एक्सप्लोरर

'दिमाग के डॉक्टर को दिखा...', बेटे के सांवले रंग पर ट्रोल कर रहे लोगों पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी

Devoleena Bhattacharjee Slams Trollers: देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने बेटे के सांवले रंग का मजाक बनाने वालों को करारा जवाब दिया है. वो लोगों की मानसिकता पर भड़कती नजर आई हैं.

'साथ निभाना साथिया' फेम एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने कुछ समय पहले अपने बेटे जॉय का चेहरा रिवील किया था. तब से ही एक्ट्रेस के बेटे के सांवले रंग को लेकर नेटिजन्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. पिछले दिनों  भी जब देवोलीना ने अपने बेटे के साथ फोटोज शेयर की तो सोशल मीडिया पर लोग उनके बेटे का मजाक बनाने लगे. ऐसे में अब एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को खूब खरी-खोटी सुना दी है.

देवोलीना भट्टाचार्जी कुछ समय पहले पति शहनवाज और बेटे जॉय के साथ गुवाहटी घूमने गई थीं. यहां से उन्होंने बेटे के साथ कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं जिनपर यूजर्स  एक बार फिर उनके बेटे के रंग पर सवाल उठाने लगे. अब देवोलीना ने ऐसे कुछ नस्लवादी कमेंट्स का स्क्रीनशॉट शेयर किया है और इनका करारा जवाब दिया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena)


देवोलीना के बेटे पर 'भद्दे' कमेंट्स कर रहे लोग
देवोलीना भट्टाचार्जी ने एक कमेंट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया जिसमें यूजर ने लिखा था- 'कालू मदारी आया.' एक्ट्रेस ने इस पर रिप्लाई दिया- 'अब इनके लिए क्या बोलूं. ये खुद एक मां है, जैसा कि आप सब इनके प्रोफाइल में देख सकते हैं. बस इनका बच्चा इनकी इस बीमारी का शिकार ना बने, भगवान से यही प्रार्थना करती हूं.'

दिमाग के डॉक्टर को दिखा...', बेटे के सांवले रंग पर ट्रोल कर रहे लोगों पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी

'इस बीमारी का कोई इलाज नहीं'
देवोलीना ने एक और स्क्रीनशॉट पोस्ट किया जिसमें यूजर ने लिखा था- 'वो तो खुद ही इतना काला है, इसको काला टीका क्यों लगाया.' एक्ट्रेस ने इसके जवाब में लिखा- 'अरे अरे इनका प्रोफाइल तो देखो. जय बालाजी. पूछो जरा इनसे बालाजी हमारे कौन से रंग के हैं. इस बीमारी का कोई इलाज नहीं. ये बीमारी खुद बालाजी भगवान भी ठीक नहीं कर पाएंगे.'

दिमाग के डॉक्टर को दिखा...', बेटे के सांवले रंग पर ट्रोल कर रहे लोगों पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी

'जिंदगी में नेगिटिविटी फैलाना ही...'
एक और शख्स ने देवोलीना के बेटे की फोटो पर लिखा था- 'ये तो बहुत काला है.' इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया- 'बाप रे महादेव के भक्त. प्रोफाइल बायो पढ़ो जरा इनका. पॉजीटिव वाइब्स. लेकिन जिंदगी में नेगिटिविटी फैलाना ही उसका इकलौता जुनून है. महादेव प्रेमी, नीलकंठ का रंग क्या है मैडम. नीलकंठ किनको कहते हैं जानते हो या बस कूल दिखने के लिए महादेव का नाम लगा लिया है ताकी फॉलोवर मिल जाए.'

दिमाग के डॉक्टर को दिखा...', बेटे के सांवले रंग पर ट्रोल कर रहे लोगों पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी

'किसी दिमाग के डॉक्टर को दिखा...'
एक्ट्रेस ने दूसरा स्क्रीनशॉट दिखाया जिसमें ट्रोलर ने लिखा था- 'कितना काला है ये गोपी बहू.' इस पर देवोलीना ने लिखा- 'अब ये लिखती है अपनी प्रोफाइल में भारतीय सेना पर गर्व. भगवान जाने कौन है भारतीय सेना इसका. पर अगर कोई है तो जरा अपनी बेटी/बहन/पत्नी मंगेतर को जरा कुछ अच्छी बातें और संस्कार भी दीजिए. भारतीय सेना का नाम इस सोशल मीडिया पर रखकर अपना फ्रस्ट्रेशन निकालकर खराब कर रही है. साजिश भी हो सकती है. प्लीज इस बात का पता लगाएं.'

दिमाग के डॉक्टर को दिखा...', बेटे के सांवले रंग पर ट्रोल कर रहे लोगों पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी

इस यूजर ने अपनी इंस्टा बायो में अपने पति को मेंशन किया है. ऐसे में देवोलीना ने उन्हें भी अपनी स्टोरी में टैग किया और लिखा- 'सारथी जी आपको भी टैग किया है. जरा संभल कर. डॉक्टर से पूछ कर बेबी प्लान कीजिएगा और नानी दादी से नुस्खा पूछ लीजिएगा गोरे और काले का. पर सबसे पहले इन्हें किसी दिमाग के डॉक्टर को दिखा लीजिए.'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20': ईशा रिखी का एविक्शन, डीपफेक-AI वीडियो पर भड़के सलमान खान, बोले- 'सेंसरशिप होना चाहिए'
डीपफेक-AI वीडियो पर भड़के सलमान खान, बोले- 'सेंसरशिप होना चाहिए'
सलमान खान ने ट्रोल्स को फिर दिया करारा जवाब, फटे जूतों में होस्ट किया वीकेंड का वार
सलमान खान ने ट्रोल्स को फिर दिया करारा जवाब, फटे जूतों में होस्ट किया वीकेंड का वार
बिग बॉस की Ex कंटेस्टेंट दिव्या शिंदे गिरफ्तार, 5 लाख की रंगदारी मांगने का मामला
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट दिव्या शिंदे गिरफ्तार, 5 लाख की रंगदारी मांगने का मामला
'बिग बॉस 20' में करण वाही की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री? रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी
'बिग बॉस 20' में करण वाही की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री? रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget