एक्सप्लोरर

सुबह-सुबह बासी मुंह पानी पीते हैं आप? ये होते हैं कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स

पानी पीना हमारी हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है.एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रोज 3 से 4 लीटर पानी पीना बॉडी के लिए हेल्दी होता है, लेकिन सुबह बासी मुंह पानी पीना काफी अच्छा माना जाता है.

हम दिन की शुरुआत कैसे करते हैं, इसका असर हमारे पूरे शरीर और हेल्थ पर पड़ता है. अक्सर लोगों को सुबह उठते ही चाय या कॉफी पीने की आदत होती है, लेकिन अगर आप दिन की शुरुआत खाली पेट पानी पीने से करें तो यह आपके शरीर के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. पानी पीना हमारी हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रोज 3 से 4 लीटर पानी पीना बॉडी के लिए हेल्दी होता है, लेकिन सुबह खाली पेट अगर आप बिना मुंह धोए यानी बासी मुंह पानी पीते हैं, तो इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं. आइए जानते हैं कि ये फायदे क्या हैं और बासी ​मुंह कितना पानी पीना चाहिए.

क्या है बासी मुंह पानी पीने के हेल्थ बेनिफिट्स?

1. सुबह बासी मुंह पानी पीने से मुंह में जमा गुड बैक्टीरिया पेट में जाते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं.

2. खाली पेट बासी मुंह पानी पीने से आपका डाइजेशन सिस्टम एक्टिव होता है. यह खाने को अच्छे से पचाने में मदद करता है और पेट में जमा गंदगी को भी साफ करता है. इससे भूख भी ठीक लगती है और खाना जल्दी डाइजेस्ट होता है.

3. सुबह बासी मुंह पानी पीने की आदत शरीर से टॉक्सिन्स निकालता है. रात भर हमारे शरीर में जो टॉक्सिन्स जमा होते हैं वो सुबह-सुबह बासी मुंह पानी पीने से बाहर निकल जाते हैं. इससे लीवर और किडनी बेहतर तरीके से काम करते हैं और शरीर को अंदर से साफ करने में मदद मिलती है.

4. जब आप सुबह बासी मुंह पानी पानी पीकर टॉयलेट जाते हैं, तो मल के साथ-साथ शरीर में जमा हानिकारक बैक्टीरिया भी बाहर निकल जाते हैं. यह आदत एक तरह से शरीर को नैचुरली डिटॉक्स करने का काम भी करती है.

5. बासी मुंह पानी पीने से स्किन को अंदर से पोषण मिलता है. यह स्किन को हाइड्रेटेड रखता है और ​पिंपल्स, दाग-धब्बे और डड्राईनेस जैसी समस्याओं को कम करता है. जब शरीर अंदर से साफ होता है, तो स्किन खुद ग्लोंइग लगने लगती है.

6. नींद के दौरान शरीर 6-8 घंटे तक बिना पानी के रहता है, जिससे हल्का डिहाइड्रेशन हो सकता है. अगर सुबह उठते ही आप बासी मुंह पानी पी लें, तो शरीर को तुरंत हाइड्रेशन मिलती है. इससे चक्कर आना, थकान और सिरदर्द जैसी परेशानियों से राहत मिलती है.

7. अगर आपको सुबह पेट साफ होने में दिक्कत आती है, तो भी यह आदत आपके लिए बहुत अच्छी हो सकती है. बासी मुंह पानी पीने से कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं दूर रहती हैं और टॉयलेट आसानी से हो जाता है.

सुबह बासी मुंह कितना पानी पीना चाहिए?

सुबह उठकर 1 से 2 गिलास (लगभग 250-500ml) हल्का गर्म या नॉर्मल पानी पीना सबसे अच्छा रहता है. ज्यादा पानी एक साथ पीने से आपको मतली या उल्टी जैसा महसूस हो सकता है, इसलिए मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है. चाहें तो धीरे-धीरे पानी पिएं, एक बार में बहुत सारा पानी न पीएं.

यह भी पढ़े : World Hepatitis Day: क्या हेपेटाइटिस से हो सकती है मौत, जान लें यह कितनी खतरनाक बीमारी?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: खराब कोलेस्ट्रॉल का इलाज अब सिर्फ एक इंजेक्शन? Verve 102 का कमाल
Xप्लेन: खराब कोलेस्ट्रॉल का इलाज अब सिर्फ एक इंजेक्शन? Verve 102 का कमाल
Moringa Mutton Curry: घर पर कैसे बनाएं मोरिंगा-मटन की सब्जी? दोगुना आएगा स्वाद
घर पर कैसे बनाएं मोरिंगा-मटन की सब्जी? दोगुना आएगा स्वाद
Viruses Reactivated After Covid: कोविड के बाद सुप्त वायरस सक्रिय, भविष्य का फ्लू फेफड़ों के लिए घातक
कोविड के बाद सुप्त वायरस सक्रिय, भविष्य का फ्लू फेफड़ों के लिए घातक
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget