 26 लोगों की हत्या कर दी थी. इसमें एक कश्मीरी नागरिक शामिल था. इसके बाद से ही आतंकियों की तलाश थी. इस बीच सोमवार को सुरक्षाबलों ने आतंकियों को मार गिराए.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया. पाकिस्तान और पीओके में स्ट्राइक कर 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराए. इसके बाद युद्ध जैसी स्थिति बन गई.

संसद में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर हंगामा हुआ और दोनों सदनों में चर्चा चल रही है. 

12:58 PM (IST)  •  29 Jul 2025

Pahalgam Terrorist Killed: अमित शाह ने बताया किन आतंकियों को किया गया ढेर?

गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार (29 जुलाई) को को लोकसभा में कहा कि पहलगाम में निर्दोष नागिरकों की हत्या करने वाले तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया है. ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान अमित शाह ने कहा कि ‘ऑपरेशन महादेव’ के दौरान सुलेमान उर्फ फैजल जट, अफगान  और जिबरान को मार गिराया गया है. शाह ने कहा, ‘‘हमने सुरक्षा बैठक में तय किया था कि ये हत्यारे छिप कर पाकिस्तान न भाग पाएं.’’

18:04 PM (IST)  •  28 Jul 2025

ऑपरेशन महादेव ने रखी सिंदूर की लाज...- नायब सिंह सैनी

श्रीनगर में सुरक्षाबलों के ऑपरेशन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक्स पर लिखा, ''ऑपरेशन महादेव ने रखी "सिंदूर" की लाज...जय हिन्द की सेना!''

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को महबूबा मुफ्ती ने कुछ यूं दी शादी की मुबारकबाद, क्या कहा?
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को महबूबा मुफ्ती ने कुछ यूं दी शादी की मुबारकबाद, क्या कहा?
'मुसलमानों ने देश के लिए खून दिया और देते रहेंगे', इंडिया ब्लॉक रैली में बोले फारूक अब्दुल्ला
'मुसलमानों ने देश के लिए खून दिया और देते रहेंगे', इंडिया ब्लॉक रैली में बोले फारूक अब्दुल्ला
LG मनोज सिन्हा की आतंकवाद समर्थकों को चेतावनी, बोले- पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे
LG मनोज सिन्हा की आतंकवाद समर्थकों को चेतावनी, बोले- पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे
फारूक अब्दुल्ला से लेकर उमर और सारा तक, अब्दुल्ला परिवार में अंतरधार्मिक शादी का चलन
फारूक अब्दुल्ला से लेकर उमर और सारा तक, अब्दुल्ला परिवार में अंतरधार्मिक शादी का चलन

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Embed widget